IND vs ENG 4th Take a look at 2024: इंग्लैंड ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला, जानिए रांची टेस्ट का ताजा स्कोर
IND vs ENG 4th Take a look at: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से मंगलवार तक रांची में बारिश की कोई संभावना नहीं हो है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 07:57 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 09:54 AM (IST)

HighLights
- पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट आज से
- रांची की पिच पर स्पिनर दिखा सकते हैं कमाल
- टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप को मौका
एजेंसी, रांची (IND vs ENG 4th Take a look at 2024): भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट आज से झारखंड के रांची में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया अभी 2-1 से सीरीज में आगे है और रांची टेस्ट में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश रहेगी।
IND vs ENG 4th Take a look at: Climate report
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से मंगलवार तक रांची में बारिश की कोई संभावना नहीं हो है। धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगाष। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अंतिम दिन 27 फरवरी को हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जो मैच में बाधा डाल सकती है।
IND vs ENG 4th Take a look at: Pitch report
परंपरागत रूप से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची की पिच धीमी होती है और यहां स्पिनरों को मदद मिलती है। खेल आगे बढ़ने के साथ गेंद नीची रहती है। इंग्लैंड के उप-कप्तान ओली पोप अपने आकलन में इसे ‘मंगल ग्रह की मिट्टी से तैयार’ पिच कहेंगे।
पिछली बार जब रांची में टेस्ट मैच खेला गया था, तब भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक पारी और 202 रनों से जीत हासिल की थी और खेल चार दिनों के भीतर समाप्त हो गया था।



