बिहार में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू हो गया है। शाम 6.30 बजे बिहार राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुआ। 21 विधायकों को मंत्रिमंत्रडल में शामिल किया।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 04:10 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 07:27 PM (IST)
डिजिटल डेस्क, इंदौर। बिहार में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू हो गया है। शाम 6.30 बजे बिहार राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुआ। 21 विधायकों को मंत्रिमंत्रडल में शामिल किया। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मिलकर इस बारे में चर्चा की था। आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने कल ही पत्रकारों से कहा था कि बहुत जल्द मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला किया जाएगा।
नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार भाजपा के 12 व जेडीयू के 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी ने 6 नए चेहरों को मौका दिया है। जदयू ने अपने सभी पुराने चेहरों को ही रिपीट किया है। सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर अब 30 हो गई है। इसमें भाजपा के सबसे ज्यादा 15, जेडीयू के 13, हम पार्टी व निर्दलीय कोटे से एक-एक को मंत्री बनाया गया है।
इस बार एक भी यादव मंत्री नहीं
बिहार में यादव समाज की 14 प्रतिशत हिस्सेदारी है, लेकिन इस बार उनको मंत्रि परिषद में जगह नहीं मिली है। इस बार नीतीश मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम नेता मोहम्मद जमा खान को मंत्री बनाया गया है। वह जेडीयू के नेता हैं और चैनपुर सीट से विधायक हैं।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए साधा जातीय समीकरण
लोकसभा चुनाव अब सिर पर आ गए हैं। इसको देखते हुए भाजपा व जदयू ने मंत्रिमंडल विस्तार कर जातीय समीकरण को पूरी तरह साधने की कोशिश की है। बीजेपी ने सवर्ण समाज से 6 नेताओं को मंत्री बनाकर अपने कोर वोट बैंक को साधने की पूरी कोशिश की है। नीतीश ने पिछड़ा व अति पिछड़ा से आठ नेताओं को मंत्री बनाकर अपने कोर वोट बैंक साधा है। दलित समाज से 6 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। इस बीच एक मुस्लिम समाज के नेता को भी जिम्मेदारी दी गई है।

_2024315_185822.jpg)




