Climate Replace: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, इन राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, जानें IMD का ताजा अपडेट

Climate Replace: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, इन राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, जानें IMD का ताजा अपडेट

IMD के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर लगातार चल रहा है। हिमाचल के मनाली में इन दिनों पर्यटक बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 07:42 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 07:42 AM (IST)

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।

HighLights

  1. राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की ठंड पड़ सकती है।
  2. रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
  3. IMD के मुताबिक, दिल्ली में आगामी 2 से 3 दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में तेज हवाएं चल सकती है। राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो यहां दिन में आज बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में आगामी 2 से 3 दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।

naidunia_image

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी

IMD के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर लगातार चल रहा है। हिमाचल के मनाली में इन दिनों पर्यटक बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्