MP Politics: ‘आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही’, कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने पर बोले सीएम मोहन यादव
MP Politics: शनिवार को पूर्व सांसद सुरेश पचौरी और गजेंद्र सिंह के साथ पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल समेत अन्य नेता भाजपा में शामिल हुए। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 10:18 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 10:18 AM (IST)

HighLights
- कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया राहुल गांधी पर कटाक्ष
MP Politics, डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को पार्टी ने नेता अलविदा कह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व सांसद सुरेश पचौरी और गजेंद्र सिंह के साथ पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल समेत अन्य नेता भाजपा में शामिल हो गए।
वहीं इसको लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं का स्वागत भी किया।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और संजय शुक्ला आज भाजपा में शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है।” pic.twitter.com/DVvjUuXpgD


