Lok Sabha Chunav 2024 : अब की बार 400 पार करने के लिए जी जान से जुटी भाजपा, 19 को आएंगे प्रहलाद पटेल।
By Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 01:05 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 01:08 PM (IST)
HighLights
- 15 दिन पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
- कांग्रेस में चुनाव को लेकर अभी तक सुगबुगाहट तक नहीं।
- सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
Lok Sabha Chunav 2024 : रवींद्र वैद्य, नई दुनिया, शहडोल। लोकसभा चुनाव की दुंदुभी बज गई है और शहडोल में पहले चरण में ही 19 अप्रैल को मतदान होना है। भाजपा ’अबकी बार 400 पार’ के नारे को सही सिद्ध करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने लगी है। पार्टी ने 15 दिन पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है तो वहीं कांग्रेस अभी तक अपना प्रत्याशी नहीं खोज पाई है। तैयारियों को रूपरेखा बनाने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 19 मार्च को शहडोल आ रहे हैं।
पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
भाजपा की ओर से प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को शहडोल लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने और उनसे संवाद करने के साथ साथ अब तक के कार्यों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है। पटेल 19 मार्च की दोपहर तीन बजे भाजपा कार्यालय में बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। पटेल कुशल राजनीतिज्ञ हैं इसीलिए उनको अब तक के कार्य की समीक्षा कर आगे की रणनीति बनाने शहडोल भेजा जा रहा है जो यहां पर लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
कांग्रेस में सुगबुगाहट तक नहीं
उल्लेखनीय की कांग्रेस में चुनाव को लेकर अभी तक सुगबुगाहट तक नहीं है जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रचार प्रसार में कांग्रेस से कई कदम आगे निकल चुकी है। जहां भाजपा हर बूथ पर 390 वोट बढ़ाने की योजना पर काम शुरू कर चुकी है तो वही कांग्रेस को अभी तक प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार है।






