Elvish Yadav Arrest Replace | Elvish Yadav Noida Rave Celebration Snake Venom Case | एल्विश यादव को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया: नोएडा से गिरफ्तार; नशे के लिए सांपों के जहर के इस्तेमाल का मामला – Noida (Gautambudh Nagar) Information

गौतम बुद्ध नगर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यूट्यूबर एल्विश यादव को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल ले जाते पुलिसकर्मी। - Dainik Bhaskar

यूट्यूबर एल्विश यादव को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल ले जाते पुलिसकर्मी।

नोएडा पुलिस ने रविवार 17 मार्च को यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इससे पहले एल्विश से लंबी पूछताछ की गई थी। पिछले दिनों नोएडा

Anhad Naad Column Indore: मगर मुझ को लौटा दो बचपन की मस्ती

Anhad Naad Column Indore: इंदौर की एक सोसायटी के हॉल में बड़े बच्चे बनकर कैरम व शतरंज की महफिल सजाते हैं।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 05:54 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 05:54 PM (IST)

Anhad Naad Column Indore: मगर मुझ को लौटा दो बचपन की मस्ती
सोसायटी के खेल हाल में अब रोज शाम को इस तरह जमती है जाजम। ~ सौ. दिनेश रेट्रेकर

Anhad Naad Column Indore: ईश्वर शर्मा, नईदुनिया इंदौर। दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी। मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन कागज की कश्ती वो बारिश का पानी। जगजीत सिंह की गाई व सुदर्शन फाकिर की लिखी इस दिलकश गजल को जरा गहरे मन से सुन लो तो आंखों से यादें बह निकलें। कुछ दीवाने-मस्ताने होते हैं, जो इस गजल को सुनते ही नहीं बल्कि जी भी लेते हैं। यह किस्सा ऐसे ही जिंदादिल लोगों का है, जिन्होंने जिंदगी की आपाधापी में भी खुशनुमा पल तलाश लिए हैं। इन्होंने अपनी मल्टी के खाली पड़े हाल का रंगरोगन करवाया और जमा ली कैरम व शतरंज की बिसात। मल्टी के बच्चों से लेकर बड़े तक यहां बच्चे बनकर कैरम व शतरंज की महफिल जमाते हैं। समिति अध्यक्ष दिनेश रेट्रेकर और साथी कहते हैं- यह बचपन को फिर से जी लेने की कोशिश है।

इंस्टा, फेबु, यूट्यूब की रील में संस्कृत के पाठ

लोग कहते हैं कि यह 15 सेकंड वाली रील्स का जमाना है। किंतु एक शख्स ने 15 सेकंड की इन अत्यंत क्षणभंगुर रील्स को भी गजब के स्थायी भाव में बदल दिया है। दरअसल, संस्कृत जानने वाले एक व्यक्ति ने 15-15 सेकंड की रील बनाकर इन दिनों संस्कृत सिखाना शुरू किया है। एक रील में वे संस्कृत के दो शब्द सिखाते हैं और उनका हिंदी व अंग्रेजी में अर्थ बताते हैं। इन्हें वे इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और यूट्यूब तक पर अपलोड करते हैं। मजे की बात यह है कि लोग इन्हें खूब देख रहे हैं और संस्कृत का शुरुआती ककहरा भी बड़े मन से सीख रहे हैं। इस तरह इस शख्स ने बता दिया कि यदि मन में लगन हो तो अत्यंत विपरीत चीजों को भी कैसे अपनी संस्कृति के हित में उपयोग लिया जा सकता है।

मुझे गहरी प्रतीक्षा है… ऐ यार तुम मिलने आ जाओ

कभी यूं भी हो, दरिया का साहिल हो पूरे चांद की रात हो और तुम आओ। यह गजल किसी से मिलने की गहरी चाह के साथ किसी को पुकारती है। मित्रों, परिचितों, रिश्तेदारों से मिलने की ऐसी ही गहरी पुकार इंदौर के वयोश्रेष्ठ जीडी अग्रवाल ने लगाई है। उन्होंने जानने वाले प्रत्येक शख्स को एक मार्मिक संदेश भेजा है कि- फसल खेत में पकी खड़ी है। फल पेड़ पर पक चुका है। यह पका फल कभी भी पेड़ से टपक सकता है। अतः आप सब मुझसे मिलने श्री अहिल्या माता गोशाला परिसर में आइए। मैं टकटकी बांधे हुए भीगी आंखों से आपकी प्रतीक्षा करूंगा। दरअसल, जीवनभर कई बड़े पदों पर रहे जीडी अग्रवाल स्वयं को पका हुआ फल कहकर सबको मिलने बुला रहे हैं। यह पुकार उनके चिंतन की गहराई और ह्रदय की करुणा से निकली है। बुजुर्गियत में भी तबियत अगर इतनी मिलनसार हो तो यह आनंद की बात है।

हर इंसान के जीवन में धर्म इसलिए जरूरी है

विधर्मी लोग अक्सर प्रश्न उठाते हैं कि इंसान के जीवन में धर्म की क्या जरूरत? उन्हें सुनील सामरिया नामक व्यक्ति के साथ हुई घटना में इस प्रश्न का सटीक जवाब मिल जाएगा। हुआ यूं कि सुनील सामरिया तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभस्वामी मंदिर में सपरिवार दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में अपार भीड़ के बीच भी अच्छी तरह दर्शन हुए। दर्शन कर बाहर आए तो पत्नी को अहसास हुआ कि उनके कान से सोने के महंगे टाप्स भीड़ में कहीं गिर गए हैं। पलभर में आंखों के सामने अंधेरा छा गया। भीड़ इतनी थी कि बच्चा गुम जाए तो न मिले, छोटे टाप्स की क्या बिसात। गहरी निराशा के बावजूद पति-पत्नी फिर मंदिर में गए और मुख्य पुजारी को वाकया बताया। पुजारी ने मुस्कुराकर तुरंत टाप्स निकाले और बोले- किसी भक्त को ये फर्श पर पड़े मिले, वो इन्हें हमारे पास जमा कर गया है। यह धर्म ही है, जो दूसरे के धन को अपना न समझना सिखाता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Salman Khan Reunite with sajid nadiadwala for eid 2025 launch | ईद 2025 पर आएगी सलमान खान की फिल्म: 10 साल बाद साजिद नाडियाडवाला से मिलाया हाथ, गजनी के डायरेक्टर ए.आर. मुरुगाडोस भी आए ऑनबोर्ड

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जीत, जुड़वा, हर दिल जो प्यार करेगा, जाने मन और किक जैसी बेहतरीन फिल्मों के बाद अब फिर एक बार सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों ने अपकमिंग फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसे अगले साल ईद पर रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म को फिल्म गजनी के डायरेक्टर ए.आर. मुरुगाडोस डायरेक्ट करने वाले हैं।

आखिरी बार सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला फिल्म किक के लिए साथ आए थे। फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ साजिद ने इससे डायरेक्टोरियल डेब्यू भी किया था। ये साल 2014 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। अब 10 साल बाद दोनों फिर साथ काम करने वाले हैं। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान की ये अपकमिंग फिल्म बड़े बजट की बड़ी फिल्म होने वाली है। फिलहाल इस फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है।

सलमान-साजिद ने अब तक 6 फिल्मों में साथ काम किया है।

सलमान-साजिद ने अब तक 6 फिल्मों में साथ काम किया है।

साउथ के मशहूर डायरेक्टर भी फिल्म से जुड़े

इस अनटाइटल फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगाडोस डायरेक्ट करेंगे। तमिल- तेलुगु भाषा की कई हिट फिल्में दे चुके ए.आर. मुरुगाडोस ने साल 2007 की फिल्म गजनी से हिंदी सिनेमा में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। फिल्म गजनी उन्हीं के डायरेक्शन में बनी साल 2015 की तमिल फिल्म की रीमेक थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। इससे पहले ए.आर. मुरुगाडोस सलमान खान को साल 2014 की फिल्म जय हो में डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म जय हो भी 2007 की तेलुगु फिल्म स्टालिन की हिंदी रीमेक थी, जिसे ए.आर. मुरुगाडोस ने ही डायरेक्ट किया था। ये उनके करियर की दूसरी हिंदी फिल्म थी। सोनाक्षी सिन्हा की अकीरा भी उन्हीं ने डायरेक्ट की थी।

फिल्म गजनी के सेट पर ली गई आमिर खान और ए.आर. मुरुगाडोस की तस्वीर।

फिल्म गजनी के सेट पर ली गई आमिर खान और ए.आर. मुरुगाडोस की तस्वीर।

ईद पर सलमान- साजिद की फिल्मों ने बनाया रिकॉर्ड

सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला अब तक 6 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिन्में जीत, जुड़वा, हर दिल जो प्यार करेगा, मुझसे शादी करोगी, जाने मन और किक शामिल हैं। इनकी दो फिल्में जीत और जुड़वा ईद के मौके पर रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई थीं। देखना होगा कि ईद 2025 में उनकी फिल्म किस तरह रिकॉर्ड कायम रखेगी।

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी फिल्म जुड़वा में सलमान खान डबल रोल में नजर आए थे।

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी फिल्म जुड़वा में सलमान खान डबल रोल में नजर आए थे।

Election 2024: चुनाव आयोग ने बदला चुनावी कार्यक्रम, अरुणाचल सहित 2 राज्यों में अब इस तारीख को होगी मतगणना

शनिवार (16 मार्च) को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया था। एक दिन बाद आयोग ने उसमें कुछ फेरबदल किया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 04:47 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 04:47 PM (IST)

Election 2024: चुनाव आयोग ने बदला चुनावी कार्यक्रम, अरुणाचल सहित 2 राज्यों में अब इस तारीख को होगी मतगणना
दो राज्यों में बदला चुनावी कार्यक्रम।

एजेंसी, नई दिल्ली। शनिवार (16 मार्च) को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया था। एक दिन बाद आयोग ने उसमें कुछ फेरबदल किया है। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा चुनाव होने हैं। कल चुनाव आयोग ने कहा था कि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों में पड़े वोटों की गिनती लोकसभा चुनावों के वोटों के साथ ही 4 जून को की जाएगी, लेकिन अब बदलाव कर इसको 2 जून कर दिया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

MP Information: बोर्ड पैटर्न पर आठवीं के गणित विषय में विद्यार्थियों को मिलेंगे पांच बोनस अंक, मई में परिणाम आने की संभावना

प्रदेश के 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन संभाग स्तर पर बने मूल्यांकन केंद्रों पर किया जाएगा। रविवार से मूल्यांकन कार्य शुरू किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के एक लाख शिक्षकों को लगाया जाएगा।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 11:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 11:18 PM (IST)

MP News: बोर्ड पैटर्न पर आठवीं के गणित विषय में विद्यार्थियों को मिलेंगे पांच बोनस अंक, मई में परिणाम आने की संभावना
बोर्ड पैटर्न पर आठवीं के गणित विषय में विद्यार्थियों को मिलेंगे पांच बोनस अंक

HighLights

  1. बोर्ड पैटर्न पर आठवीं के गणित विषय में विद्यार्थियों को मिलेंगे पांच बोनस अंक
  2. प्रदेश के निजी व सरकारी स्कूलों के शामिल हो रहे हैं करीब 24 लाख विद्यार्थी
  3. राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए आदेश,मई में परिणाम आने की संभावना

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित आठवीं गणित के पेपर में अब विद्यार्थियों को पांच बोनस अंक मिलेंगे। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने शनिवार को मूल्यांकन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि गणित के प्रश्नपत्र में एक सवाल को हल करने में ग्राफ पेपर का उपयोग किया जाना था, लेकिन ग्राफ पेपर नहीं दिया गया। इस कारण विद्यार्थी उस प्रश्न को हल नहीं कर सके। ऐसे में उन्हें इस सवाल के पूर्ण अंक प्रदान किए जाएं। यह प्रश्र पांच अंक का था।

राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देशों में यह भी कहा है कि उत्तर पुस्तिका का मुद्रण एससीईआरटी के ब्लूप्रिंट के अनुसार हुआ था। एनसीईआरटी का ब्लूप्रिंट और प्रश्नों की संख्या एससीईआरटी से भिन्न है। ऐसे में एनसीईआरटी/भाषा/अन्य विषय के प्रश्नपत्रों में यदि विद्यार्थी द्वारा किसी प्रश्न को हल करते समय स्थानाभाव के कारण प्रश्न का उत्तर निर्धारित स्थान के अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका में किसी अन्य पृष्ठ/ रफकार्य/ अतिरिक्त उत्तरपुस्तिका में लिखा गया हो तो उस प्रश्न का उत्तर जांचा जाए और सही उत्तर लिखने पर अंक भी दिए जाएं।

प्रदेश के 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन संभाग स्तर पर बने मूल्यांकन केंद्रों पर किया जाएगा। रविवार से मूल्यांकन कार्य शुरू किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के एक लाख शिक्षकों को लगाया जाएगा, ताकि मई के दूसरे सप्ताह तक परिणाम जारी किया जा सके। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों पर मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। साथ ही अंकों को आनलाइन तुरंत अपडेट करना होगा, जिससे मूल्यांकन में पारदर्शिता बनी रहेगी। बता दें कि प्रदेश भर के सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।–

निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी मूल्यांकन में लगाया गया

इस परीक्षा में चार लाख अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी शामिल हैं। उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी इस कार्य में लगाया जाएगा।

मूल्यांकन आनलाइन होगा

विभाग ने इस बार मूल्यांकन कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए अलग से एक आइटी पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से परीक्षा का पूर्ण व्यवस्थाएं आनलाइन की गई हैं। इससे विद्यार्थियों का सत्यापन, परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, केंद्राध्यक्षों की मैपिंग, सामग्री वितरण आदि कार्यों के संचालन के साथ ही मूल्यांकन कार्यों और अंक सूची प्रदान करने की सुविधा भी इसी पोर्टल द्वारा प्रदान की गई है।

5वीं व 8वीं का मूल्यांकन कार्य आज से शुरू होगा। इसमें एक लाख शिक्षकों को लगाया गया है, ताकि परिणाम जल्द घोषित किया जा सके। धनराजू एस, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Indore Information: इंदौर की बेटी ने संयुक्त राष्ट्र में गुंजा दिया जय श्रीराम

Indore Information: इंदौर की रोहिणी घावरी ने जेनेवा में अयोध्या में बने नव्य-भव्य श्रीराम मंदिर की जानकारी दी।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 04:58 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 04:58 PM (IST)

Indore News: इंदौर की बेटी ने संयुक्त राष्ट्र में गुंजा दिया जय श्रीराम
जेनेवा में राम मंदिर की जानकारी देती इंदौर की रोहिणी घावरी।

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के मंच पर इंदौर की बेटी रोहिणी घावरी के कंठ से जय श्रीराम का नारा गूंज उठा। रोहिणी ने वहां अयोध्या में बने नव्य-भव्य श्रीराम मंदिर की जानकारी देते हुए मंच से कहा कि मैं इस बात पर प्रकाश डालना चाहती हूं कि कैसे राम मंदिर, आस्था, विरासत और सद्भाव को जोड़ता है।

रोहिणी ने कहा, 22 जनवरी 2024 का दिन न केवल भारतीयों के लिए बल्कि दुनियाभर में बसे हिंदुओं के लिए भी ऐतिहासिक दिन रहा है। भारत आध्यात्मिकता के क्षेत्र में हमेशा विश्वगुरु रहा है। अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए मुकाम हासिल करने के साथ हम विकास और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन का सबसे अच्छा उदाहरण बन गए हैं।

भारतीय न्याय पालिका ने विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से किया हल

भारतीय न्याय पालिका ने समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा किए बिना श्रीराम जन्मभूमि पर लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करके अपनी ताकत सिद्ध की है। श्रीराम मंदिर आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के अलावा राम मंदिर का बड़ा आर्थिक महत्व भी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, आईपीएल से ठीक पहले चोटिल हुए स्टार गेंदबाज दिलशान मदुशंका

Dilshan Madushanka: दिलशान मदुशंका हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए है। वह बांग्लादेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में आगे हिस्सा नहीं लेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 03:22 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 03:22 PM (IST)

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, आईपीएल से ठीक पहले चोटिल हुए स्टार गेंदबाज दिलशान मदुशंका
दिलशान मदुशंका

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Dilshan Madushanka: आईपीएल 2024 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस की परेशानी बढ़ गई है। टूर्नामेंट शुरू होने में सप्ताहभर का समय नहीं बचा और उससे पहले टीम का गेंदबाज चोटिल हो गया। जिसमें टीम की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, श्रीलंकाई स्टार गेंदबाज दिलशान मदुशंका बांग्लादेश दौरे पर थे। जहां दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए। मदुशंका चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। वो रिहैब के लिए श्रीलंका लौटेंगे।

हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मदुशंका सीरीज से बाहर

दिलशान मदुशंका हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए है। वह बांग्लादेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में आगे हिस्सा नहीं लेंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को इसकी पुष्टि की। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। आखिरी वनडे मैच सोमवार को चैटोग्राम में खेला जाएगा।

आईपीएल खेलने पर संशय

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने मैदान छोड़ने से पहले दूसरे वनडे में 6.4 ओवर फेंके। अब उनका IPL के शुरुआती मुकाबलों में खेलना कठिन लग रहा है। मुंबई इंडियंस 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरू करेगी।

मुंबई ने 4.60 करोड़ में खरीदा

पिछले साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने दिलशान को 4.60 करोड़ में खरीदा था। जिसमें उन्होंने 9 मैचों में 21 विकेट लिए थे।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नमन धीर, नेहल वढेरा।

ऑलराउंडर- तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, हार्दिक पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, शिवालिका शर्मा।

विकेटकीपर- इशान किशान, विष्णु विनोद।

स्पिन गेंदबाज- कुमार कार्तिकेय

तेज गेंदबाज- जेसन बेहरेनडोर्फ, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल, जेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

दत्तात्रेय होसबले फिर चुने गए RSS के सरकार्यवाह, 2027 तक पद पर बने रहेंगे

आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) ने सरकार्यवाह पद के लिए दत्तात्रेय होसबले को दुबारा निर्वाचित किया। वह अब 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। आपको बता दें कि वह 2021 से सरकार्यवाह की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 03:48 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 03:48 PM (IST)

दत्तात्रेय होसबले फिर चुने गए RSS के सरकार्यवाह, 2027 तक पद पर बने रहेंगे
RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) ने सरकार्यवाह पद के लिए दत्तात्रेय होसबले को दुबारा निर्वाचित किया। वह अब 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। आपको बता दें कि वह 2021 से सरकार्यवाह की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

आरएसएस की वार्षिक तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हुई। इसका आयोजन नागपुर के रेशिमबाग के स्मृति भवन परिसर में हुआ था। छह साल बाद इसका आयोजन आरएसएस के मुख्यालय नागपुर में हुआ था। इस बैठक में 1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

Nagpur (March 17, 2024): The RSS Akhil Bharatiya Pratinidhi Sabha (ABPS) re-elected (2024-2027) Shri Dattatreya Hosabale ji for the put up of Sarkaryavah. He has been discharging the duty of Sarkaryavah since 2021. pic.twitter.com/CjsWrtH9UT

— RSS (@RSSorg) March 17, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Field Workplace Assortment Replace: Yodha, Bastar, Shaitaan and Article 370 | दो दिन में ‘योद्धा’ ने कमाए 10.26 करोड़: ‘बस्तर’ के कलेक्शन में 65% उछाल, दूसरे शनिवार ‘शैतान’ ने किया 9.12 करोड़ का बिजनेस

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ की कमाई में दूसरे दिन 41.41% की ग्रोथ हुई। जहां शुक्रवार को इस फिल्म ने 4 करोड़ 25 लाख रुपए कमाए थे, वहीं शनिवार को इसने 6.01 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म ने दो दिन में 10 करोड़ 26 लाख रुपए की कमाई कर ली है।

दूसरे दिन ‘बस्तर’ की कमाई में 65% की ग्रोथ
दूसरी तरफ ‘योद्धा’ के साथ रिलीज हुई अदा शर्मा स्टारर ‘बस्तर’ के कलेक्शन में भी दूसरे दिन 65% की ग्रोथ देखने को मिली। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने 40 लाख रुपए का बिजनेस किया। वहीं शनिवार को इसने 65 लाख रुपए कमाए। दो दिनों में फिल्म ने 1 करोड़ 15 लाख रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12.58% रही।

दूसरे शनिवार को ‘शैतान’ ने कमाए 9.12 करोड़
‘शैतान’ ने अपने दूसरे शनिवार को 9 करोड़ 12 लाख रुपए का बिजनेस किया। इस तरह अपने दूसरे हफ्ते में चल रही इस फिल्म ने शनिवार को रिलीज हुई दो नई फिल्मों से भी ज्यादा कमाई की। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 95 करोड़ 84 लाख रुपए कमा लिए हैं।

वहीं ‘शैतान’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो शनिवार तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड तकरीबन 138 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

वर्ल्डवाइड 100 कराेड़ पार हुई आर्टिकल 370
इन सभी फिल्मों के बीच यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। चौथे हफ्ते में चल रही इस फिल्म ने शनिवार को 1 करोड़ 20 लाख रुपए कमाए। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 71 करोड़ 11 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

IPL 2024: धमाकेदार बल्लेबाजी करने में माहिर है CSK का यह बल्लेबाज, पिछले आईपीएल सीजन में जड़े थे 35 छक्के

Shivam Dube IPL Stats: शिवम दुबे अब तक आईपीएल में 51 मैच खेल चुके हैं। जिसमें बतौर बल्लेबाज 141.79 की स्ट्राइक रेट से 1106 रन बनाए हैं। उनके नाम 58 चौके और 73 छक्के दर्ज है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 04:00 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 04:06 PM (IST)

IPL 2024: धमाकेदार बल्लेबाजी करने में माहिर है CSK का यह बल्लेबाज, पिछले आईपीएल सीजन में जड़े थे 35 छक्के
शिवम दुबे

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Shivam Dube Stats: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के कई प्लेयर्स पर निगाहें रहेंगी, जो मैच पलटने का दम रखते हैं। उन्हीं खिलाड़ियों में एक सीएसके के शिवम दुबे हैं। यह ऑलराउंडर अपनी बल्लेबाजी के अलावा बॉलिंग से मैच का रूख पलट सकता है। शिवम बड़े शॉट आसानी से लगाते हैं। वह विपक्षी गेंदबाजों के लिए मुश्किले बढ़ा सकते हैं।

पिछले सीजन में जड़े थे 35 छक्के

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में शिवम दुबे दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने 16 मैचों में 35 छक्के जड़े थे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने पिछले सीजन में सर्वाधिक 36 छक्के लगाए थे। इसके बाद शुभमन गिल 33 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

शिवम दुबे का आईपीएल करियर

शिवम दुबे अब तक आईपीएल में 51 मैच खेल चुके हैं। जिसमें बतौर बल्लेबाज 141.79 की स्ट्राइक रेट से 1106 रन बनाए हैं। उनके नाम 58 चौके और 73 छक्के दर्ज है। साथ ही 6 अर्धशतक लगाए है। बेस्ट स्कोर 95 रन है। इसके बाद बतौर गेंदबाज शिवम दुबे ने 4 विकेट झटके हैं। बता दें शिवम आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2019-2020) और राजस्थान रॉयल्स (2021) के लिए खेल चुके हैं।

आईपीएल 2023 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

फाफ डु प्लेसिस- 36 छक्के

शिवम दुबे- 35 छक्के

शुभमन गिल- 33 छक्के

ग्लेन मैक्सवेल- 31 छक्के

ऋतुराज गायकवाड़- 30 छक्के

रिंकू सिंह- 29 छक्के

सूर्यकुमार यादव- 28 छक्के

मार्कस स्टोइनिस- 28 छक्के

यशस्वी जायसवाल- 26 छक्के

निकोलस पूरन- 26 छक्के

हेनरिक क्लासेन- 25 छक्के

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह