Aaj Ka Love Rashifal 18 March 2024: किस राशि को मिलेगा प्यार, किसका होगा ब्रेकअप, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 18 March 2024: आपका जीवनसाथी आपके लिए सहूलियत लाएगा। तनाव को किनारे कर अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपको पता है कि इस रिश्ते को आगे कैसे ले जाना है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 04:00 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 04:00 AM (IST)

Aaj Ka Love Rashifal 18 March 2024: किस राशि को मिलेगा प्यार, किसका होगा ब्रेकअप, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 18 March 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Love Rashifal 18 March 2024: मेष लव राशिफल- सोमवार का दिन रोमांस से भरा है। जीवनसाथी के साथ संवाद करें। अपने रिश्ते की प्रशंसा करें। अगर आप किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं तो कोई विशेष मित्र मिल सकता है।

वृषभ लव राशिफल

आप खुले दिल से अपने जीवनसाथी से मन की बात कह पाएंगे। ईमानदारी रिलेशन की जान होती है। आप अपनी स्थिति से संतुष्ट रहेंगे। आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।

मिथुन लव राशिफल

आपका जीवनसाथी आपके लिए सहूलियत लाएगा। तनाव को किनारे कर अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपको पता है कि इस रिश्ते को आगे कैसे ले जाना है। आप उसे महसूस कराएं। इस दुनिया में आपके लिए उससे बढ़कर कोई नहीं है।

कर्क लव राशिफल

कुछ मनमुटाव के बाद आप एक दूसरे से बंध जाएंगे। अपने जीवनसाथी की बात को तरजीह दें और उनकी बातों को ध्यान से सुनें। रिश्ता फिर से चल पड़ेगा। यह आप दोनों को खुशी देगा।

सिंह लव राशिफल

अपने पार्टनर को अपनी दिल की बात कहें। इससे आपसी रिश्ते में मजबूती आएगी। आपके विचारों से आगे का मार्ग सुगम होगा। कटु शब्दों से अपने रिश्तों में खटास ना आने दें। सच्चाई और प्रेम आपसी रिश्ते की डोर को मजबूत बनाता है।

कन्या लव राशिफल

आपका प्रेम पार्टनर के लिए गहराता जा रहा है। आप ऐसा महसूस करेंगे। खुद को साथी के सामने खुलकर पेश करें। यह आपके लिए अच्छा साबित होगा। हालांकि बहुत आगे बढ़ने से परहेज करें।

तुला लव राशिफल

पार्टनर के प्यार के कारण आज का दिन शानदार रहेगा। छोटी-छोटी खुशियां दिन का यादगार बना देगी। आपका रोमांस बरकरार रहेगा। यह आपसी रिश्तों को भी मजबूत बनाएगी।

वृश्चिक लव राशिफल

आप अपने साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। यह समय खुशियां मनाने का है।

धनु लव राशिफल

भावुकता में बहकर आप अपने जीवनसाथी की तरफ से हतोस्ताहित हो जाएंगे। आपका पार्टनर आपकी उम्मीदों पर शायद खरा नहीं उतरे। मतभेद भुलाकर अपने रिश्तों पर उसका प्रभाव ना पड़ने दें। प्यार में छोटी-मोटी तकरार चलती हैं।

मकर लव राशिफल

आपके पार्टनर को आपसे दोस्ती की जरूरत है। उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें और भरपूर सहयोग दें। तनावपूर्ण माहौल से बाहर लाकर उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाएं।

कुंभ लव राशिफल

आपको उस सच्चाई से अवगत कराने का मौका मिलेगा। जिसे एक पार्टनर में ढूंढने का प्रयत्न कर रहे थे। अपने प्रति ईमानदारी रखें और खुशियों के बारे में विचार करें।

मीन लव राशिफल

किसी कारणवश प्रेमी से दूर जाना पड़ सकता है। अगर रिश्ते में कोई गलतफहमी आ रही थी, अब खुद ही दूर हो जाएगी। आप दोनों एक दूसरे की कमा महसूस करेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह