Kriti Sanon did the ramp on the third day of Vogue Week | फैशन वीक के तीसरे दिन कृति सेनन ने किया वॉक: सबा आजाद ने डिस्को-फंक परफॉर्मेंस दी, मेधा शंकर ने किया रैंप डेब्यू

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

लैक्मे फैशन वीक 2024 के तीसरे दिन कृति सेनन ने रैंप वॉक किया। इस दौरान कृति स्पोर्ट्स प्रिंट वाली स्किन फिट ड्रेस पहने नजर आईं। 12वीं फेल फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर ने भी रैंप वॉक किया। मेधा गोल्डन गाउन पहने दिखाई दीं। बता दें मेधा ने गीशा डिजाइन्स के लिए शोस्टॉपर के रूप में अपना रैंप डेब्यू किया। ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने इमाद शाह के साथ स्टेज पर डिस्को-फंक परफॉर्मेंस दी। उन्हें पहले भी फैशन इवेंट में गाना गाते हुए देखा गया है। सबा ज्यादातर इंग्लिश सॉन्ग गाती दिखाई देती हैं। इनके अलावा एक्ट्रेस और मॉडल कल्कि कोचलिन ने भी ग्लैमरस रैंप वॉक किया। बता दें, इस इवेंट में कई एक्ट्रेसेस और मॉडल्स रैंप पर उतरीं।

कृति सेनन का रैंप वॉक।

कृति सेनन का रैंप वॉक।

रैंप डेब्यू के बाद डिजाइनर के साथ मेधा शंकर।

रैंप डेब्यू के बाद डिजाइनर के साथ मेधा शंकर।

परफॉर्म करती सबा आजाद।

परफॉर्म करती सबा आजाद।

रैंप वॉक करती कल्कि कोचलिन।

रैंप वॉक करती कल्कि कोचलिन।

आवारा पागल कुत्ते के हमले 12 घायल

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महाशिवरात्रि का महापर्व होने के कारण, कोतबा मे सुबह से ही, आम दिनों के अपेक्षा अधिक हलचल थी। सुबह लगभग 9 बजे एक आवारा कुत्ते ने बस स्टेण्ड के पास एक आवारा कुत्ते ने लोगो पर आक्रमण कर दिया।

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 02:16 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 02:16 PM (IST)

आवारा पागल कुत्ते के हमले 12 घायल
कुत्ते ने अचानक लोगो पर आक्रमण कर दिया

HighLights

  1. घायलो मे पांच बच्चे शामिल, दो गंभीर
  2. गंभीर रूप से घायल हुए दो बच्चो को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है
  3. कुत्ते ने एक के बाद एक 12 लोगो को निशाना बनाया.

नईदुनिया न्यूज़, जशपुर जशपुरनगर जिले के कोतबा मे आवारा आतंक से अफरा तफरी मच गईं। पागल हो चुके कुत्ते ने अचानक लोगो पर आक्रमण कर दिया। घटना मे 5 बच्चे सहित 12 लोग घायल हुए हैँ। गंभीर रूप से घायल हुए दो बच्चो को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महाशिवरात्रि का महापर्व होने के कारण, कोतबा मे सुबह से ही, आम दिनों के अपेक्षा अधिक हलचल थी। सुबह लगभग 9 बजे एक आवारा कुत्ते ने बस स्टेण्ड के पास एक आवारा कुत्ते ने लोगो पर आक्रमण कर दिया। कुत्ते ने एक के बाद एक 12 लोगो को निशाना बनाया। कुत्ते के आतंक से अफरा तफरी मच गईं। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानो के ओर दौड़ने लगे। कुत्ते पर काबू पाने के लिए आसपास मौजूद लोग लाठी डंडा ले कर मारने के दौड़ पड़े। लगभग आधा घंटे तक मची आपाधापी के बाद, लोगो ने पागल कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला। कुत्ते के हमले मे घायल हुए लोगो मे सूरज कुंवर (60 वर्ष), रमेश प्रधान (26 वर्ष), नितेश प्रधान (वर्ष), तन्मय कुमार (12 वर्ष) शामिल हैँ। उल्लेखनीय है कि आवारा कुत्ते का आतंक कोतबा सहित पूरे जिले फैला हुआ है। इस पर काबू करने के लिए नगर निकाय संस्थाएं। ठोस पहल करने मे विफल रही हैँ.अस्पताल, स्कुल, आँगनबाड़ी, बस स्टेण्ड जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर भटक रहे लावारिस कुत्ते, लोगो की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

