Naxalite Encounter in Kanker: कांकेर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, आठ लाख का इनामी नक्‍सली ढेर, LMG भी बरामद

Naxal Enounter in Kanker: छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर हो गया। मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली पर आठ लाख का इनाम घोषित है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 12:23 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 06:41 PM (IST)

Naxalite Encounter in Kanker: कांकेर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, आठ लाख का इनामी नक्‍सली ढेर, LMG भी बरामद

HighLights

  1. – नक्‍सली राजू सलाम की सूचना पर सर्चिंग पर निकले थे पुलिस जवान
  2. – कांकेर के चिलपरस के जंगलों में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़
  3. – मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली मनकेर पर आठ लाख का इनाम घोषित

Naxalite Encounter in Kanker, कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर हो गया। मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली पर आठ लाख का इनाम घोषित है। नक्सली के शव की पहचान नक्‍सली कमांडर मनकेर के रूप में हुई है। इसके अलावा मौके से एलएमजी रायफल के साथ ग्रेनेड व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

कांकेर पुलिस अधीक्षक आइके एलेसेला ने प्रेस कांन्‍फ्रेस में बताया कि नक्‍सली कमांडर राजू सलाम की सूचना पर जवानों की टीम शनिवार को चिलपरस के जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों से जवानों का आमना-सामना हो गया। लगातार दो घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। इसके बाद जवानों को मुठभेड़स्थल से वर्दीधारी नक्सली का शव मिला।

मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली पर आठ लाख का इनाम घोषित

एसपी आइके एलेसेला ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहां वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान नक्‍सली कमांडर मनकेर के रूप में हुई है। मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली पर आठ लाख का इनाम घोषित है। जवानों ने मौके से एलएमजी रायफल के साथ ग्रेनेड व विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

देर रात तक डीआरजी की टीम चिलपरस के जंगलों से कोयलीबेड़ा पहुंच पाएगी। वहीं मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हथियार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मारा गया नक्सली हार्डकोर नक्सली हो सकता है।

बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों की हुई शिनाख्त

इधर, बीजापुर जिले में थाना बेदरे क्षेत्रान्तर्गत हिंगमेंटा-लंका के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। सुरेश मुहंदा निवासी हिंगमेंटा 10 वर्षो से सक्रिय था। सन्नु मुहंदा हिंगमेटा बाल संघम के रूप में भर्ती होकर पांच वर्षों से संगठन में सक्रिय था। वर्तमान में संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में तैनात था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे