Rewa Information: परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपिताें की तलाश जारी
Rewa Information: नईगढ़ी थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 11:09 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 11:09 AM (IST)

HighLights
- छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
- परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा
- आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
Rewa Information नईदुनिया प्रतिनिधि, मऊगंज। जिले में परीक्षा देकर घर जा रही छात्रा के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार युवक रास्ते से छात्र का अपहरण कर दोस्त के पंप हाउस लेकर पहुंचे और वहां उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से आजाद होकर घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। परिजन पुलिस थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर बताये जा रहे हैं।
क्या थी घटना
घटना मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा गत शुक्रवार की दोपहर परीक्षा देकर वापस अपने घर जा रही थी। रास्ते में उसे शनि दुबे पिता गुड्डू दुबे निवासी हड़िया मिला। उसने अपने एक अन्य दोस्त के साथ छात्रा को झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया और छात्रा को लेकर वह अपने तीसरे दोस्त के पंप हाउस में ले गये। जहा पंप हाउस में बंधक बनाकर तीनों ने बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
करीब 3 घंटे तक आरोपी पीड़िता को पंप हाउस में बंधक बनाए रखे। किसी तरह छात्रा आजाद होकर रोती बिलखती अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटी के साथ दरिंदगी सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। देर शाम को पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।


