Anuppur Information: दोस्त के साथ मिलकर किया दो चचेरी बहनों से दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और एसटीएससी एक्ट के तहत भी अपराध कायम हुआ है।
By Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 01:01 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 01:01 PM (IST)

HighLights
- जैतहरी थाना क्षेत्र के एक ग्राम में दो चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला
- पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और एसटीएससी एक्ट के तहत भी अपराध कायम हुआ है
नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर । जैतहरी थाना क्षेत्र के एक ग्राम में दो चचेरी बहनों के साथ एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपितों में गोपाल सिंह और अरविंद राय उर्फ लाला दोनों निवासी ग्राम सोन मोहरी कोतवाली थाना क्षेत्र अनूपपुर हैं। यह मामला 13 मार्च का है। पीड़ितों में एक नाबालिग है।
आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और एसटीएससी एक्ट के तहत भी अपराध कायम हुआ है। बताया गया दोनों लड़कियां खेत से काम करके लौट रही थीं। इसी दौरान दोनों आरोपितों ने उसे गांव तक छोड़ देने की बात कह कर मोटरसाइकिल पर बिठा लिया था।
इसके बाद उन्हें रास्ते में मौहरी के जंगल में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद एक सूने घर में लेकर गए और वहां भी दोनों के साथ दोनों आरोपितों ने अवैध संबंध बनाए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया।


