Election 2024: चुनाव आयोग ने बदला चुनावी कार्यक्रम, अरुणाचल सहित 2 राज्यों में अब इस तारीख को होगी मतगणना

शनिवार (16 मार्च) को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया था। एक दिन बाद आयोग ने उसमें कुछ फेरबदल किया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 04:47 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 04:47 PM (IST)

Election 2024: चुनाव आयोग ने बदला चुनावी कार्यक्रम, अरुणाचल सहित 2 राज्यों में अब इस तारीख को होगी मतगणना
दो राज्यों में बदला चुनावी कार्यक्रम।

एजेंसी, नई दिल्ली। शनिवार (16 मार्च) को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया था। एक दिन बाद आयोग ने उसमें कुछ फेरबदल किया है। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा चुनाव होने हैं। कल चुनाव आयोग ने कहा था कि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों में पड़े वोटों की गिनती लोकसभा चुनावों के वोटों के साथ ही 4 जून को की जाएगी, लेकिन अब बदलाव कर इसको 2 जून कर दिया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन