Kareena Kapoor in KGF fame Yash’s movie | KGF फेम यश की फिल्म में आईं करीना कपूर: फैंस से बातों-बातों में खुद किया कंफर्म, एक्ट्रेस ‘टॉक्सिक’ से करेंगी अपना कन्नड़ डेब्यू

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

KGF फेम यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ सुर्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज की जाएगी। ऐसे में अब इस फिल्म के बारे में एक नया अपडेट सामने आया है। ‘टॉक्सिक’ में यश के अपोजिट करीना कपूर नजर आएंगी। इस बात की कंफर्मेशन खुद करीना कपूर ने दी है।

जानिए कैसे लगाई करीना कपूर ने इस बात पर मुहर
करीना कपूर ने हाल ही में जूम संग बातचीत की। उन्होंने बताया कि वो एक बड़े बजट की साउथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी। करीना कपूर ने बातचीत के दौरान कहा- अभी, जैसा कि मैंने कहा कि मैं साउथ की एक बड़ी मूवी करने वाली हूं। चूंकि ये पैन इंडिया मूवी होगी, तो मुझे खुद नहीं मालूम कि इसकी शूटिंग कहां होगी। लेकिन मैं अपने फैंस को बताते हुए बेहद एक्साइटिड महसूस कर रही हूं कि मैं पहली बार किसी इस तरह के प्रोजेक्ट से जुड़ रही हूं।

इस फिल्म के जरिए करीना कन्नड़ फिल्मों में अपना डेब्यू करेंगी
हालांकि करीना कपूर ने फिल्म का नाम नहीं रिवील किया, लेकिन इस तरह से उनका बड़ी साउथ मूवी के बारे में बात करना सीधे-सीधे ‘टॉक्सिक’ की तरफ ही इशारा करता है। फैंस ने ये वीडियो क्लिप देखते ही अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि करीना किसी और नहीं बल्कि यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ फिल्म की बात ही कर रही हैं। बता दें, इस मामले में मेकर्स की ओर से अभी कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है।

‘KGF 2’ ने किया था जबरदस्त कलेक्शन
यश इससे पहले ‘KGF 2’ में नजर आए थे। प्रशांत नील डायरेक्टेड इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। यश ने डेढ़-दो साल बाद अपनी नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ अनाउंसमेंट की है।

क्या होगी ‘टॉक्सिक’ की कहानी
‘टॉक्सिक’ फिल्म गोवा के बैकग्राउंड पर बेस्ड होगी। KGF की तरह ही ये भी एक पीरियड क्राइम ड्रामा होगी। 60 के दशक में गोवा में रशियन और ड्रग्स माफिया की घुसपैठ थी। वहां यश का किरदार किस तरह रशियन आधिपत्य को चुनौती देगा- फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द बुनी होगी।

100 करोड़ रहेगा फिल्म का बजट
KGF सीरीज की तरह यह भी फिल्म एक्शन थ्रिलर होगी। सूत्रों ने बताया- इस फिल्म में यश खुद भी एक प्रोड्यूसर के तौर पर रहेंगे। उसे भी 100 करोड़ से ऊपर के बजट पर माउंट किया जा रहा है। यश को फिल्म का प्लॉट इतना पसंद आया है कि वो बाकी प्रोजेक्ट्स को साइडलाइन कर फिलहाल अपना पूरा ध्यान इसी पर लगा रहें हैं। ड्रग्स और रशियन माफिया के साथ वहां जो भी हिप्पी कल्चर की आबोहवा थी- फिल्म में वो सब दिखाया जाएगा।

Arvind Kejriwal की बड़ी मुसीबत, ED ने खोला नया केस, आप का आरोप, गिरफ्तार करने की हो रही कोशिश

Arvind Kejriwal शनिवार को ही अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 09:50 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 12:21 PM (IST)

Arvind Kejriwal की बड़ी मुसीबत, ED ने खोला नया केस, आप का आरोप, गिरफ्तार करने की हो रही कोशिश
इस मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई अब 1 अप्रैल को होगी।

HighLights

  1. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही है।
  2. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नया केस खोल दिया है।
  3. आम आदमी पार्टी का आरोप हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के एक दिन बाद ही अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नया केस खोल दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली जल बोर्ड मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को कल के लिए समन जारी किया है। ED दिल्ली जल बोर्ड में अवैध टेंडरिंग और अपराध की कथित आय के शोधन की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी का आरोप हैं कि चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। AAP नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के इस मामले के बारे में कोई नहीं जानता। ये समन इसलिए भेजा जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को शक होने लगा है कि क्या वे एक्साइज मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर पाएंगे। अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए एक बैकअप प्लान की शुरूआत की जा रही है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली है जमानत

गौरतलब है कि शनिवार को ही अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर दो शिकायतों पर अरविंद केजरीवाल को 15-15 हजार के मुचलके व 1-1 लाख रुपए की राशि पर जमानत दे दी।

इस मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई अब 1 अप्रैल को होगी। ED को शिकायतों से संबंधित दस्तावेज केजरीवाल को सौंपने के लिए कहा गया है। केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि दस्तावेज की मांग कर मामले में देरी की कोशिश की जा रही है।

ईडी 8 बार दे चुकी समन

प्रवर्तन निदेशालय की पहली शिकायत पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने केजरीवाल को कोर्ट में पेश होने के लिए 7 फरवरी को पहला समन जारी किया था। 17 फरवरी को केजरीवाल ने बजट सत्र का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी और कहा था कि 16 मार्च को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होंगे। इसके बाद भी कई समन भेजे जाने पर भी पेश नहीं होने पर ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में दूसरी शिकायत की थी। इस पर 7 मार्च को कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने का समन जारी किया था। मनी लांड्रिंग मामले में ED अरविंद केजरीवाल को अभी तक 8 बार समन जारी कर चुकी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Mahadev App Case में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें

Mahadev App Case: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh Former CM Bhupesh Baghel) के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की ईओडब्लू (EOW) और एसीबी (ACB) विंग ने महादेव बेटिंग एपप के मालिकों से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने के मामले में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 02:25 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 02:46 PM (IST)

Mahadev App Case में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव बैटिंग ऐप से 508 करोड रुपये लेने की एफआईआर दर्ज। ईडी ने चार्जशीट में लिखा है भूपेश बघेल का नाम।

HighLights

  1. – पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर महादेव बेटिंग एप के मालिक से प्रोटेक्शन मनी लेने का है आरोप
  2. – विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने असीम दास को रायपुर के होटल की पार्किंग से किया था गिरफ्तार

रायपुर। Mahadev App Case: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh Former CM Bhupesh Baghel) के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की ईओडब्लू (EOW) और एसीबी (ACB) विंग ने महादेव बेटिंग एप के मालिकों से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने के मामले में प्रिवेंशन आफ करप्शन एक्‍ट के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है। कांग्रेस ने बघेल को राजनांदगांव से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है और इस एफआइआर के बाद बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती है।

सूत्रों के अनुसार भूपेश बघेल पर महादेव बेटिंग एप के मालिक रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है। ईओडब्लू और एसीबी ने एफआइआर ईडी द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट के आधार पर किया गया है।

असीम दास के बयान के आधार पर ईडी ने भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज किया FIR

ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि भूपेश बघेल और उनके सरकार के कई मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों को महादेव बेटिंग एप ने करोड़ों रुपये प्रोटेक्शन मनी दिया है। ईडी ने चंद्राकर और उप्पल के करीबी असीम दास को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद तीन नवंबर को रायपुर की एक होटल की पार्किंग से गिरफ्तार किया था। जिस दौरान असीम दास की गाड़ी और घर से पौने तीन करोड़ रुपये बरामद किए थे।

असीम ने बयान में कहा कि वो ये पैसे किसी भूपेश बघेल को देने आया था। इसी दौरान दास ने यह खुलासा किया था कि वो अबतक 508 करोड़ रुपये भूपेश बघेल को पहुंचा चुका है। इसी आधार पर भूपेश बघेल के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

काम की खबर: Tax Profit चाहती हैं तो महिलाएं इस योजना में करें निवेश, जानें इससे जुड़े हर सवाल का जवाब

Mahila Samman Financial savings महिला सम्मान बचत पत्र योजना एफडी (FD) की तरह ही काम करती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 10:08 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 14 Mar 2024 10:11 AM (IST)

इस योजना में ब्याज पर टैक्स लाभ मिलता है।

HighLights

  1. महिला सम्मान बचत पत्र योजना में सिर्फ महिलाएं और नाबालिग लड़कियां ही निवेश कर सकती है।
  2. इस योजना में पति भी अपनी पत्नियों के लिए निवेश कर सकते हैं।
  3. इस योजना के तहत टैक्स कटौती का लाभ नहीं मिलता है। निवेश राशि पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के 80 सी (Revenue Tax Act 1961 Part 80C) के तहत टैक्स बेनिफिट का फायदा दिया जाता है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। आजकल निवेशकों के पास अपना पैसा लगाने के लिए कई बेहतर ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिनसे वे अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं, लेकिन जब टैक्स बेनिफिट्स की बात आती है तो गिनी-चुनी योजनाएं भी होती हैं, जिनमें आप निवेश कर टैक्स लाभ ले सकते हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीम आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। साल बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Yojana) पेश की थी। इस योजना का लाभ आप मार्च 2025 तक ही ले सकते हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या आखिर इस योजना में टैक्स बेनिफिट्स ले सकते हैं।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में सिर्फ महिलाएं और नाबालिग लड़कियां ही निवेश कर सकती है। इस योजना में पति भी अपनी पत्नियों के लिए निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत टैक्स कटौती का लाभ नहीं मिलता है। निवेश राशि पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के 80 सी (Revenue Tax Act 1961 Part 80C) के तहत टैक्स बेनिफिट का फायदा दिया जाता है। इस योजना में ब्याज पर टैक्स लाभ मिलता है।

जानें महिला सम्मान बचत पत्र में क्या खास

महिला सम्मान बचत पत्र योजना एफडी (FD) की तरह ही काम करती है। कोई महिला यदि इस योजना के तहत 2 साल के लिए 2 लाख रुपये का निवेश करती हैं तो मैच्योरिटी के बाद 2.32 लाख रुपए मिलते हैं। महिलाएं इस योजना के तहत पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट खुलवा सकती है। इसके लिए महिलाओं को आधार कार्ड, पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी। इस योजना के तहत कम से कम निवेश 1000 रुपए तक करना होता है। अधिकतम 2 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। इस योजना में खाता खोलने के 1 साल के बाद निवेशक खाते से 40 फीसदी तक की राशि आसानी से निकाल सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

CAA की आलोचना पर जयशंकर ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, ‘मैं हमारे इतिहास की उनकी समझ पर सवाल उठा रहा हूं, क्योंकि…’

सीएए की अधिसूचना को लेकर अमेरिकी बयान पर उन्होंने कहा कि ‘मैं उनके लोकतंत्र या उनके सिद्धांतों की खामियों पर सवाल नहीं उठा रहा हूं। मैं हमारे इतिहास के बारे में उनकी समझ पर सवाल उठा रहा हूं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 01:33 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 01:33 PM (IST)

CAA की आलोचना पर जयशंकर ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, ‘मैं हमारे इतिहास की उनकी समझ पर सवाल उठा रहा हूं, क्योंकि...'
अमेरिकी राजनीति ने हिंसक चरमपंथी विचारों और गतिविधियों को उस तरह की जगह नहीं दी है, जिस तरह से कनाडा ने दी है।

HighLights

  1. अमेरिका के साथ-साथ दुनिया के कुछ देशों ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) की आलोचना की है।
  2. इन प्रतिक्रियाओं के बाद अब विदेश मंत्री एस जयशंकर का भी बड़ा बयान सामने आया है।
  3. ऐसे ‘कई उदाहरण’ हैं जिनमें कई देशों के पास फास्ट-ट्रैक नागरिकता है।

पीटीआई, नई दिल्ली। देश में जब से नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) की अधिसूचना जारी हुई है, तब सियासी कोहराम मचा हुआ है। भारत के साथ-साथ अब विदेशों से CAA को लेकर प्रतिक्रिया आ रहा है। अमेरिका के साथ-साथ दुनिया के कुछ देशों ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) की आलोचना की है। इन प्रतिक्रियाओं के बाद अब विदेश मंत्री एस जयशंकर का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ‘कई उदाहरण’ हैं जिनमें कई देशों के पास फास्ट-ट्रैक नागरिकता है।

शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 में विशेष चर्चा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी धरती पर एक खालिस्तानी अलगाववादी को मारने की साजिश रचने के आरोपों का सामना कर रहे एक भारतीय नागरिक और अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी की टिप्पणियों पर भी जवाब दिए।

CAA की आलोचना पर क्या बोले जयशंकर

जयशंकर ने कहा ‘आप भारत और कनाडा का कई उदाहरण दे रहे है, अमेरिकी राजनीति ने हिंसक चरमपंथी विचारों और गतिविधियों को उस तरह की जगह नहीं दी है, जिस तरह से कनाडा ने दी है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एस जयशंकर ने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि इन्हें एक साथ रखना अमेरिका के लिए उचित है। जयशंकर ने कहा कि मैं दोनों के बीच अंतर करूंगा।’

naidunia_image

सीएए की अधिसूचना को लेकर अमेरिकी बयान पर उन्होंने कहा कि ‘मैं उनके लोकतंत्र या उनके सिद्धांतों की खामियों पर सवाल नहीं उठा रहा हूं। मैं हमारे इतिहास के बारे में उनकी समझ पर सवाल उठा रहा हूं। यदि आप दुनिया के कई हिस्सों से टिप्पणियां सुनते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे भारत का विभाजन कभी नहीं हुआ था, कोई परिणामी समस्याएं नहीं थीं जिन्हें CAA को संबोधित करना चाहिए।

जयशंकर ने सीएए पर आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि अपनी बात रखने के लिए कई उदाहरण भी दिए। उन्हें समस्या होती है, जब लोग अपनी नीतियों को नहीं देखते हैं। उन्होंने जैक्सन-वनिक संशोधन का हवाला दिया, जो सोवियत संघ के यहूदियों, लॉटेनबर्ग संशोधन, स्पेक्टर संशोधन और हंगेरियाई लोगों की तेजी से ट्रैकिंग के बारे में था। जयशंकर ने कहा कि अगर आप मुझसे पूछें कि क्या अन्य देश, अन्य लोकतंत्र जातीयता, आस्था, सामाजिक विशेषताओं के आधार पर तेजी से आगे बढ़ते हैं, तो मैं आपको कई उदाहरण दे सकता हूं।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Shah Rukh Khan Salman Khan Struggle Viral Video; Aamir Khan | Anant Ambani Pre Marriage ceremony | अंबानी की पार्टी में आमिर ने रुकवाया शाहरुख-सलमान का झगड़ा: गाने को लेकर हुई बहस, परफॉर्मेंस से पहले तीनों एक्टर्स ने किया फनी एक्ट

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस महीने की शुरुआत में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से तीनों खान समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे। सेरेमनी के दूसरे दिन शाम को हुए फंक्शन में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने मिलकर RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ पर डांस किया था।

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें तीनों एक्टर्स की पूरी परफॉर्मेंस और साथ ही इससे पहले किया गया उनका फनी एक्ट भी सामने आया है।

स्टेज पर नाटू-नाटू गाने पर डांस करते शाहरुख, सलमान और आमिर खान।

स्टेज पर नाटू-नाटू गाने पर डांस करते शाहरुख, सलमान और आमिर खान।

किस गाने पर परफॉर्म करेंगे इस पर हुई बहस
वायरल हुए इस वीडियो में तीनों खान एक फनी एक्ट करते नजर आए। तीनों परफॉर्म करने से पहले इस बात पर बहस कर रहे हैं कि वो किसके गाने पर परफॉर्म करेंगे। सलमान कहते हैं कि उनका गाना ‘हुड़ हुड़ दबंग’ बजाया जाएगा तो वहीं शाहरुख कहते हैं कि तीनों उनके गाने ‘बेशर्म रंग’ पर परफॉर्म करेंगे।

इस बीच शाहरुख और सलमान एक दूसरे से बहस करने लगे और आमिर ने उनका बचाव किया।

इस बीच शाहरुख और सलमान एक दूसरे से बहस करने लगे और आमिर ने उनका बचाव किया।

बीच-बचाव में आते हैं आमिर
इसी बीच दोनों के बीच बहस हो जाती है और बीच-बचाव के लिए आमिर आते हैं। आमिर कहते हैं, ‘अरे तुम दोनों फिर से लड़ रहे हो। शाहरुख और सलमान लड़ रहे हैं वो भी अंबानी पार्टी में। तुम दोनों का ही गाना नहीं होगा। मेरा गाना होगा।’

फनी एक्ट के दौरान शाहरुख और सलमान ने आमिर का मजाक भी उड़ाया।

फनी एक्ट के दौरान शाहरुख और सलमान ने आमिर का मजाक भी उड़ाया।

शाहरुख ने राम चरण को स्टेज पर बुलाया
हालांकि, अंत में तीनों डिसाइड करते हैं कि जो गाना उनके लिए होस्ट नीता और मुकेश अंबानी ने चुना होगा वो उसी पर डांस करेंगे। अंत में तीनों ने मिलकर फिल्म RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ पर डांस किया। बाद में जब नीता ने अनाउंस किया राम चरण भी इस इवेंट में आए हैं तब शाहरुख ने एक्टर को स्टेज पर बुलाया और तीनों खान ने उनसे फिल्म के गाने का सिग्नेचर स्टेप सीखा।

तीनों खान की इस परफॉर्मेंस को अंबानी फैमिली ने भी खूब एंजॉय किया।

तीनों खान की इस परफॉर्मेंस को अंबानी फैमिली ने भी खूब एंजॉय किया।

3 दिन चली प्री-वेडिंग सेरेमनी में रिहाना और एकॉन ने किया था परफॉर्म
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुई थी। इस सेरेमनी में इंटरनेशनल सिंगर रिहाना और एकॉन ने परफॉर्मेंस दी। वहीं बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, इवांका ट्रम्प जैसे इंटरनेशनल गेस्ट शामिल हुए थे।

कई राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस सेरेमनी में नजर आए थे। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की ग्रुप परफॉर्मेंस ने सुर्खियां बटोरी थीं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जमकर थिरके थे।

इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अंबानी प्री-वेडिंग पार्टी में शाहरुख के मजाक पर बवाल:एक्टर ने स्टेज से रामचरण को इडली कहकर पुकारा, मेकअप आर्टिस्ट ने किया विरोध

जामनगर में तीन दिनों तक चले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख साउथ के पूरी खबर यहां पढ़ें…

धीरूभाई अंबानी के जन्मस्थान चोरवाड़ पहुंचे अनंत-राधिका:प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद पहली बार गांव गए, दादी कोकिलाबेन भी साथ रहीं

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मंगलवार को धीरूभाई अंबानी के जन्मस्थान चोरवाड़ पहुंचे। उनके साथ अनंत की दादी कोकिलाबेन अंबानी भी थीं। प्री-वेडिंग पूरी खबर यहां पढ़ें…

Anuppur Information: दोस्‍त के साथ मिलकर किया दो चचेरी बहनों से दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और एसटीएससी एक्ट के तहत भी अपराध कायम हुआ है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 01:01 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 01:01 PM (IST)

Anuppur News:  दोस्‍त के साथ मिलकर किया दो चचेरी बहनों से दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

HighLights

  1. जैतहरी थाना क्षेत्र के एक ग्राम में दो चचेरी बहनों के साथ दुष्‍कर्म का मामला
  2. पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
  3. आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और एसटीएससी एक्ट के तहत भी अपराध कायम हुआ है

नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर । जैतहरी थाना क्षेत्र के एक ग्राम में दो चचेरी बहनों के साथ एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपितों में गोपाल सिंह और अरविंद राय उर्फ लाला दोनों निवासी ग्राम सोन मोहरी कोतवाली थाना क्षेत्र अनूपपुर हैं। यह मामला 13 मार्च का है। पीड़ितों में एक नाबालिग है।

आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और एसटीएससी एक्ट के तहत भी अपराध कायम हुआ है। बताया गया दोनों लड़कियां खेत से काम करके लौट रही थीं। इसी दौरान दोनों आरोपितों ने उसे गांव तक छोड़ देने की बात कह कर मोटरसाइकिल पर बिठा लिया था।

इसके बाद उन्‍हें रास्ते में मौहरी के जंगल में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद एक सूने घर में लेकर गए और वहां भी दोनों के साथ दोनों आरोपितों ने अवैध संबंध बनाए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Gold-Silver Value 14 March: सोने-चांदी के भाव में तेजी, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में 14 मार्च 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 65467 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 13 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 132 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 03:54 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 14 Mar 2024 03:54 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 14 मार्च 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 65467 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 13 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 132 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 73576 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 13 मार्च से 1107 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 13 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 65335 रुपये थी। 14 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 65467 रुपये हो गई है। 13 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 72469 रुपये थी। 14 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73576 रुपये हो गई।

14 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65205 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59968 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 49100 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 38298 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार करेंगे वोट, 2.18 लाख मतदाता की उम्र 100 के पार

Lok Sabha Election 2024 दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में करीब 19.74 करोड़ युवा मतदाता हिस्सा लेंगे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 08:37 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 10:17 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार करेंगे वोट, 2.18 लाख मतदाता की उम्र 100 के पार
2.18 लाख मतदाता केंद्रीय कर्मचारी हैं।

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव में कुल 48 हजार ट्रांसजेंडर वोटर भी मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
  2. इस बार 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या करीब 82 लाख है।
  3. 100 साल की उम्र पूरी कर चुके मतदाताओं की संख्या 2.18 लाख है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि देश में आम चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून जारी रहेगी और 4 जून को चुनाव परिणाम आएंगे। चुनाव आयोग के आंकड़े भी बताते हैं कि आखिर क्यों इस बार के लोकसभा चुनाव बेहद खास हैं।

देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़

चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 96.8 करोड़ मतदाता नेताओं का भाग्य निर्धारित करेंगे। इस 96.8 करोड़ मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं, वहीं दूसरी ओर महिला मतदाताओं की संख्या करीब 47.1 करोड़ हैं। 1.8 करोड़ मतदाता ऐसे हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे।

naidunia_image

48 हजार ट्रांसजेंडर वोटर्स

इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 48 हजार ट्रांसजेंडर वोटर भी मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या करीब 82 लाख है और 100 साल की उम्र पूरी कर चुके मतदाताओं की संख्या 2.18 लाख है। 2.18 लाख मतदाता केंद्रीय कर्मचारी हैं।

19.74 करोड़ युवा मतदाता

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में करीब 19.74 करोड़ युवा मतदाता हिस्सा लेंगे। चुनाव आयोग ने 96.8 करोड़ मतदाताओं के शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारियां की है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि चुनाव ड्यूटी में 19.1 लाख जवानों की तैनाती की जाएगी, ताकि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो सके। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए यह भी साफ कहा कि चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो, इसलिए हर जिले में एक कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Well-liked singer ED Shirin carried out | पॉपुलर सिंगर ED शिरीन ने किया परफॉर्म: दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी गाना गाते नजर आए, फैंस ने किया रिएक्ट

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात मशहूर सिंगर ED शिरीन ने मुंबई में परफॉर्म किया। उन्होंने मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में परफॉरमेंस दी।

वीडियो हुआ वायरल
ED शिरीन ने दिलजीत दोसांझ के साथ स्टेज पर सुर से सुर मिलाया। जब दिलजीत अपना फेमस गाना ‘लवर’ गाते हुए नजर आए, तब ED शिरीन गिटार बजाते दिखे। लेकिन जैसे ही दिलजीत उनके पास आते हैं, तो शिरीन भी उनके ‘लवर’ गाने को एंजॉय करते और गाते दिखे। शिरीन को इस तरह गाते देख, दिलजीत भी चौंक जाते हैं।

फैंस ने भी किया रिएक्ट
शिरीन और दिलजीत की इस जुगलबंदी को देख फैंस खुशी से झूमते नजर आए। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर कमेंट किया। जहां एक यूजर ने लिखा- ये आज तक का सबसे अच्छा कोलैबोरेशन था। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मजा आ गया। मशहूर सिंगर बादशाह ने लिखा- दिलजीत भाई ने ED पाजी को गिटारिस्ट बना दिया। वरुण धवन ने भी कमेंट करके लिखा- ग्लोबल डॉमिनेशन।

शाहरुख खान के साथ भी ED शिरीन ने की थी मस्ती
मुंबई आने के बाद ED शिरीन को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर शिरीन के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में शाहरुख शिरीन को अपना सिग्नेचर पोज सिखाते हुए नजर आ रहे थे।

बता दें, ये ED शिरीन का भारत में दूसरा दौरा है। वह 2017 में भी भारत आए थे, जहां उन्होंने मुंबई में अपना कॉन्सर्ट किया था।