Kuno Nationwide Park: मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया है जन्‍म, अब कूनो पार्क में 14 शावक

Kuno Nationwide Park: मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया है जन्‍म, अब कूनो पार्क में 14 शावक

वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में इन शावकों सहित 27 चीते मौजूद हैं। 1 सप्ताह बाद हुई पुष्टि

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 11:13 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 11:19 AM (IST)

पहले चित्र में मादा चीता गामिनी। दूसरे चित्र में चीता शावक

श्‍योपुर। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने 5 की बजाए 6 चीतों को जन्‍म दिया है। पार्क में निगरानी के दौरान चीते का एक और शावक मिला है। इसे मिलाकर कूनो नेशनल पार्क में शावकों की संख्‍या अब 14 हो गई है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर इस आशय की जानकारी पोस्‍ट की है।

Gamini’s legacy leaps ahead!

There is no such thing as a finish to pleasure: It’s not 5, however six cubs!

Every week after the information of 5 cubs born to Gamini, it’s now confirmed that Gamini, the South African cheetah mom, has given delivery to 6 cubs, a document of types for a first-time mom.… pic.twitter.com/03ocLegBu0

— Bhupender Yadav (मोदी का परिवार) (@byadavbjp) March 18, 2024

वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में इन शावकों सहित 27 चीते मौजूद हैं। कूनो नेशनल पार्क में गामिनी द्वारा जन्मे शावकों की खुशी एक सप्ताह बाद और दुगनी हो गई है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पोस्‍ट किया है कि कूनो प्रबंधन की खुशी का कोई अंत नहीं है क्योंकि गामिनी द्वारा जन्मे शावक 5 नहीं, बल्कि 6 हैं।

गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है। गामिनी के छह शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का