IPL 2024: धमाकेदार बल्लेबाजी करने में माहिर है CSK का यह बल्लेबाज, पिछले आईपीएल सीजन में जड़े थे 35 छक्के

Shivam Dube IPL Stats: शिवम दुबे अब तक आईपीएल में 51 मैच खेल चुके हैं। जिसमें बतौर बल्लेबाज 141.79 की स्ट्राइक रेट से 1106 रन बनाए हैं। उनके नाम 58 चौके और 73 छक्के दर्ज है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 04:00 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 04:06 PM (IST)

IPL 2024: धमाकेदार बल्लेबाजी करने में माहिर है CSK का यह बल्लेबाज, पिछले आईपीएल सीजन में जड़े थे 35 छक्के
शिवम दुबे

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Shivam Dube Stats: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के कई प्लेयर्स पर निगाहें रहेंगी, जो मैच पलटने का दम रखते हैं। उन्हीं खिलाड़ियों में एक सीएसके के शिवम दुबे हैं। यह ऑलराउंडर अपनी बल्लेबाजी के अलावा बॉलिंग से मैच का रूख पलट सकता है। शिवम बड़े शॉट आसानी से लगाते हैं। वह विपक्षी गेंदबाजों के लिए मुश्किले बढ़ा सकते हैं।

पिछले सीजन में जड़े थे 35 छक्के

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में शिवम दुबे दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने 16 मैचों में 35 छक्के जड़े थे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने पिछले सीजन में सर्वाधिक 36 छक्के लगाए थे। इसके बाद शुभमन गिल 33 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

शिवम दुबे का आईपीएल करियर

शिवम दुबे अब तक आईपीएल में 51 मैच खेल चुके हैं। जिसमें बतौर बल्लेबाज 141.79 की स्ट्राइक रेट से 1106 रन बनाए हैं। उनके नाम 58 चौके और 73 छक्के दर्ज है। साथ ही 6 अर्धशतक लगाए है। बेस्ट स्कोर 95 रन है। इसके बाद बतौर गेंदबाज शिवम दुबे ने 4 विकेट झटके हैं। बता दें शिवम आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2019-2020) और राजस्थान रॉयल्स (2021) के लिए खेल चुके हैं।

आईपीएल 2023 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

फाफ डु प्लेसिस- 36 छक्के

शिवम दुबे- 35 छक्के

शुभमन गिल- 33 छक्के

ग्लेन मैक्सवेल- 31 छक्के

ऋतुराज गायकवाड़- 30 छक्के

रिंकू सिंह- 29 छक्के

सूर्यकुमार यादव- 28 छक्के

मार्कस स्टोइनिस- 28 छक्के

यशस्वी जायसवाल- 26 छक्के

निकोलस पूरन- 26 छक्के

हेनरिक क्लासेन- 25 छक्के

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह