GST Assortment Information: जीएसटी कलेक्शन से भरा केंद्र खजाना, फरवरी 2024 में 1,68,337 करोड़ का हुआ रेवेन्यू

GST Assortment Information: पिछले महीने सरकार को 1,68,337 करोड़ का रेवेन्यू मिला है। सकल घरेलू उत्पाद पर आंकड़ों के बाद गुड्स एंड सर्विसेज कलेक्शन के नंबर अच्छे हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 05:13 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Mar 2024 05:13 PM (IST)

GST Assortment Information

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। GST Assortment Information: केंद्र सरकार को फरवरी 2024 में जीएसटी कलेक्शन में अच्छा मुनाफा हुआ है। पिछले महीने सरकार को 1,68,337 करोड़ का रेवेन्यू मिला है। सकल घरेलू उत्पाद पर आंकड़ों के बाद गुड्स एंड सर्विसेज कलेक्शन के नंबर अच्छे हैं। पिछले साल फरवरी के कलेक्शन के मुकाबले 12.5 प्रतिशत की वृद्धि है। वित्तवर्ष 2022-23 में औसत माह ग्रोस कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ था। वहीं, वित्तवर्ष 2023-24 के लिए 1.67 करोड़ दर्ज हुआ है।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी डेटा के अनुसार, वित्तवर्ष 2023-24 के लिए ग्रोस जीएसटी कलेक्शन 18.40 करोड़ है, जो ईयर ऑन ईयर 11.7 फीसदी की बढ़ोतरी है। फरवरी में नेट रेवेन्यू 13.6 फीसदी बढ़कर 1.51 लाख करोड़ रुपये रहा है। इस साल 13 फीसदी की वृद्धि के साथ 16.36 लाख करोड़ रहा।

👉 ₹1,68,337 crore gross #GST income collected throughout February 2024; data Yr-on-Yr (Y-o-Y) development of 12.5%

👉 Common month-to-month gross assortment for FY2023-24 is ₹1.67 lakh crore, exceeding ₹1.5 lakh for FY2022-23

👉 Gross #GST assortment reaches ₹18.40 lakh crore for… pic.twitter.com/JeQge9OUNT

— Ministry of Finance (@FinMinIndia) March 1, 2024

फरवरी 2024 के कलेक्शन का विवरण

  • केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी)- 31,785 करोड़
  • राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी)- 39,615 करोड़
  • एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी)- 84,098 करोड़। जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 38,593 करोड़ शामिल है।
  • उपकर- 12,839 करोड़। जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्रित 984 करोड़ शामिल हैं।
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह