दिल्ली कैपिटल्स ने अपने भैया को किया मिस, देखें Risabh Pant के स्वागत का अनोखा वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में उतरने के लिए ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हैं। यह घोषणा खुद बीसीसीआई की तरफ से की गई है। यह सुन उनके फैंस काफी खुश हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने कप्तान के स्वागत के लिए एक वीडियो बनाया। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 08:22 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 13 Mar 2024 08:22 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने भैया को किया मिस, देखें Risabh Pant के स्वागत का अनोखा वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स ने किया ऋषभ पंस का स्वागत।

खेल डेस्क, इंदौर। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में उतरने के लिए ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हैं। यह घोषणा खुद बीसीसीआई की तरफ से की गई है। यह सुन उनके फैंस काफी खुश हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने कप्तान के स्वागत के लिए एक वीडियो बनाया। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं।

दिसंबर 2022 को दिल्ली से उत्तराखंड अपने घर जाते समय ऋषभ पंत की तेज रफ्तार कार का बहुत बुरा एक्सीडेंट हो गया था। उसके बाद वह पिछले 14 महीने से मैदान पर दुबारा उतरने के लिए मेहनत कर रहे थे। उन्होंने अपना 14 महीने का रिहैब पूरा कर फिर मैदान पर वापसी की तैयारी पूरी कर ली है। वह 23 मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ उतरेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स का प्यारा मैसेज

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने कप्तान का स्वागत एक अनोखे मैसेज के साथ किया। एक बच्चा ऋषभ पंत के लिए उनके घर पर एक बॉक्स लेकर जाता है। उस बॉक्स में दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी होती है, जिसको देकर बच्चा कहता है कि आपको बहुत मिस किया भैया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Election 2024: 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का टारगेट, क्या ‘आत्मनिर्भर दीदियां’ तय करेंगी सियासत?

बिहार आजीविका परियोजना के दायरे में जीविका कार्यक्रम, साइकिल एवं पोशाक योजना और महिलाओं के लिए पंचायत एवं नगर निकायों के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण एनडीए सरकार की अहम रणनीति का हिस्सा रही है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 01:51 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 11:00 AM (IST)

Election 2024: 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का टारगेट, क्या ‘आत्मनिर्भर दीदियां’ तय करेंगी सियासत?
साल 2014 में प्रति 1000 पुरुषों की तुलना में 877 महिलाएं थीं। वह 2019 में बढ़कर 892 और 2024 में 909 हो गई हैं।

HighLights

  1. मोदी सरकार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका बढ़ाते हुए उन्हें लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है।
  2. मोदी सरकार ने देश में 2 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य तय किया है।
  3. महिलाओं के मतदान पर इसका असर दिखाई दे सकता है।

रमण शुक्ला, पटना। घर की दहलीज तक खुद को सीमित रखने वाली महिलाएं जब मोदी सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं से आत्मनिर्भर बनीं तो देश की सियासत भी उन्हीं महिलाओं पर निर्भर होती जा रही है। इस बदलाव की तस्वीर को बिहार से समझा जा सकता है। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय के आंकड़े साफ बताते हैं कि साल 2014 से पहले बिहार में जीविका दीदियों की संख्या लगभग 17 लाख थी, जबकि 10 वर्षों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों की संख्या बढ़कर 1.30 करोड़ के पार पहुंच गई है। केंद्र सरकार की योजनाओं का ही असर है कि साल 2015 के बाद से विधानसभा चुनावों में महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों की तुलना में बढ़ती जा रही है।

लखपति दीदी बनाने के अभियान

मोदी सरकार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका बढ़ाते हुए उन्हें लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। मोदी सरकार ने देश में 2 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य तय किया है तो इसका असर बिहार में सबसे ज्यादा देखा जाना स्वाभाविक है। महिलाओं के मतदान पर इसका असर दिखाई दे सकता है। सिर्फ बिहार की बात करें तो बिहार आजीविका परियोजना के दायरे में जीविका कार्यक्रम, साइकिल एवं पोशाक योजना और महिलाओं के लिए पंचायत एवं नगर निकायों के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण एनडीए सरकार की अहम रणनीति का हिस्सा रही है।

naidunia_image

बिहार में महिलाओं की संख्या

साल 2014 में प्रति 1000 पुरुषों की तुलना में 877 महिलाएं थीं। वह 2019 में बढ़कर 892 और 2024 में 909 हो गई हैं। बिहार में विकास प्रक्रिया एवं निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी न केवल बढ़ी है, बल्कि महिलाएं सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त भी हुई है। फिलहाल बिहार में जीविका के किसान उत्पादक संघों के उत्पादों की ब्रांडिंग बड़ी कंपनियां कर रही हैं। महिलाएं डेयरी व फिशरीज से लेकर खेती-किसानी तक में भूमिका निभा रहीं।

महिलाओं को रोजगार के लिए आर्थिक सहायता

बिहार में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 2006-07 में विश्व बैंक से ऋण लेकर की थी। स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए गए और फिर उन्हें रोजगार के लिए आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर मंच से जीविका दीदियों के कामों की तारीफ कर रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Welcome social gathering of widespread singer ED Shirin | पॉपुलर सिंगर ED शिरीन की वेलकम पार्टी: ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा के साथ नजर आए, गौरी खान के रेस्टोरेंट में बी-टाउन सेलेब्स दिखे

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मशहूर सिंगर ED शिरीन आज मुंबई में परफॉर्म करेंगे। बीती रात सिंगर के लिए गौरी खान के रेस्टोरेंट ‘टोरी’ में एक वेलकम पार्टी रखी गई। इस पार्टी की होस्ट फराह खान थी। पार्टी के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी स्पॉट किया गया। बता दें, गौरी खान ने इसी साल ये रेस्टोरेंट खोला है, जो कि बांद्रा के पाली हिल में लोकेटेड है।

ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड संग दिखे
ऋतिक रोशन कैजुअल लुक में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ रेस्टोरेंट जाते दिखे। गाड़ी में ऋतिक के बेटे ऋहान को भी देखा गया। इस कपल का वेलकम फराह खान ने किया। दोनों से गले मिलकर, फराह ने पैपराजी को भी पोज दिया। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान लेदर जैकेट पहने स्पॉट किए गए। अरशद वारसी वाइफ मारिया के साथ रेस्टोरेंट के अंदर जाते दिखे। हुमा कुरैशी डेनिम लुक में स्पॉट हुईं। मलाइका अरोड़ा क्रीम गाउन में ग्लैमरस नजर आईं। इन स्टार्स के अलावा यहां राजकुमार राव, पत्रलेखा, माधुरी दीक्षित, मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी को भी स्पॉट किया गया।
फोटोज देखें..

ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा के साथ दिखे।

ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा के साथ दिखे।

फरहान अख्तर भी वाइफ के साथ स्पॉट हुए।

फरहान अख्तर भी वाइफ के साथ स्पॉट हुए।

अरशद वारसी वाइफ के साथ पोज देते हुए।

अरशद वारसी वाइफ के साथ पोज देते हुए।

माधुरी दीक्षित पति नेने के साथ।

माधुरी दीक्षित पति नेने के साथ।

हुमा कुरैशी डेनिम लुक में स्पॉट हुईं।

हुमा कुरैशी डेनिम लुक में स्पॉट हुईं।

मलाइका अरोड़ा ग्लैमरस लुक में दिखीं।

मलाइका अरोड़ा ग्लैमरस लुक में दिखीं।

ED शिरीन की पार्टी में आए हुए सेलेब्स।

ED शिरीन की पार्टी में आए हुए सेलेब्स।

फराह खान अपने तीनों बच्चों के साथ दिखीं।

फराह खान अपने तीनों बच्चों के साथ दिखीं।

फराह खान इस पार्टी की होस्ट थीं।

फराह खान इस पार्टी की होस्ट थीं।

डायना पेंटी और अदिति राव हैदरी भी साथ स्पॉट किए गए।

डायना पेंटी और अदिति राव हैदरी भी साथ स्पॉट किए गए।

राजकुमार राव वाइफ पत्रलेखा के साथ नजर आए।

राजकुमार राव वाइफ पत्रलेखा के साथ नजर आए।

शाहरुख खान के साथ मस्ती करते दिखे शिरीन
इंटरनेशनल सिंगर ED शिरीन इन दिनों मुंबई में हैं। मुंबई आने के बाद ED शिरीन को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर शिरीन के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख शिरीन को अपना सिग्नेचर पोज सिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

16 मार्च को मुंबई में परफॉर्म करेंगे एड शिरीन
ED शिरीन अपने एशिया और यूरोप टूर के दौरान भारत में भी परफॉर्म करने वाले हैं। ED शिरीन का शो 16 मार्च, 2024 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होगा। ED शिरीन का भारत में दूसरा दौरा है। वह 2017 में भी भारत आए थे, जहां उन्होंने मुंबई में अपना कॉन्सर्ट किया था।

गौरी खान का पहला रेस्टोरेंट है ‘टोरी’
गौरी खान एक फिल्म प्रोड्यूसर और शानदार इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने साल 2002 में पति शाहरुख खान के साथ मिलकर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट नाम का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। इसके अलावा गौरी कई सेलिब्रिटीज के घर को भी डिजाइन कर चुकी हैं। इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर गौरी खान ने मुकेश अंबानी, करण जौहर, आलिया भट्ट ​​और राल्फ लॉरेन जैसी हस्तियों के घर को डिजाइन किया है। फरवरी में गौरी ने अपना पहला रेस्टोरेंट ‘टोरी’ भी खोला। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘टोरी’ की झलक दिखाई थी, जहां गौरी ने कैप्शन लिखा था – मेरा पहला रेस्टोरेंट ‘टोरी’ मुंबई में आप लोगों के लिए खुल चुका है।

Small Saving Scheme: टैक्स बेनिफिट के साथ मिलेगा अच्छा ब्याज, आपको मुनाफा दे सकती है ये छोटी बचत योजनाएं

Small Saving Scheme 15 साल से पहले आप पीपीएफ खाता बंद नहीं कर सकते हैं। PPF में आयकर अधिनियम के 80-सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 01:24 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 13 Mar 2024 01:27 PM (IST)

योजना के तहत 15 साल निवेश करना होता है। 3 साल तक लगातार निवेश करने के बाद आप लोन भी ले सकते हैं।

HighLights

  1. कई निवेशक Public Provident Fund को काफी सुरक्षित निवेश मानते हैं।
  2. इस निवेशक कम से कम 500 रुपए के साथ अपना निवेश शुरू कर सकता है।
  3. इस Small Saving Scheme के तहत 1 साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। यदि आप भी टैक्स के दायरे में आते हैं और कुछ टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश करके पैसे बचाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको यहां कुछ ऐसी Small Saving Scheme के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप अच्छा ब्याज भी पा सकते हैं। साथ ही टैक्स भी ज्यादा नहीं भरना पड़ेगा।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

Nationwide Saving Certificates में 1,000 रुपए से निवेश आरंभ कर सकते हैं। इस छोटी बचत योजना के तहत 6.8 फीसदी का ब्याज दिया जाता है। इस योजना में निवेश को लेकर कोई सीमा तय नहीं की गई है।

इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS)

आजकल अधिकांश लोग Mutual Fund में भी निवेश करते हैं। ऐसे में आप इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) के तहत म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करके भी अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इसमें निवेशक को टैक्स बेनिफिट का लाभ मिलता है। इस योजना के तहत हर माह करीब 5,000 रुपये का निवेश करना होता है।

naidunia_image

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

कई निवेशक Public Provident Fund को काफी सुरक्षित निवेश मानते हैं। इस निवेशक कम से कम 500 रुपए के साथ अपना निवेश शुरू कर सकता है। इस Small Saving Scheme के तहत 1 साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। इस योजना के तहत 15 साल निवेश करना होता है। 3 साल तक लगातार निवेश करने के बाद आप लोन भी ले सकते हैं। खास बात ये है कि 15 साल से पहले आप पीपीएफ खाता बंद नहीं कर सकते हैं। PPF में आयकर अधिनियम के 80-सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है।

किसान विकास पत्र (KVP)

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना में भी आप अच्छा ब्याज प्राप्त कर सकते हैं और साथ में टैक्स लाभ भी ले सकते हैं। फिलहाल Kisan Vikas Patra लेने पर 6.9 फीसदी का ब्याज मिलता है। इस योजना के तहत कम से कम 1000 रुपए का निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में लॉक-इन पीरियड 2.5 वर्ष का होता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर होगा कड़ा संघर्ष

Huge Combat in MP Lok Sabha Election: खजुराहो, होशंगाबाद, देवास, इंदौर और खंडवा लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर जीती है भाजपा।

By Sourabh Soni

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 03:19 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 03:19 AM (IST)

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर होगा कड़ा संघर्ष
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर कड़ी टक्कर।

HighLights

  1. छिंदवाड़ा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, टीकमगढ़, मंडला, बालाघाट, रतलाम, धार और खरगोन लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला।
  2. विधानसभा चुनाव परिणाम की दृष्टि से पांच संसदीय सीटों पर भाजपा की रही बढ़त, यहां कांग्रेस का कमजोर जनाधार।
  3. कड़े संघर्ष वाली केवल चार सीटों पर ही फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी का नाम तय हुआ है।

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: सौरभ सोनी, भोपाल। वर्ष 2019 के आम चुनाव में 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा के लिए मध्य प्रदेश की 10 लोकसभा सीटें चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। इनमें छिंदवाड़ा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, टीकमगढ़, मंडला, बालाघाट, रतलाम, धार और खरगोन लोकसभा सीट शामिल है। इन संसदीय क्षेत्रों में आने वाली विधानसभा सीटों में से अधिकांश पर पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जीती थी। विधानसभा चुनाव कुछ ही महीने पहले हुए हैं और यदि मतदाताओं का वही मूड रहता है तो इन लोकसभा सीटों पर कड़ा संघर्ष होने की पूरी संभावना है।

इस बीच, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने इन सीटों पर मैदानी स्तर पर चुनावी जमावट शुरू कर दी है। भाजपा ने सभी 29 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने केवल 10 प्रत्याशी घोषित किए हैं। कड़े संघर्ष वाली केवल चार सीटों पर ही फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी का नाम तय हुआ है।

मुरैना, मंडला, धार और खरगोन की पांच- पांच, भिंड, ग्वालियर, बालाघाट, रतलाम लोकसभा क्षेत्र की चार-चार, टीकमगढ़ की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा हारी है। ऐसे में इन सीटों पर भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मिले परिणामों के अनुरूप तैयारी की है। इन लोकसभा सीटों पर पार्टी ने मजबूत प्रत्याशी भी उतारे हैं।

naidunia_image

पांच लोकसभा क्षेत्र भाजपा के लिए सुरक्षित

पांच लोकसभा क्षेत्र भाजपा के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव में भी यहां के मतदाताओं ने सभी सीटों पर भाजपा को चुना है। खजुराहो, होशंगाबाद, देवास, इंदौर और खंडवा लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटें भाजपा जीती है। इनके अलावा सागर, दमोह, रीवा, सीधी, जबलपुर, विदिशा और मंदसौर लोकसभा क्षेत्र में केवल एक-एक विधानसभा सीट पर भाजपा हारी है।

आमने- सामने

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मुद्दे, प्रत्याशी और बनने वाली सरकार अलग-अलग होती है। विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे, समीकरण, जातीय समीकरण और अन्य कारण प्रभावी हो जाते हैं लेकिन विधानसभा के बाद जितने भी लोकसभा चुनाव हुए हैं, उनमें परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं। जहां कमियां रह गईं, वहां हमने सुधार करने के प्रयास भी किए हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के परिणाम हमेशा से भिन्न रहे हैं। इस बार भाजपा सभी लोकसभा सीटें अच्छे अंतरों से जीतेगी। – रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री, मध्य प्रदेश भाजपा

विधानसभा चुनावों के परिणामों के दृष्टिगत 10-11 सीटें ऐसी हैं, जहां हम भाजपा को न केवल तगड़ी शिकस्त देंगे, बल्कि अपनी जीत के आधार को भी मजबूत करेंगे। भाजपा इन दिनों सत्ता के मद में ‘थोथा चना-बाजे घना’ की तर्ज पर राजनीतिक अहंकार प्रदर्शित कर रही है। सत्ता और संसाधनों का दुरुपयोग अधिक नहीं दिनों तक नहीं चलता है। वास्तविकता जल्द ही देश के सामने आ जाएगी। – केके मिश्रा, अध्यक्ष मीडिया विभाग, मध्य प्रदेश कांग्रेस

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Isha- Bulgari’s Roman Holi Bash Theme | ईशा- बुल्गारी की रोमन होली बैश थीम: शिल्पा शेट्टी ग्लैमरस लुक में दिखीं; प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, अथिया शेट्टी भी आए नजर

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बीती शाम ईशा अंबानी और बुल्गारी ने ‘ए रोमन होली’ बैश थीम रखी। ये पार्टी अंबानी के घर एंटीलिया में हुई। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को स्पॉट किया गया, जहां ईशा अंबानी कलरफुल गाउन में नजर आईं।

होली बैश में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए
शिल्पा शेट्टी इस होली पार्टी में ग्रीन को-ऑर्ड सेट और ऊपर से एक फ्लोरल प्रिंटेड लॉंग ओवरकोट पहने दिखीं। प्रियंका चोपड़ा पीच स्लिट साड़ी में नजर आईं। हालांकि देसी गर्ल ने जो नेकलेस पहना था, वो बुल्गारी ब्रांड का था। इस नेकलेस में हीरे और हरे टूमलाइन स्टोन जड़े थे। नेकलेस की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है। आयुष्मान खुराना, अदिति राव हैदरी, शरवरी वाघ और ओरी भी दिखे। बता दें, अदिति राव हैदरी जल्द ही संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आएंगी। इस सीरीज से फिल्ममेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित पति नेने के साथ आईं। अथिया शेट्टी भी शिमर आउटफिट पहने स्पॉट हुईं।
फोटोज देखें..

ईशा अंबानी बुल्गारी के CEO के साथ।

ईशा अंबानी बुल्गारी के CEO के साथ।

ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट, और श्लोक मेहता एक-साथ पोज देते हुए।

ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट, और श्लोक मेहता एक-साथ पोज देते हुए।

प्रियंका चोपड़ा पीच स्लिट साड़ी में आईं।

प्रियंका चोपड़ा पीच स्लिट साड़ी में आईं।

अदिति राव हैदरी एथनिक लुक में पहुंचीं।

अदिति राव हैदरी एथनिक लुक में पहुंचीं।

अथिया शेट्टी शिमर आउटफिट में पोज देती दिखीं।

अथिया शेट्टी शिमर आउटफिट में पोज देती दिखीं।

ओरी भी इस होली बैश में शामिल हुए।

ओरी भी इस होली बैश में शामिल हुए।

शिल्पा शेट्टी हाल ही में 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं।

शिल्पा शेट्टी हाल ही में ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आई थीं।

माधुरी दीक्षित पति नेने के साथ पहुंचीं। माधुरी इन दिनों 'डांस दीवाने' शो में बतौर जज नजर आती हैं।

माधुरी दीक्षित पति नेने के साथ पहुंचीं। माधुरी इन दिनों ‘डांस दीवाने’ शो में बतौर जज नजर आती हैं।

आयुष्मान खुराना भी होली बैश में दिखे। एक्टर जल्द ही 'बधाई हो 2' में नजर आएंगे।

आयुष्मान खुराना भी होली बैश में दिखे। एक्टर जल्द ही ‘बधाई हो 2’ में नजर आएंगे।

शरवरी वाघ क्रॉप टॉप और प्लाजो में दिखीं।

शरवरी वाघ क्रॉप टॉप और प्लाजो में दिखीं।

Anuradha Paudwal: भाजपा में शामिल हुईं अनुराधा पौडवाल, गायिकी के बाद अब सियासी पारी की शुरुआत

90 के दशक में इसी भक्ति गायकी के कारण उनकी लोकप्रियता चरम पर थीं। 69 साल की अनुराधा पौडवाल ने साल 1969 में अरुण पौडवाल से शादी की थी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 01:37 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 01:37 PM (IST)

Anuradha Paudwal: भाजपा में शामिल हुईं अनुराधा पौडवाल, गायिकी के बाद अब सियासी पारी की शुरुआत
अनुराधा पौडवाल ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं, जिसका सनातन से गहरा संबंध है।

एजेंसी, नई दिल्ली। अपने भक्ति गानों से लोकप्रियता हासिल करने वाली गायिका अनुराधा पौडवाल अब अपनी सियासी पारी शुरू करने जा रही हैं। अनुराधा पौडवाल शनिवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं।

इस मौके पर अनुराधा पौडवाल ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं, जिसका सनातन से गहरा संबंध है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं।’

Who’s Anuradha Paudwal

अनुराधा पौडवाल की पहचान उनके भक्ति गानों के कारण है। 90 के दशक में इसी भक्ति गायकी के कारण उनकी लोकप्रियता चरम पर थीं। 69 साल की अनुराधा पौडवाल ने साल 1969 में अरुण पौडवाल से शादी की थी।

तब अरुण पौडवाल एसडी बर्मन के असिस्टेंट और म्यूजिक कंपोजर थे। उनके दो बच्चे, बेटा आदित्य और एक बेटी कविता हैं। बेटे की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी। साल 1991 में अनुराधा पौडवाल के पति की मौत हो गई थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

वनांचल में बाइक एंबुलेंस बनी संजीवनी, गर्भवतियों व गंभीर मरीजों की बच रही जान

कोटा विकासखंड में बाइक एम्बुलेंस संचालित की गई है। इससे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचना आसन हो गया है। बाइक एम्बुलेंस सेवा के परिणाम स्वरूप एक ओर जहां गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराने में सफलता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर वनांचल के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देकर प्रचलित झाड़-फूंक और अंधविश्वास को दूर करने में मदद भी मिल रहा है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 12:28 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 01:05 AM (IST)

वनांचल में बाइक एंबुलेंस बनी संजीवनी, गर्भवतियों व गंभीर मरीजों की बच रही जान

HighLights

  1. बाइक एंबुलेंस वनांचल वासियों के लिए हो रही संजीवनी साबित
  2. ग्रामीणों के लिए बाइक एंबुलेंस वसेवा की गई शुरू
  3. बाइक एंबुलेंस सेवा का लाभ् ले रहे ग्रामीण्

बेलगहना(नईदुनिया न्यूज)। कोटा विकासखंड में बाइक एम्बुलेंस संचालित की गई है। इससे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचना आसान हो गया है। बाइक एम्बुलेंस सेवा के परिणाम स्वरूप एक ओर जहां गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराने में सफलता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर वनांचल के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देकर प्रचलित झाड़-फूंक और अंधविश्वास को दूर करने में मदद भी मिल रहा है।

इसमें इससे ज्यादा से ज्यादा माता और शिशु की जान बचाने की कवायद रंग लाने की बात कही जा रही। इसके अतिरिक्त अन्य गम्भीर प्रकरणों में भी बाइक एम्बुलेंस सेवा लोगों को राहत पहुंचाने आसन हो जाएगा। बेलगहना, केन्दा, छतौना, मोहली, आमागोहन, कुरदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाइक एम्बुलेंस सेवा आरम्भ हुई है। संजीवनी 108 और महतारी 102 एंबुलेंस सेवाएं जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जा पाती हैं ऐसे में शासन द्वारा बाइक एम्बुलेंस सेवा शुरू करने से लोगों को काफी राहत मिलने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों को मिल रहा लाभ

कोटा विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बाइक एंबुलेंस का लाभ मिल रहा है। इससे लाभाविंत लोगों ने इसे बेहतर पहल की बात कही। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों को लाभ हो रहा है।

Morena Information: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़, दोषी को पांच साल की सजा

पुलिस के अनुसार युवक ने घर ले जाकर टिकटाक के लिए वीडियो बनाने का झांसा देकर छात्रा के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 10:16 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 10:16 AM (IST)

Morena News:  आपत्तिजनक वीडियो बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़, दोषी को पांच साल की सजा

HighLights

  1. आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद उन्हें इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने की धमकी
  2. दोषी को जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है।
  3. टिकटाक के लिए वीडियो बनाने का झांसा द‍िया था

नईदुनिया न्यूज, मुरैना। आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद उन्हें इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने की धमकी देकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने के दोषी को जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है।

मामले में शासन की ओर से पैरवी करने वालीं अभियोजन अधिकारी प्रतिमा उमरैया ने बताया, कि 13 दिसंबर 2022 को स्टेशन रोड थाने में नाबालिग व उसके पिता ने एफआइआर करवाते हुए बताया, कि रामनगर निवासी 20 वर्षीय सूरज उर्फ अयान तोमर पुत्र प्रेम सिंह तोमर, नाबालिग को उस समय बहलाफुसलाकर अपने घर ले गया, जब वह कोचिंग जा रही थी।

घर ले जाकर सूरज ने टिकटाक के लिए वीडियो बनाने का झांसा देकर छात्रा के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए, बाद में इन वीडियो को बहुप्रसारित करने की धमकी देकर पैसों की मांग की।

नाबालिग ने अपने घर से मां के सोने के कुछ जेवरात चुराकर सूरज तोमर को दिए। इसके बाद लगातार पैसों की मांग करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। उक्त मामले में कोर्ट ने सूरज तोमर को दोषी करार देते हुए पांच साल सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Loksabha Election 2024: उम्मीदवार को तीन बार अखबार में देना होगी दर्ज अपराधों की जानकारी, पार्टी को भी बताना होगा दागी व्यक्ति को क्यों दिया टिकट

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में इस बार चुनाव आयोग ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों पर नकेल कसने का काम किया। जिसके चलते उन्हें उन पर दर्ज अपराध की जानकारी तीन बार अखबारों और टीवी पर देना होगी।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 03:36 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 03:43 PM (IST)

Loksabha Election 2024: उम्मीदवार को तीन बार अखबार में देना होगी दर्ज अपराधों की जानकारी, पार्टी को भी बताना होगा दागी व्यक्ति को क्यों दिया टिकट
चुनाव आयोग ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों पर कसी नकेल

Loksabha Election 2024 डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को देश भर में लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है और इसी के साथ देशभर में आचार संहिता भी प्रभावशील हो गई है। इस चुनाव में आयोग ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों पर नकेल कसने का काम किया है।

दरअसल, अगर किसी उम्‍मीदवार पर कोई अपराध दर्ज है तो इसकी जानकारी उन्हें अखबारों और टीवी में तीन बार देना होगी। इसके साथ ही अगर कोई पार्टी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट देती है तो उसे भी इसका कारण स्‍पष्‍ट करना होगा कि उसने साफ सुथरी छवि वाले व्‍यक्ति के बजाए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को क्‍यों टिकट दिया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …