INDIA Rally LIVE: मुंबई में इंडी गठबंधन का बिग शो, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन में जुटे विपक्षी

INDIA Rally LIVE: मुंबई में इंडी गठबंधन का बिग शो, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन में जुटे विपक्षी

मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 63 दिन बाद समापन हो गया। इस दौरान कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी गठबंधन की विशाल रैली शिवाजी पार्क में की जा रही है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 07:54 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 07:58 PM (IST)

मुंबई में इंडी गठबंधन का बिग शो।

एएनआई, मुंबई। मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 63 दिन बाद समापन हो गया। इस दौरान कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी गठबंधन की विशाल रैली शिवाजी पार्क में की जा रही है। इस रैली में शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी (शरद गुट) के नेता शरद पवार, डीएमके के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके स्टालिन व आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव सहित कई विपक्षी नेता पहुंचे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म में एक शब्द है ‘शक्ति’। हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है। राजा की आत्मा आत्मा ईवीएम और देश की हर संस्था में, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग में है।

महाराष्ट्र के नेता ने डर से छोड़ी कांग्रेस

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On the conclusion ceremony of the Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress chief Rahul Gandhi says, “There’s a phrase ‘Shakti’ in Hinduism. We’re combating towards a Shakti. The query is, what’s that Shakti. The soul of the King is within the EVM. This… pic.twitter.com/lL9h9W0sRf

— ANI (@ANI) March 17, 2024

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने मेरी मां के सामने से रोते हुए कहा कि सोनिया जी, मुझे शर्म आती है। मेरे पास नहीं इस शक्ति से लड़ने की शक्ति नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता हूं। इस तरह हजारों लोगों को धमकी दी गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन