IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, आईपीएल से ठीक पहले चोटिल हुए स्टार गेंदबाज दिलशान मदुशंका

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, आईपीएल से ठीक पहले चोटिल हुए स्टार गेंदबाज दिलशान मदुशंका

Dilshan Madushanka: दिलशान मदुशंका हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए है। वह बांग्लादेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में आगे हिस्सा नहीं लेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 03:22 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 03:22 PM (IST)

दिलशान मदुशंका

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Dilshan Madushanka: आईपीएल 2024 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस की परेशानी बढ़ गई है। टूर्नामेंट शुरू होने में सप्ताहभर का समय नहीं बचा और उससे पहले टीम का गेंदबाज चोटिल हो गया। जिसमें टीम की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, श्रीलंकाई स्टार गेंदबाज दिलशान मदुशंका बांग्लादेश दौरे पर थे। जहां दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए। मदुशंका चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। वो रिहैब के लिए श्रीलंका लौटेंगे।

हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मदुशंका सीरीज से बाहर

दिलशान मदुशंका हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए है। वह बांग्लादेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में आगे हिस्सा नहीं लेंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को इसकी पुष्टि की। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। आखिरी वनडे मैच सोमवार को चैटोग्राम में खेला जाएगा।

आईपीएल खेलने पर संशय

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने मैदान छोड़ने से पहले दूसरे वनडे में 6.4 ओवर फेंके। अब उनका IPL के शुरुआती मुकाबलों में खेलना कठिन लग रहा है। मुंबई इंडियंस 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरू करेगी।

मुंबई ने 4.60 करोड़ में खरीदा

पिछले साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने दिलशान को 4.60 करोड़ में खरीदा था। जिसमें उन्होंने 9 मैचों में 21 विकेट लिए थे।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नमन धीर, नेहल वढेरा।

ऑलराउंडर- तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, हार्दिक पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, शिवालिका शर्मा।

विकेटकीपर- इशान किशान, विष्णु विनोद।

स्पिन गेंदबाज- कुमार कार्तिकेय

तेज गेंदबाज- जेसन बेहरेनडोर्फ, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल, जेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह