WPL 2024 Ultimate Stay Streaming: कब और कहां देखें विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मैच, यहां रही पूरी डिटेल्स

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण Sports18 और Sports18 HD पर होगा।

डब्ल्यूपीएल 2024 फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (WPL 2024 DC vs RCB Ultimate Stay Streaming)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच लाइव मैच को ऑनलाइन JioCinema एप पर फ्री में देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11 (WPL 2024 DC vs RCB Ultimate Possible XI)

दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मैरिजेन कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, ऋषा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड (WPL 2024 DC vs RCB Squad)

दिल्ली कैपिटल्स

जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा हैरिस, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, ऐलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्वनी कुमारी, मैरिजेन कप्प, राधा यादव, शिखा पांडे, अपर्णा मंडल, तान्या भाटिया, जेस जोनासेन, मीनू मणि, पूनम यादव, तितास साधु।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

दिशा कसाट, सब्भिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना, शोभना यादव, एलिसे पेरी, नादिन डी क्लर्क, सतीश शुभ, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, इंद्राणी रॉय, ऋषा घोष, एकता बिष्ट, जॉर्जिया वेयरहैम, केट क्रॉस, श्रद्धा पोखरकर, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनक्स।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन में नहीं पहुंचे अखिलेश, पत्र में लिखा- राहुल जी नहीं हो पाऊंगा शामिल

राहुल गांधी की न्याय यात्रा का 63 दिन बाद मुंबई में समापन हो रहा है। इस दौरान शिवाजी पार्क में विशाल रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें इंडी गठबंधन में शामिल सभी प्रमुख पार्टियों के नेता पहुंचे हैं। इसमें एक चेहरा नदारद है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 08:18 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 08:19 PM (IST)

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन में नहीं पहुंचे अखिलेश, पत्र में लिखा- राहुल जी नहीं हो पाऊंगा शामिल
न्याय यात्रा के समापन पर नहीं पहुंचे अखिलेश यादव।

एएनआई, लखनऊ। राहुल गांधी की न्याय यात्रा का 63 दिन बाद मुंबई में समापन हो रहा है। इस दौरान शिवाजी पार्क में विशाल रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें इंडी गठबंधन में शामिल सभी प्रमुख पार्टियों के नेता पहुंचे हैं। इसमें एक चेहरा नदारद है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रैली में नहीं शामिल हुए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के नाम पत्र लिखकर इसका कारण बताया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि चुनाव आयोग ने 20 मार्च से यूपी में नामांकन की तारीखों की घोषणा की है, जिसके कारण मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाऊंगा।

Samajwadi Occasion chief Akhilesh Yadav points an announcement for not attending INDIA alliance mega rally in Mumbai.

The assertion reads, “The Election Fee has introduced the nomination dates in UP from twentieth March, attributable to which I will be unable to attend the concluding program… pic.twitter.com/8i98g8SHHs

— ANI (@ANI) March 17, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Kareena Kapoor, Tabu, Kriti Sanon, Diljit Dosanjh and Kapil Sharma Starrer Comedy movie Crew Trailer launch | करीना, कृति और तबु स्टारर फिल्म ‘क्रू’ का ट्रेलर रिलीज: एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज लेकर आईं तीनों एक्ट्रेस, दिलजीत और कपिल भी देंगे साथ

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करीना कपूर, तबु और कृति सेनन स्टारर ‘क्रू’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस कॉमेडी फिल्म की कहानी कोहिनूर एयरलाइन्स में काम करने वाले तीन एयर होस्टेस के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

29 मार्च काे थिएटर्स में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में करीना, तबु और कृति के अलावा दिलजीत दाेसांझ, कपिल शर्मा और राजेश शर्मा भी अहम रोल में नजर आएंगे।

इस फिल्म में कृति और दिलजीत दूसरी बार साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में साथ काम किया था।

इस फिल्म में कृति और दिलजीत दूसरी बार साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ में साथ काम किया था।

गोल्ड बिस्किट्स की स्मगलिंग से जुड़ी है कहानी
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि करीना, तबु और कृति कोहिनूर एयरलाइन्स में काम करती हैं जो दिवालिया हो चुकी है। तीनों अपनी सैलरी क्रेडिट होने का इंतजार कर रही हैं।

इसी बीच फ्लाइट में एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो जाती है। उस यात्री के पास तीनों को सोने के बिस्किट्स मिलते हैं। उन गोल्ड बिस्किट्स को चुराकर ये तीनों किस मुसीबत में फंसती हैं और वहां से कैसे निकलती है, फिल्म इसी बारे में हैं।

'क्रू' में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे।

‘क्रू’ में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे।

पब्लिक को पसंद आया फिल्म का ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर को पब्लिक ने खूब पसंद किया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि वो इस कॉमेडी फिल्म के लिए इंतजार कर रहे हैं। साथ ही कई यूजर्स को फिल्म में तीनों एक्ट्रेसेस की जोड़ी भी पसंद आ रही है।

‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद फिर साथ आए एकता-रिया
इस फिल्म को एकता कपूर और साेनम कपूर की बहन रिया कपूर ने को-प्रोड्यूस किया है। यह 2018 में रिलीज हुई ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद दोनों की साथ में दूसरी फिल्म है। उस फिल्म में करीना कपूर के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया साथ नजर आई थीं।

रतलाम के हरथल में दो साल के बेटे को कमर में बांधकर कुएं में कूदी मां, दोनों की मौत

Ratlam Crime Information: महिला के पिता ने लगाया ससुराल पक्ष पर मारपीट व प्रताड़ित करने आरोप।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 07:57 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 08:00 PM (IST)

रतलाम के हरथल में दो साल के बेटे को कमर में बांधकर कुएं में कूदी मां, दोनों की मौत

Ratlam Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम हरथल में महिला व उसके दो वर्षीय बेटे का शव कुएं में मिला। बेटा मां के शरीर पर दुपट्टे से बंधा हुआ था। इससे माना जा रहा है कि मां ने बेटे को कमर पर बांधकर कुएं में कूदकर खुदकुशी की होगी? वहीं महिला के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। उसके सिर पर चोट का निशान है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय सीताबाई पत्नी बबलू गरवाल निवासी ग्राम हरथल के घर रविवार दोपहर उसके पिता का मित्र बहादुर पहुंचा तो सीताबाई दिखाई नहीं दी। उसने सीताबाई के पिता वागजी चारेल निवासी ग्राम मेघलाखाली को फोन लगाकर बताया कि सीता घर पर नहीं है। वे अन्य स्वजन के साथ ग्राम हरथल पहुंचे तथा बेटी की खोजबीन शुरू की।

अन्य ग्रामीण भी सीता की तलाश करने लगे। इसी बीच सीताबाई की चप्पले उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक खेत के कुएं के पास दिखी। खबर फैलने पर वहां भीड़ जमा हो गई और पिता व अन्य स्वजन भी पहुंचे।

सूचना मिलने पर रावटी थाना प्रभारी जयप्रकाश चौहान, एसआइ निशा चौहान व अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कुएं में सर्चिंग कराई तो कुएं में सीताबाई व उसके शरीर पर दुपट्टे से बंधा दो वर्षीय पुत्र चिंटू दिखाई दिया। करीब तीस फीट गहरे कुएं में ग्रामीण गोताखोरों ने उतरकर दोनों के शव बाहर निकाले। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाए गए। पोस्टमार्टम सोमवार को कराए जाएंगे।

तीन माह का बेटा घर पर छोड़कर गई

सीताबाई के दो पुत्र थे। तीन माह के छोटे पुत्र को वह घर पर छोड़कर बड़े पुत्र चिंटू के साथ रविवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकली थी। इसके बाद वे दोनों घर नहीं पहुंचे। मायके वालों ने बताया कि छोटा पुत्र उसकी दादी के पास है। मायके वालों का कहना है कि मायके वालों ने सीता व उसके पुत्र के लापता होने की सूचना भी उन्हें नहीं दी। पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग सीता व उसके पुत्र की तलाश करने व निकालने भी नहीं आए।

इलाज भी नहीं कराते थे

पिता वागजी ने बताया कि उनकी पुत्री सीता का विवाह तीन वर्ष पहले किया था। एक वर्ष से पति, सास व ननद उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ मारपीट करते थे तथा घर खर्च व इलाज के लिए रुपये भी नहीं देते थे। पति उसके साथ भोजन भी नहीं करता था। सीता स्वयं अपने व पुत्र के लिए भोजन बनाती थी। दस दिन पहले वह मायके आई थी।

तब भी उसने बताया था कि ससुराल में मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। दो दिन पहले उसे बुखार आया था तो वह इलाज कराने रावटी गई थी। तब उसने फोन लगाकर मुझे बुलाया था। मैं व मेरी बहन पबलीबाई रावटी गए थे तथा सीता को इलाज कराने पांच सौ रुपये दिए थे। पबलीबाई ने उसे कहा था कि चल तबीयत ठीक नहीं है तो मायके में रहना, लेकिन वह मायके नहीं आई। सीता को मारकर फेंका गया है या वह कूदी है, इसकी जांच कर दोषियों को सजा दी जाए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

MP Switch Information: चार PCCF समेत 17 IFS अफसरों के तबादले, अतुल श्रीवास्तव बनाए गए वाइल्ड लाइफ वार्डन

IFS Switch in MP: मध्य प्रदेश में वन विभाग के चार पीसीसीएफ (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) समेत 13 आइएफएस अधिकारियों का तबादला शासन ने कर दिया है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 09:53 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 09:53 PM (IST)

MP Transfer News: चार PCCF समेत 17 IFS अफसरों के तबादले, अतुल श्रीवास्तव बनाए गए वाइल्ड लाइफ वार्डन

HighLights

  1. चार PCCF समेत 17 IFS अफसरों के तबादले
  2. अतुल श्रीवास्तव बनाए गए वाइल्ड लाइफ वार्डन
  3. आचार सहिंता से ठीक पहले तबादले

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। वन विभाग के चार पीसीसीएफ (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) समेत 13 आइएफएस अधिकारियों का तबादला शासन ने कर दिया है। अतुल कुमार श्रीवास्तव को पीसीसीएफ कार्य आयोजना एवं भू अभिलेख मुख्यालय भोपाल से तबादला कर पीसीसीएफ वन्यप्राणी (वाइल्ड लाइफ वार्डन) बनाया गया है। इसी तरह राकेश कुमार यादव को पीसीसीएफ प्रशासन एक से प्रबंध संचालक राज्य वन विकास निगम, व्हीएन अम्बाड़े पीसीसीएफ वन मुख्यालय से पीसीसीएफ कार्य आयोजना एवं भू अभिलेख पदस्थ किया है।

वहीं लघु वनोपज संघ के प्रभारी प्रबंध संचालक विभाष ठाकुर को संघ का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसी तरह वन विहार भोपाल की संचालक पद्मप्रिया बालकृष्णन को सीसीएफ / प्रभारी एपीसीसीएफ कार्य आयोजना आंचलिक इंदौर पदस्थ किया है। इसके अलावा कान्हा, सतपुड़ा और संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी बदले गए हैं। 2015 बैच के सात अन्य आइएफएस अधिकारियों को एक जनवरी 2024 से कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान लेवल-12 में नियुक्त किया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Lok Sabha Election 2024: 19.74 करोड़ मतदाताओं की उम्र 29 से कम, युवा वोटर्स के लिए चुनाव आयोग ने बनाया खास प्लान

युवाओं को मतदान में किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 09:17 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 09:19 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: 19.74 करोड़ मतदाताओं की उम्र 29 से कम, युवा वोटर्स के लिए चुनाव आयोग ने बनाया खास प्लान
युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

HighLights

  1. इस बार लोकसभा चुनाव में 19.74 करोड़ मतदाताओं की उम्र 29 वर्ष से कम उम्र वालों की है।
  2. आम चुनाव में 20 से 29 साल के बीच वाले मतदाताओं के संख्या लगभग 19.74 करोड़ हैं।
  3. 1.8 करोड़ ऐसे युवा मतदाता हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में इस बार का लोकसभा चुनाव काफी ऊर्जावान रहने वाला है। दरअसल इस बार लोकसभा चुनाव में 19.74 करोड़ मतदाताओं की उम्र 29 वर्ष से कम उम्र वालों की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार आम चुनाव में 20 से 29 साल के बीच वाले मतदाताओं के संख्या लगभग 19.74 करोड़ हैं और इसमें 1.8 करोड़ ऐसे युवा मतदाता हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे।

लोकतंत्र का भविष्य

केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जब लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि युवा साथी देश के लोकतंत्र का भविष्य है। युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

naidunia_image

युवाओं को लुभाने की योजना

युवाओं को मतदान में किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। मतदान करने वाले युवाओं को आकर्षित करने वाला राष्ट्रीय प्रतीक भी दिया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाकर और रेडियो आरजे के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने देश में आम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होगी और यह 1 जून तक जारी रहेगी। चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार चुनाव में कुल 96.8 करोड़ मतदाता वोट करेंगे, जिसमें 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं, 47.1 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Pulkit-Kriti danced | पुलकित- कृति ने लगाए ठुमके: शादी के बाद ढोल-नगाडों पर जमकर नाचते नजर आए, दुल्हन का ससुराल में हुआ जोरदार वेलकम

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बंधन के बंध चुके हैं। कपल ने 15 मार्च को सात फेरे लिए। शादी के दौरान उनका परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे। ऐसे में जब पुलकित, कृति के साथ अपने घर पहुंचे, तो दोनों का जबरदस्त स्वागत किया गया।

ससुराल में हुआ जोरदार वेलकम
पुलकित-कृति ढोल- नगाड़ों पर जमकर ठुमके लगाते दिखाई दिए। कपल के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है। वीडियो में कृति ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। हाथों में चूड़ा पहने और मांग में सिंदूर भरे कृति साड़ी में दिखीं। जहां एक्ट्रेस ने लाल फूलों के प्रिंट वाली साड़ी पहनी हुई थी। वहीं पुलकित व्हाइट कुर्ता-पायजामा में दिखे। पुलकित सीटी बजाते हुए भी स्पॉट किए गए। कृति के सास-ससुर ने पैसों से उनकी नजर भी उतारी।

कृति ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर की
कृति ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- नीले रंग के आसमान से सुबह की ओस तक, उतार-चढ़ाव से गुजरकर, सिर्फ आप हैं। शुरुआत से आखिर तक, हर अब और हर तब में, जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है। वो आप ही हैं। निरंतर, लगातार, आप।

कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। किसी में दोनों ने एक-दूसरे को गले से लगाया हुआ है और कृति पुलकित के माथे को चूमती नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में पुलकित कृति के गले में मंगलसूत्र पहना रहे हैं। शादी के बाद कृति मांग में सिंदूर भरे बेहद खूबसूरत दिखीं। वहां मौजूद लोग कपल पर फूल बरसा रहे हैं।

पुलकित सम्राट ने पहनी खास शेरवानी
कृति खरबंदा ने शादी के लिए पेस्टल पिंक लहंगे को चुना। पुलकित सम्राट की शेरवानी भी काफी खास रही। उनकी शेरवानी पर गायत्री मंत्र बुना हुआ दिखाई दिया।

बता दें, कृति-पुलकित ने 4-5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी है।

Naxalite Encounter in Kanker: कांकेर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, आठ लाख का इनामी नक्‍सली ढेर, LMG भी बरामद

Naxal Enounter in Kanker: छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर हो गया। मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली पर आठ लाख का इनाम घोषित है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 12:23 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 06:41 PM (IST)

Naxalite Encounter in Kanker: कांकेर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, आठ लाख का इनामी नक्‍सली ढेर, LMG भी बरामद

HighLights

  1. – नक्‍सली राजू सलाम की सूचना पर सर्चिंग पर निकले थे पुलिस जवान
  2. – कांकेर के चिलपरस के जंगलों में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़
  3. – मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली मनकेर पर आठ लाख का इनाम घोषित

Naxalite Encounter in Kanker, कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर हो गया। मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली पर आठ लाख का इनाम घोषित है। नक्सली के शव की पहचान नक्‍सली कमांडर मनकेर के रूप में हुई है। इसके अलावा मौके से एलएमजी रायफल के साथ ग्रेनेड व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

कांकेर पुलिस अधीक्षक आइके एलेसेला ने प्रेस कांन्‍फ्रेस में बताया कि नक्‍सली कमांडर राजू सलाम की सूचना पर जवानों की टीम शनिवार को चिलपरस के जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों से जवानों का आमना-सामना हो गया। लगातार दो घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। इसके बाद जवानों को मुठभेड़स्थल से वर्दीधारी नक्सली का शव मिला।

मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली पर आठ लाख का इनाम घोषित

एसपी आइके एलेसेला ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहां वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान नक्‍सली कमांडर मनकेर के रूप में हुई है। मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली पर आठ लाख का इनाम घोषित है। जवानों ने मौके से एलएमजी रायफल के साथ ग्रेनेड व विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

देर रात तक डीआरजी की टीम चिलपरस के जंगलों से कोयलीबेड़ा पहुंच पाएगी। वहीं मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हथियार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मारा गया नक्सली हार्डकोर नक्सली हो सकता है।

बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों की हुई शिनाख्त

इधर, बीजापुर जिले में थाना बेदरे क्षेत्रान्तर्गत हिंगमेंटा-लंका के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। सुरेश मुहंदा निवासी हिंगमेंटा 10 वर्षो से सक्रिय था। सन्नु मुहंदा हिंगमेटा बाल संघम के रूप में भर्ती होकर पांच वर्षों से संगठन में सक्रिय था। वर्तमान में संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में तैनात था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Lakme Trend Week 2024: Sara Ali Khan,Fatima sana sheikh | लैक्मे फैशन वीक DAY-4: फातिमा सना शेख बैकलेस लहंगे में दिखीं; रकुल, सारा और श्रुति हसन भी शोस्टॉपर बनीं

मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इन दिनों लैक्मे फैशन वीक की काफी चर्चा है। आज इस फैशन वीक का चौथा दिन है। फातिमा सना शेख पर्पल बैकलेस लहंगे में रैंप वॉक करती नजर आईं। सारा अली खान भी ग्लिटरी टच के लहंगे में नजर आईं। मलाइका अरोड़ा फ्लोरल लहंगे में दिखाई दीं, वहीं रकुल प्रीत सिंह ने स्लिट स्टाइल क्रॉप टॉप कैरी किया।

फैशन वीक के चौथे दिन पर एक नजर
फातिमा सना शेख लेवल वीका के डिजाइन किए ड्रेस में रैंप वॉक करती नजर आईं। पर्पल लहंगे में वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

सारा अली खान भी रैंप पर चलती नजर आईं। उन्होंने इस दौरान वरुण चक्किलम का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना।

50 साल की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी कहां पीछे रहने वाली थीं। हर साल की तरह इस साल भी वो लैक्मे फैशन वीक में शोस्टॉपर बनीं।

रकुल प्रीत सिंह भी ब्लैक और सिल्वर स्लिट स्कर्ट क्रॉप-टॉप में दिखाई दीं।

श्रुति हसन पेस्टल ग्रीन लहंगे में दिखाई दीं। उनके लहंगे पर फ्लोरल प्रिंट था।

चौथे दिन के फैशन वीक पर एक नजर
लैक्मे फैशन वीक 2024 के तीसरे दिन कृति सेनन ने रैंप वॉक किया। इस दौरान कृति स्पोर्ट्स प्रिंट वाली स्किन फिट ड्रेस पहने नजर आईं। 12वीं फेल फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर ने भी रैंप वॉक किया। मेधा गोल्डन गाउन पहने दिखाई दीं। ​​​​​मेधा ने गीशा डिजाइन्स के लिए शोस्टॉपर के रूप में अपना रैंप डेब्यू किया। ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने इमाद शाह के साथ स्टेज पर डिस्को-फंक परफॉर्मेंस दी। इनके अलावा एक्ट्रेस और मॉडल कल्कि कोचलिन ने भी ग्लैमरस रैंप वॉक किया। पूरी खबर पढ़ें..

आंध्र प्रदेश में NDA का शक्ति प्रदर्शन, PM मोदी के साथ मंच पर चंद्र बाबू नायडू व पवन कल्याण मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के पलनाडू में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। 400 पार के अपने लक्ष्य को साधने के लिए पीएम मोदी इस बार दक्षिण में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 05:38 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 05:38 PM (IST)

आंध्र प्रदेश में NDA का शक्ति प्रदर्शन, PM मोदी के साथ मंच पर चंद्र बाबू नायडू व पवन कल्याण मौजूद
NDA का शक्ति प्रदर्शन

एएनआई, पलनाडु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के पलनाडू में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। 400 पार के अपने लक्ष्य को साधने के लिए पीएम मोदी इस बार दक्षिण में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस जनसभा में उनके साथ हाल ही में फिर से एनडीए का हिस्सा बने टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू व जनसेना प्रमुख पवन कल्याण मौजूद हैं। इस रैली को आंध्र प्रदेश में एनडीए के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

पवन कल्याण को भाषण देने से रोका

— ANI (@ANI) March 17, 2024

जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण के भाषण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें रोक दिया। उसके बाद पलनाडु में लोगों से लाइट टॉवर से नीचे उतरने का आग्रह किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन