Javed Akhtar considers alcohol as the explanation for failed marriage | शराब को नाकाम शादी का कारण मानते हैं जावेद अख्तर: कहा- ‘अगर सोबर होता तो बात अलग होती’, 13 साल चली थी पहली शादी

Javed Akhtar considers alcohol as the explanation for failed marriage | शराब को नाकाम शादी का कारण मानते हैं जावेद अख्तर: कहा- ‘अगर सोबर होता तो बात अलग होती’, 13 साल चली थी पहली शादी

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मशहूर राइटर और लिरिसिस्ट ने हाल ही में अपनी पहली नाकाम शादी पर बात की है। उन्होंने कहा कि उनकी शादी टूटने का एक बड़ा कारण उनकी शराब की लत थी। जावेद का मानना है कि अगर वो शराबी नहीं होते तो चीजें बेहतर हो सकती थीं।

हाल ही में जावेद अख्तर ने मोजो स्टोरी को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, मैंने 20-21 साल की उम्र में शराब पीना शुरू किया था और 42 साल की उम्र में शराब छोड़ी थी। मैं उस समय एक बोतल शराब खरीद लेता था और रोज रात को पूरी बोतल खत्म कर दिया करता था। एक उर्दू पोएट के लिए ये आम बात थी। लोगों का मानना होता था कि एक उर्दू पोएट को केयर फ्री रहना पड़ता है और शराब पीना होता है। मुझे लगता है कि ये गलत था।

जावेद अख्तर ने 1972 में हनी ईरानी से शादी की थी। ये शादी 13 साल चली थी।

जावेद अख्तर ने 1972 में हनी ईरानी से शादी की थी। ये शादी 13 साल चली थी।

जावेद ने अपनी पहली शादी टूटने पर कहा, मुझे यकीन है कि अगर में शराबी नहीं होता और जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाता तो बात कुछ और होती। शराब छोड़ने की जंग ही मेरे नाकाम रिश्ते का कारण है। वो (हनी ईरानी) एक शानदार शख्सियत हैं। वो एक अच्छी इंसान हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। यही कारण है कि आज भी हम दोस्त हैं।

जावेद अख्तर ने बताया कि शबाना से शादी करने के बाद भी वो शराब की गिरफ्त में रहे। लेकिन एक दिन उन्हें एहसास हुआ कि अगर वो यू हीं शराब पीते रहे तो जल्द मर जाएंगे। इसी ख्याल के साथ एक दिन उन्होंने शराब को पूरी तरह छोड़ने का इरादा कर लिया और तब से आज तक कभी शराब का एक कतरा भी नहीं पिया।

जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से दूसरी शादी की थी। इस शादी से कपल को कोई संतान नहीं है।

जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से दूसरी शादी की थी। इस शादी से कपल को कोई संतान नहीं है।

बताते चलें कि जावेद अख्तर ने साल 1972 में हनी ईरानी से शादी की थी, जिससे उन्हें दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद उनकी मुलाकात शबाना आजमी से हुई थी, जिन्हें वो पसंद करने लगे। शबाना से शादी करने के लिए जावेद ने पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक दे दिया था।

हनी ईरानी से तलाक लेने के बाद भी दोनों ने साथ मिलकर दोनों बच्चों की परवरिश की। सालों बाद आज भी दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। आखिरी बार दोनों को फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में साथ स्पॉट किया गया था। हनी ईरानी और शबाना आजमी भी अक्सर परिवार के लिए साथ आती हैं।