At the moment in Indore: सुखदेव नगर में होगा समरसता फाग महोत्सव, अभिनव कला समाज में गूंजेगी पंकज उधास की गजलें

At the moment in Indore: इंदौर शहर में आज 18 मार्च को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By ramkrashna Mule

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Today in Indore: सुखदेव नगर में होगा समरसता फाग महोत्सव, अभिनव कला समाज में गूंजेगी पंकज उधास की गजलें

At the moment in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 18 मार्च को होंगे। इसमें कहीं पंकज उधास की गजल सुनाई जाएगी तो कहीं युवा कलाकारों की हौसला अफजाई के लिए प्रदर्शनी लगेगी। इसके साथ ही भागवत कथा और फाग महोत्सव के आयोजन भी होंगे। लक्षमी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग से नाम जप परिक्रमा भी निकलेगी।

– लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग से नाम जप परिक्रमा सुबह 7.15 बजे निकलेगी। इसमें बड़ी संख्या में वैष्णवजन शामिल होंगे। प्रभु के नाम की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

– यदि आज आप कृष्णपुरा पुल के आसपास हैं तो थोड़ा वक्त युवा कलाकारों की हौसला अफजाई के लिए निकालें और देवलालीकर कला वीथिका में लगी प्रदर्शनी ‘दर्शिका’ देखने पहुंच जाएं। दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक आप युवा कलाकारों की कलाकृतियां निहार सकते हैं।

– सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन विजय नगर मंगल सिटी स्थित शिव शक्ति मंदिर पर दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा। इसमें कथा वाचक पं. श्री नारायण शास्त्री के मुखारविंद से कथा होगी। इसमें प्रतिदिन प्रसंग अनुसार उत्सव मनाया जाएगा। कथा का आयोजन 23 मार्च तक होगा।

– संस्था सृजन द्वारा रंगारंग समरसता फाग महोत्सव सुखदेव नगर चौराहा पर दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें फाग गीतों का उल्लास छाएगा।। इसमें फाग गीतों की प्रस्तुति पर मातृशक्तियां थिरकेंगी। भोजन प्रसादी के साथ आयोजन का समापन होगा।

– जिन्हें पंकज उधास की गजलें सुनना अच्छा लगता है, उनके लिए अभिनव कला समाज के सभागृह में ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शाम 7 बजे से आरंभ होने वाले इस आयोजन का हिस्सा बन आप नायाब गजलों का आनंद ले सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Indore RTO: परिवहन विभाग का सर्वर दो माह में 22 दिन बंद रहा, इंदौर में हजारों आवेदन लंबित

Indore RTO: सर्वर की परेशानी से सर्वाधिक प्रभावित हो रहे लाइसेंस बनवाने वाले आवेदक।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 08:06 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 08:06 PM (IST)

Indore RTO: परिवहन विभाग का सर्वर दो माह में 22 दिन बंद रहा, इंदौर में हजारों आवेदन लंबित

Indore RTO: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने की वजह से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। हजारों आवेदक नायता मुंडला स्थित कार्यालय पहुंचने के बाद काम नहीं होने से निराश होकर लौट रहे हैं। पांच दिन से सारथी पोर्टल पूरी तरह से बंद है, जबकि वाहन पोर्टल धीमी गति से चल रहा है। गत दो माह में 22 दिन परिवहन विभाग का सर्वर ठप रहा है। इस वजह से लाइसेंस बनवाने, नवीनीकरण कराने, ट्रांसफर और फाइनेंस जैसे 10 हजार के करीब आवेदन लंबित हैं।

naidunia_image

परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट और लाइसेंस जैसे सभी तरह के आवेदन आनलाइन हो रहे हैं। इन आवेदनों की अप्रूवल भी अधिकारी आनलाइन ही करते हैं। ऐसे में सर्वर ठप होने से आवेदनों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। नायता मुंडला स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में सोमवार से ही सार्थक पोर्टल बंद है। इस वजह से लाइसेंस के आवेदन का काम पूरी तरह से बंद है। यहां प्रतिदिन करीब 400 लर्निंग और करीब 300 आवेदन परमानेंट लाइसेंस के जमा होते हैं। सर्वर डाउन होने से ये आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दो माह से लगातार विभाग का सर्वर ठप हो रहा है।

