Climate Replace: उत्तर-पूर्वी राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, IMD का इन राज्यों के लिए अलर्ट

Climate Replace: उत्तर-पूर्वी राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, IMD का इन राज्यों के लिए अलर्ट

उत्तर प्रदेश और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 08:24 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 10:43 AM (IST)

14 से 18 मार्च के बीच ओडिशा का मौसम भी बदल सकता है।

HighLights

  1. IMD के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है।
  2. उत्तर प्रदेश और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
  3. इसके अलावा पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश के अधिकतर राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। मैदानी इलाकों में जहां धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सुबह और शाम के समय ठंड का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ राज्यों में 2 से 4 दिनों में हल्की बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है।

जानें दिल्ली-NCR के मौसम का हाल

IMD के मुताबिक, दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 14 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की/मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस अलावा पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की वर्षा होने की संभावना है। 14 से 18 मार्च के बीच ओडिशा का मौसम भी बदल सकता है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

IMD ने अरुणाचल प्रदेश में हल्की/मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर में छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है। 15 मार्च तक मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होने की संभावना है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्