Ujjain Information: बड़नगर में 51 लाख रुपये के नोटों से बुद्धेश्वर बाबा का शृंगार

Ujjain Information: बड़नगर में 51 लाख रुपये के नोटों से बुद्धेश्वर बाबा का शृंगार

MP Information बुद्धेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि से मेले का आयोजन भी चल रहा है। बुद्धेश्वर महादेव बाबा का रविवार को 51 लाख रुपये के नोटों से शृंगार किया गया।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 09:40 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 09:42 PM (IST)

HighLights

  1. बुद्धेश्वर महादेव बाबा का रविवार को 51 लाख रुपये के नोटों से शृंगार
  2. महाशिवरात्रि से चल रहा मेले का आयोजन

बड़नगर (उज्जैन) । अंचल के प्रसिद्ध बुद्धेश्वर धाम पर श्री बुद्धेश्वर महादेव बाबा का रविवार को 51 लाख रुपये के नोटों से शृंगार किया गया। बुद्धेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि से मेले का आयोजन भी चल रहा है। बुद्धेश्वर मित्र मंडल के प्रमुख अशोक पहलवान ने बताया कि तीन दिन पूर्व से 51 लाख रुपये के नोटों से बाबा का शृंगार का कार्य चल रहा था, जो रविवार को पूर्ण हुआ।

naidunia_image

मेले के समापन 23 मार्च तक भक्तजन इस ऐतिहासिक और अभिनव शृंगार के दर्शन का लाभ ले सकते हैं। बाबा का 20, 50, 100, 200, 500 रुपये के नोट और सिक्कों से मनमोहक शृंगार किया गया। ज्ञात हो कि बीते वर्ष भी 21 लाख रुपये के नोटों से बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्