Indore Information: इंदौर की बेटी ने संयुक्त राष्ट्र में गुंजा दिया जय श्रीराम

Indore Information: इंदौर की रोहिणी घावरी ने जेनेवा में अयोध्या में बने नव्य-भव्य श्रीराम मंदिर की जानकारी दी।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 04:58 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 04:58 PM (IST)

Indore News: इंदौर की बेटी ने संयुक्त राष्ट्र में गुंजा दिया जय श्रीराम
जेनेवा में राम मंदिर की जानकारी देती इंदौर की रोहिणी घावरी।

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के मंच पर इंदौर की बेटी रोहिणी घावरी के कंठ से जय श्रीराम का नारा गूंज उठा। रोहिणी ने वहां अयोध्या में बने नव्य-भव्य श्रीराम मंदिर की जानकारी देते हुए मंच से कहा कि मैं इस बात पर प्रकाश डालना चाहती हूं कि कैसे राम मंदिर, आस्था, विरासत और सद्भाव को जोड़ता है।

रोहिणी ने कहा, 22 जनवरी 2024 का दिन न केवल भारतीयों के लिए बल्कि दुनियाभर में बसे हिंदुओं के लिए भी ऐतिहासिक दिन रहा है। भारत आध्यात्मिकता के क्षेत्र में हमेशा विश्वगुरु रहा है। अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए मुकाम हासिल करने के साथ हम विकास और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन का सबसे अच्छा उदाहरण बन गए हैं।

भारतीय न्याय पालिका ने विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से किया हल

भारतीय न्याय पालिका ने समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा किए बिना श्रीराम जन्मभूमि पर लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करके अपनी ताकत सिद्ध की है। श्रीराम मंदिर आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के अलावा राम मंदिर का बड़ा आर्थिक महत्व भी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।