काम की खबर: समय पर कार का इंश्योरेंस रिन्यू नहीं किया तो बढ़ सकती है मुसीबत, इन बातों का रखें ध्यान

यह काम आप खुद भी ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं, लेकिन किसी असुविधा से बचने के लिए एजेंट की मदद ले सकते हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 11:47 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 11:47 AM (IST)

यदि आपकी Automobile Insurance coverage पॉलिसी खत्म हो गई है तो तत्काल अपने कार इंश्योरेंस एजेंट से संपर्क करें।

HighLights

  1. यातायात नियमों के मुताबिक, किसी भी कार के लिए इंश्‍योरेंस पॉलिस लेना बेहद जरूरी है।
  2. यदि किसी वजह से Automobile Insurance coverage पॉलिसी की वैधता खत्म हो जाए और रिन्यू न करवा पाए तो ऐसा होना काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।
  3. Automobile Insurance coverage पॉलिसी की वैधता खत्म होने से पहले ही इंश्योरेंस रिन्यू करवा लेना चाहिए।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। देश में लोगों की खरीद क्षमता बढ़ने के साथ ही कारों की बिक्री भी काफी बढ़ रही है। नई कारों की खरीदी के अलावा पुरानी कारों की खरीदी-बिक्री का भी बहुत बड़ा मार्केट है। यदि आप भी नई या पुरानी कार खरीद रहे हैं या पहले से आपके पास कार है तो Automobile Insurance coverage के प्रति काफी ज्यादा सतर्क रहें क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।

इसलिए जरूरी है Automobile Insurance coverage

यातायात नियमों के मुताबिक, किसी भी कार के लिए इंश्‍योरेंस पॉलिस लेना बेहद जरूरी है। यदि किसी वजह से Automobile Insurance coverage पॉलिसी की वैधता खत्म हो जाए और रिन्यू न करवा पाए तो ऐसा होना काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि Automobile Insurance coverage पॉलिसी की वैधता खत्म होने से पहले ही इंश्योरेंस रिन्यू करवा लेना चाहिए।

तत्काल एजेंट से करें संपर्क

यदि आपकी Automobile Insurance coverage पॉलिसी खत्म हो गई है तो तत्काल अपने कार इंश्योरेंस एजेंट से संपर्क करें। यह काम आप खुद भी ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं, लेकिन किसी असुविधा से बचने के लिए एजेंट की मदद ले सकते हैं।

हादसे का खतरा

कार की इंश्‍योरेंस पॉलिसी वैध है और तब कोई हादसा हो जाता है, तो आप इंश्‍योरेंस कंपनी से आसानी से क्लेम ले सकते हैं, वहीं अगल Automobile Insurance coverage पॉलिसी की वैधता खत्म हो गई होगी और उस दौरान कोई बड़ा हादसा हो जाए तो कार ठीक करवाने का खर्चा कार मालिक को ही वहन करना होता है, जो काफी ज्यादा हो सकता है।

यातायात पुलिस कर सकती है बड़ी कार्रवाई

Automobile Insurance coverage के बगैर यदि आप कार चलाते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है। पुलिस हजारों रुपए का चालान भी बना सकती है। इससे बचने के लिए पॉलिसी को समय रहते रिन्यू करा लेना चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्