Lok sabha chunav 2024 : बैंकों के सभी एटीएम की स्क्रीन से राजनैतिक, व्यक्तिगत एवं शासकीय योजनाओं से सबंधित विज्ञापनों में आचरण संहिता का पालन करने कहा गया है।
By Atul Shukla
Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 08:08 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 08:08 AM (IST)
HighLights
- सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच करने के आदेश।
- चुनाव की घोषणा पूर्व प्रारंभ हो चुका कार्य जारी रहेगा।
- शासकीय कर्मचारियों (निज सहायकों) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वापस।
Lok sabha chunav 2024 : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । आदर्श आचार संहिता लगने के बाद सांसद और विधायक निधि से स्वीकृत होने वाले नए कार्य भी स्वीकृति पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सांसद एवं विधायक क्षेत्र विकास निधि से किसी भी नए कार्य की स्वीकृति या राशि जारी करने पर रोक लगाने संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत जिन कार्यों को लोकसभा चुनाव की घोषणा होने तक प्रारंभ नहीं किया गया है, उन्हें निर्वाचन पूर्ण होने तक प्रारंभ नहीं किया जाएगा, लेकिन यदि कोई कार्य चुनाव की घोषणा पूर्व प्रारंभ हो चुका है तो उसे जारी रखा जा सकता है। वहीं जिन कार्यों को आदर्श आचार संहिता लागू होने की तारीख तक पूर्ण किया जा चुका है।
शासकीय कर्मचारियों (निज सहायकों) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वापस
आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने सांसद, विधानसभा सदस्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को उपलब्ध कराए गए शासकीय कर्मचारियों (निज सहायकों) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वापस ले ली गई है। सबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं और इसकी जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की हिदायत भी संबधित अधिकारियों को दी है ।
सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच करने के आदेश
पुलिस अधिकारियों को सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच करने के आदेश दिए गए हैं। चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के इरादे से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से वाहनों द्वारा हथियार एवं गोला बारूद लाए जाने के प्रयास किए जा सकते हैं । निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने तक ऐसे क्षेत्रों को सील बंद कर उनकी चौकसी की जाए तथा मोटर गाड़ी, ट्रक, टेम्पो आदि सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच की जाए।
विज्ञापनों में आचरण संहिता का पालन करने कहा गया है
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को जिले की अन्य जिलों से लगी सीमाओं पर चेक पोस्ट का निर्माण करने के निर्देश दिये हैं। इधर बैंकों के सभी एटीएम की स्क्रीन से राजनैतिक, व्यक्तिगत एवं शासकीय योजनाओं से सबंधित विज्ञापनों में आचरण संहिता का पालन करने कहा गया है।






