वनांचल में बाइक एंबुलेंस बनी संजीवनी, गर्भवतियों व गंभीर मरीजों की बच रही जान

कोटा विकासखंड में बाइक एम्बुलेंस संचालित की गई है। इससे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचना आसन हो गया है। बाइक एम्बुलेंस सेवा के परिणाम स्वरूप एक ओर जहां गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराने में सफलता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर वनांचल के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देकर प्रचलित झाड़-फूंक और अंधविश्वास को दूर करने में मदद भी मिल रहा है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 12:28 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 01:05 AM (IST)

वनांचल में बाइक एंबुलेंस बनी संजीवनी, गर्भवतियों व गंभीर मरीजों की बच रही जान

HighLights

  1. बाइक एंबुलेंस वनांचल वासियों के लिए हो रही संजीवनी साबित
  2. ग्रामीणों के लिए बाइक एंबुलेंस वसेवा की गई शुरू
  3. बाइक एंबुलेंस सेवा का लाभ् ले रहे ग्रामीण्

बेलगहना(नईदुनिया न्यूज)। कोटा विकासखंड में बाइक एम्बुलेंस संचालित की गई है। इससे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचना आसान हो गया है। बाइक एम्बुलेंस सेवा के परिणाम स्वरूप एक ओर जहां गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराने में सफलता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर वनांचल के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देकर प्रचलित झाड़-फूंक और अंधविश्वास को दूर करने में मदद भी मिल रहा है।

इसमें इससे ज्यादा से ज्यादा माता और शिशु की जान बचाने की कवायद रंग लाने की बात कही जा रही। इसके अतिरिक्त अन्य गम्भीर प्रकरणों में भी बाइक एम्बुलेंस सेवा लोगों को राहत पहुंचाने आसन हो जाएगा। बेलगहना, केन्दा, छतौना, मोहली, आमागोहन, कुरदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाइक एम्बुलेंस सेवा आरम्भ हुई है। संजीवनी 108 और महतारी 102 एंबुलेंस सेवाएं जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जा पाती हैं ऐसे में शासन द्वारा बाइक एम्बुलेंस सेवा शुरू करने से लोगों को काफी राहत मिलने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों को मिल रहा लाभ

कोटा विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बाइक एंबुलेंस का लाभ मिल रहा है। इससे लाभाविंत लोगों ने इसे बेहतर पहल की बात कही। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों को लाभ हो रहा है।