Gwalior Information: महिला सुमन ने कहा कि पहले मुकेश ने जहर खा लिया था, इसके बाद उसने और बेटे ने जहर खा लिया, इसके बाद वह बोलने लगी कि मुकेश ने ही तीनों को जहर दे दिया था।
By Prashant Pandey
Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 10:46 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 10:59 PM (IST)
HighLights
- मुकेश शुक्रवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में घर आया था, उस समय घर पर सुमन और बेटा तरुण थे।
- पड़ोसियों को जानकारी लगी कि सल्फास की गोलियां खाने से परिवार को तीनों सदस्यों को उल्टियां हो रहीं हैं।
- अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर किस बात पर जहर खाया।
Gwalior Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर के बिजौली इलाके में पति-पत्नी और सात वर्षीय मासूम बेटे ने जहर खा लिया, जिससे इलाज के दौरान 7 वर्षीय बेटे और फिर उसके पिता ने दम तोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक बिजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिल्हटी गांव में रहने वाला मुकेश कुशवाह (32) किसान था। वह शराब का नशा करने का आदी था, उसके साथ उसकी पत्नी सुमन कुशवाह, बड़ा बेटा तरुण(7), छोटा बेटा प्रांशु(5) और 3 वर्षीय बेटी रहते थे।
मुकेश शुक्रवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में घर आया था। उस समय घर पर सुमन और बेटा तरुण थे। छोटा बेटा और बेटी नानी के घर पर थे। अचानक पड़ोसियों को जानकारी लगी कि सल्फास की गोलियां खाने से परिवार को तीनों सदस्यों को उल्टियां हो रहीं हैं, जिसके बाद इन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां शनिवार को तरुण की मौत हो गई। मुकेश की हालत गंभीर थी, इसके चलते उसे हजार बिस्तर अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सुमन की हालत में सुधार आने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

बदला बयान तो उलझी पुलिस
बयान में पुलिस से सुमन ने कहा कि पहले मुकेश ने जहर खा लिया था, इसके बाद उसने और बेटे ने जहर खा लिया, इसके बाद वह बोलने लगी कि मुकेश ने ही तीनों को जहर दे दिया था। महिला के इन बयानों से पुलिस उलझ गई है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर किस बात पर जहर खाया। जहर मुकेश ने खाया या इसके पीछे कोई और कहानी है।
दंपती और बेटे ने जहर खाया है। इस मामले की पड़ताल की जा रही है। आखिर इस घटना की वजह क्या रही। हर एंगल पर पड़ताल चल रही है। पिता-पुत्र की मौत हो चुकी है, महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। – अनु बेनीवाल, प्रभारी, बिजौली थाना






