Accident In Jabalpur : महाराष्ट्र जा रही टूरिस्ट बस पनागर में पलटी, 9 घायल, अयोध्या से आ रही थी

Accident In Jabalpur : महाराष्ट्र जा रही टूरिस्ट बस पनागर में पलटी, 9 घायल, अयोध्या से आ रही थी

Accident In Jabalpur : बस में 15 से 18 यात्री थे। 6 से 7 लोगों चोट आई है। कुछ की हालत गंभीर है। बस चालक को आया था नींद का झोंका।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 10:21 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 11:51 AM (IST)

Accident In Jabalpur : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नागपुर रीवा राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर महाराष्ट्र के अहमदनगर जा रही यात्रियों से भरी बस सोमवार की सुबह पनागर के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। बस चालक को नींद का झोंका आया जिसमें गाड़ी अनियंत्रित हो गई। हादसे में करीब नौ लोग घायल हुए हैं, जिन्‍हें पुलिस ने मेडि‍कल कॉलेज में भर्ती कराया है। बस (MH 16 CD 4451) अयोध्या से आ रही थी। बस में 15 से 18 यात्री थे। 9 लोगों चोट आई है। कुछ की हालत गंभीर है।

naidunia_image

ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी

थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि हादसा पनागर थाने के मातेश्वरी ढ़ाबे के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिस कारण से बस सड़क किनारे पलट गई। बता दें कि महाराष्‍ट्र के अहमदनगर में रहने वाले करीब 16 सदस्‍य बस से अयोध्‍या राम मंदिर दर्शन करने के लिए निकले थे। सोमवार को बस लौटते समय मातेश्‍वरी ढाबे के करीब बस का संतुलन बिगड़ गया। हादसे के बाद बस में बैठे लोग चीखने लगे, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत ही पनागर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया है।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु