Kareena Kapoor, Tabu, Kriti Sanon, Diljit Dosanjh and Kapil Sharma Starrer Comedy movie Crew Trailer launch | करीना, कृति और तबु स्टारर फिल्म ‘क्रू’ का ट्रेलर रिलीज: एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज लेकर आईं तीनों एक्ट्रेस, दिलजीत और कपिल भी देंगे साथ
11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

करीना कपूर, तबु और कृति सेनन स्टारर ‘क्रू’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस कॉमेडी फिल्म की कहानी कोहिनूर एयरलाइन्स में काम करने वाले तीन एयर होस्टेस के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
29 मार्च काे थिएटर्स में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में करीना, तबु और कृति के अलावा दिलजीत दाेसांझ, कपिल शर्मा और राजेश शर्मा भी अहम रोल में नजर आएंगे।

इस फिल्म में कृति और दिलजीत दूसरी बार साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ में साथ काम किया था।
गोल्ड बिस्किट्स की स्मगलिंग से जुड़ी है कहानी
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि करीना, तबु और कृति कोहिनूर एयरलाइन्स में काम करती हैं जो दिवालिया हो चुकी है। तीनों अपनी सैलरी क्रेडिट होने का इंतजार कर रही हैं।
इसी बीच फ्लाइट में एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो जाती है। उस यात्री के पास तीनों को सोने के बिस्किट्स मिलते हैं। उन गोल्ड बिस्किट्स को चुराकर ये तीनों किस मुसीबत में फंसती हैं और वहां से कैसे निकलती है, फिल्म इसी बारे में हैं।

‘क्रू’ में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे।
पब्लिक को पसंद आया फिल्म का ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर को पब्लिक ने खूब पसंद किया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि वो इस कॉमेडी फिल्म के लिए इंतजार कर रहे हैं। साथ ही कई यूजर्स को फिल्म में तीनों एक्ट्रेसेस की जोड़ी भी पसंद आ रही है।
‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद फिर साथ आए एकता-रिया
इस फिल्म को एकता कपूर और साेनम कपूर की बहन रिया कपूर ने को-प्रोड्यूस किया है। यह 2018 में रिलीज हुई ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद दोनों की साथ में दूसरी फिल्म है। उस फिल्म में करीना कपूर के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया साथ नजर आई थीं।

