Climate Updates 21 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 09:14 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 10:02 AM (IST)
HighLights
- उत्तर पूर्व भारत में 21 मार्च तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश हो सकती है।
- 20 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
- 20 और 21 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने आज 16 मार्च को पूर्वी और मध्य भारत में तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में कुछ दक्षिण भारतीय राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम कार्यालय के अनुसार, 16-20 मार्च के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 16-20 मार्च के दौरान झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 17 और 18 मार्च को विदर्भ में और 18-19 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 से 20 मार्च के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी हो सकती है बारिश
उत्तर पूर्व भारत में 21 मार्च तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 20 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 20 और 21 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 20 मार्च तक शुष्क मौसम रह सकता है। वहीं 21 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

.jpg)




