Lok sabha chunav 2024 : आचार संहिता का डंडा: जबलपुर में अर्श से फर्श पर आए नेताओं के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग

Lok sabha chunav 2024 : आचार संहिता का डंडा: जबलपुर में अर्श से फर्श पर आए नेताओं के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग

Lok sabha chunav 2024 : नगर निगम, जिला प्रशासन की टीम ने दूसरे दिन भी संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत की कार्रवाई।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 07:30 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 07:30 AM (IST)

HighLights

  1. दीवार, सरकारी इमारतों पर लिखे गए स्लोगन काे मिटाया गया।
  2. आचार संहिता का पालन कराने आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
  3. नगर निगम मुख्यालय सहित सभी 16 जाेनों की टीम दौड़ी।

Lok sabha chunav 2024 : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता का डंडा भी चलने लगा है। नेताओं के बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर और होर्डिंग अर्श से फर्श पर आ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को दूसरे दिन भी शहर जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस ने संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी रखी। इस दौरार नगर निगम मुख्यालय सहित सभी 16 जाेनों की टीम शहर में घूम-घूम कर बैनर-पोस्टर, पोस्टर हटाती रही। आचार संहित के पहले जगह-जगह ऊंचाई पर लगे राजनीतिक दलों, नेताओं के बैनर, पोस्टर , होर्डिग जेसीबी की सहायता से निकाले गए।

हटाए 500 से ज्यादा होर्डिंग-बैनर

नगर निगम के अन्य क्रांति दल ने संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत शनिवार की रात और रविवार को दूसरे दिन शहर के ब्लूम चौक, कंटगा, गौरीघाट रोड, गोरखपुर, आधारताल, सुहागी सहित शहर के अधिकांश क्षेत्रों में अलग-अलग दल बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। सरकारी इमारतों, चौराहो, बिजली के पोल सहित अन्य स्थानों पर लगे 500 से ज्यादा होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाए गए।

डंपर में जब्त कर मुख्यालय पहुंचाया

सड़क, चौराहे, सार्वजनिक स्थानों से निकाले गए बैनर, पोस्टर, हेर्डिग को जब्त कर डंपर में रखवाया गया और उन्हें निगम व संभागीय कार्यालयों में रखवाया गया है। नगर निगम की कार्रवाई में कोई व्यवधान न हो इसके तहसीलदार सहित पुलिस के अधिकारी भी नजर बनाए रहे। इसी तरह दीवार, सरकारी इमारतों पर लिखे गए स्लोगन काे मिटाया गया। आचार संहिता का पालन कराने आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु