Delhi: राउज एवेन्यु कोर्ट से केजरीवाल को मिली जमानत, जानिए ED के सामने पेशी पर क्या होगा
Delhi Excise Coverage Case: आम आदमी पार्टी पहले भी कई बार आशंका जता चुकी है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 08:00 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 10:46 AM (IST)
_2024316_102439.jpg)
HighLights
- ईडी की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई
- शराब नीति कांड में केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है ईडी
एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi Excise Coverage Case)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने 15 हजार के निजी मुचलके और एक लाख की सिक्योरिटी पर जमानत दे दी। साथ ही केजरीवाल को नियमित पेशी से भी छूट मिल गई है।
सुनवाई के बाद AAP पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा, ED के समन के संबंध में हमारा रुख स्पष्ट है कि वे कानून के अनुरूप नहीं हैं और अवैध हैं। अब ये कोर्ट तय करेगी… हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। अदालत जो भी निर्णय लेगी, हमारा निर्णय उसी के अनुरूप होगा।
AAP पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने बताया, अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब किया था। पिछली बार जब उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें भाग लिया तो जब उन्हें दोबारा निर्देशित किया गया तो उन्होंने कहा कि वह शारीरिक रूप से उपस्थित होंगे। वे आज पेश हुए और बेल बॉन्ड जमा किया। ज़मानत मंजूर हो गई…”
व्यक्तिगत पेशी से छूट वाली याचिया खारिज
इससे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा जारी दो समन के विरुद्ध सत्र न्यायालय पहुंचे केजरीवाल को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनकी व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग वाली याचिका पर राउज एवेन्यू के विशेष न्यायाधीश राकेश सयाल ने समन पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया।
के कविता की गिरफ्तारी के बाद चिंता में आम आदमी पार्टी
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में ईडी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले साल मार्च में अरुण पिल्लई की गिरफ्तारी के बाद से ही के कविता पर भी शिकंजा कसने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की वजह से वह बच रही थीं।
28 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने 13 मार्च तक के लिए कविता को गिरफ्तारी से राहत दी थी। सुप्रीम कोर्ट की रोक हटने के बाद ईडी ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आधी रात के समय उन्हें हैदराबाद से दिल्ली लाया गया। शनिवार को उन्हें मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा।


