लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान होते ही समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। सपा की इस लिस्ट में छह प्रत्याशियों के नाम है, जिसमें सबसे रोचक नाम धर्मेंद्र यादव का है। धर्मेंद्र यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। उनको पहले बदायूं से टिकट दिया गया था, लेकिन उसके बाद उनका टिकट काट दिया था।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 06:47 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 06:47 PM (IST)
एएनआई, लखनऊ। लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान होते ही समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। सपा की इस लिस्ट में छह प्रत्याशियों के नाम है, जिसमें सबसे रोचक नाम धर्मेंद्र यादव का है। धर्मेंद्र यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। उनको पहले बदायूं से टिकट दिया गया था, लेकिन उसके बाद उनका टिकट काट दिया था। उनकी जगह पर यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव को टिकट दिया गया है।
सपा की पांचवी लिस्ट
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान होने के तुरंत बाद पांचवी लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इस बार आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, गौतमबुद्ध नगर से डॉ महेंद्र नागर, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार को सियासी पिच पर बैटिंग करने उतारा गया है।
सात चरणों में होंगे मतदान
- 1 चरण मतदान – अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड
- 2 चरण में मतदान – कर्नाटक, राजस्थान, मणिपुर
- 3 चरण में मतदान – छत्तीसगढ़, असम
- 4 चरण में मतदान- ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड
- 5 चरण में मतदान – महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर,
- 7 चरण में मतदान – उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल




.jpg)

