Digital Media दे रहा मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ग्रोथ, 2024 में टीवी से निकल जाएगा आगे
Digital Media की मदद से इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (ME) सेक्टर 8 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.32 ट्रिलियन रुपये के रेवेन्यू तक पहुंच गया। टीवी सेक्टर की सबसे बड़ी एंटिटी बनी रही लेकिन डिजिटल मीडिया 2024 में उससे आगे निकल जाएगा।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 05 Mar 2024 06:13 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 05 Mar 2024 06:13 PM (IST)
HighLights
- डिजिटल रूप में बढ़ रही मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री
- डिजिटल मीडिया 2024 में टीवी को भी छोड़ सकता है पीछे
- 2.32 ट्रिलियन रुपये पहुंचा रेवेन्यू
नई दिल्ली। भारत में इंटरनेट यूजर चीन के बाद सबसे अधिक हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। KANTAR और IAMAL के सर्वे के मुताबिक भारत में 2023 में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 82.1 करोड़ को पार कर गई। OTT कॉन्टेंट देखने वाले यूजर की संख्या में बड़ा उछाल आया है।
FICCI M&E सेगमेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (M&E) सेक्टर का रेवेन्यू 173 अरब रुपये यानी 8 फीसदी से बढ़कर 2.32 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच गया है। इस जबरदस्त ग्रोथ का एक बड़ा हिस्सा न्यू मीडिया से आया है।
2023 में M&E सेक्टर का यूजर बेस 21 प्रतिशत अधिक हो गया। हालांकि, टीवी, प्रिंट और रेडियो अपना वो यूजर बेस हासिल नहीं कर पाए जो उनके पास 2019 में था। FICCI रिपोर्ट के अनुसार टीवी 696 अरब रुपये के रेवेन्यू के साथ M&E सेक्टर की सबसे बड़ी एंटिटी बनी रही जबकि डिजिटल मीडिया 654 अरब रुपये के साथ रेवेन्यू के मामले में दूसरे नंबर पर है जो 2024 में आगे निकल जाएगा।
2023 में M&E सेक्टर के टोटल रेवेन्यू में ट्रेडिशनल मीडिया यानी टीवी, फिल्म, लाइव इवेंट, प्रिंट, म्यूजिक और रेडियो का योगदान 57 प्रतिशत रहा, जो 2019 में 76 प्रतिशत था। 10 प्रतिशत की CAGR से बढ़कर 2024 तक 3.08 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच जाएगा।’ 2019 में सेक्टर के रेवेन्यू में योगदान 20 फीसदी था, जो 2023 में बढ़कर 38 फीसदी तक पहुंच गया।’
किस सेगमेंट ने कितनी ग्रोथ की?
अगर 2022 के डेटा से तुलना करें, तो मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ज्यादातर सेगमेंट में पॉजिटिव ग्रोथ हुई है, लेकिन कुछ में यूजर कम भी हुए हैं।
सेगमेंट – ग्रोथ
- ऑनलाइन गेमिंग – 22%
- लाइव इवेंट्स – 20%
- डिजिटल ऐडवर्टाइजिंग – 15%
- फिल्म एंटरटेनमेंट – 14%
- आउट ऑफ होम मीडिया – 13%
- म्यूजिक -10%
- रेडियो -10%
- डिजिटल सब्सक्रिप्शन – 9%
- M&E सेक्टर ओवरऑल – 8%
- टीवी – (-4%)
2023 में 2 लाख घंटों का बना कॉन्टेंट
FICCI रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में करीब 2 लाख घंटों का कॉन्टेंट बना, जिसमें 96 प्रतिशत टीवी के लिए था। इसमें न्यूज बुलेटिन भी शामिल हैं। ओटीटी और फिल्मों की हिस्सेदारी 2-2 प्रतिशत रही। 1,89,685 घंटे का कॉन्टेंट टीवी के लिए बना। वहीं 2,986 घंटे का मैटेरियल OTT और 3,888 घंटे का कॉन्टेंट फिल्मों के लिए बनाया गया।