लगातार 15 दिन बंद रहा सर्वर

फरवरी माह में परिवहन विभाग का सर्वर एक पखवाड़े से अधिक समय ठप रहा था। इसमें सारथी और वाहन पोर्टल दोनों ही बंद रहे। हालांकि वाहन पोर्टल पर धीमी गति से काम शुरू हो गया था। मुख्यालय स्तर से सर्वर को ठीक किया गया। अब फिर से सर्वर ठप हो चुका है। सर्वर को ठीक करने वाले तकनीशियन इंदौर में मौजूद नहीं हैं।

प्रतिमाह करीब 70 हजार आवेदन

प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व देने वाले क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर में प्रतिमाह करीब 70 हजार आवेदन जमा किए जाते हैं। सर्वर की परेशानी के कारण अधिकारी इन आवेदनों में आनलाइन अप्रूवल नहीं कर पा रहे। इस वजह से लगातार पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। करीब 15 हजार लाइसेंस प्रिंट करना बाकी हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Paparazzi; Moushumi Chatterjee Vs Jaya Bachchan | Mumbai Critics Alternative Awards | मौसमी चटर्जी ने जया बच्चन पर किया कटाक्ष: पैपराजी को पोज देते वक्त बोलीं- मैं उनसे कहीं ज्यादा बेहतर हूं, याद रखना

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मौसमी चटर्जी हाल ही में एक इवेंट के दौरान जया बच्चन पर तंज कसती नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिया और खुद को जया बच्चन से बेहतर भी कहा।

जया बच्चन अक्सर पैपराजी से नाराज नजर आती हैं
जया बच्चन अक्सर पैपराजी पर गुस्सा करती स्पॉट की जाती हैं। वेटरन एक्ट्रेस जब भी पब्लिक अपीयरेंस देती हैं, तो पैपराजी को देखकर भड़क जाती हैं। जया बच्चन के कई ऐसे वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए हैं।

दरअसल मौसमी चटर्जी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं। वहां मौजूद पैपराजी को देखकर वो थोड़ा भड़क गईं। इस पर किसी ने उनकी तुलना जया बच्चन से कर दी। बस फिर मौसमी चटर्जी ने जया बच्चन पर तंज कसते हुए कहा- मैं जया बच्चन से कहीं ज्यादा बेहतर हूं। याद रखना। आप लोग नहीं होते तो हम कहां होते।

मौसमी चटर्जी और जया बच्चन के बीच तकरार की वजह
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान मौसमी चटर्जी ने एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कोशिश’ में जया बच्चन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था।

मौसमी चटर्जी ने साझा किया- मैंने तीन दिनों तक फिल्म की शूटिंग की। मैं देख सकती थी कि उन तीन दिनों में क्या-क्या हेरफेर किए गए थे। उस दौरान जया बच्चन की सेक्रेटरी सुबह से रात तक ऑफिस में ही रहती थी। अचानक से गुलजार ने, जो मेरी सास को उर्दू पढ़ाते थे, बोले- तुम्हें कल से लेकर देर रात तक शूटिंग करनी है। उस वक्त मेरा बच्चा हुआ था। इसलिए मैंने कहा- मैं नहीं कर सकती, मेरे घर पर एक बच्चा है। मैं केवल एक शिफ्ट में शूटिंग कर सकती हूं। ये सुनकर फिर उन्होंने सबके सामने कहा- आप जानती हैं कि उस स्थान को लेने के लिए बहुत सारी एक्ट्रेसेस कतार में हैं। मैं उत्तेजित हो गई और मैंने कहा- फिर उन्हें ही ले लो।

Delhi: राउज एवेन्यु कोर्ट से केजरीवाल को मिली जमानत, जानिए ED के सामने पेशी पर क्या होगा

Delhi Excise Coverage Case: आम आदमी पार्टी पहले भी कई बार आशंका जता चुकी है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 08:00 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 10:46 AM (IST)

Delhi: राउज एवेन्यु कोर्ट से केजरीवाल को मिली जमानत, जानिए ED के सामने पेशी पर क्या होगा
ईडी अब तक केजरीवाल को 8 समन जारी कर चुकी है, लेकिन वे पेश होने से बचते रहे हैं।

HighLights

  1. ईडी की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई
  2. शराब नीति कांड में केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है ईडी

एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi Excise Coverage Case)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने 15 हजार के निजी मुचलके और एक लाख की सिक्योरिटी पर जमानत दे दी। साथ ही केजरीवाल को नियमित पेशी से भी छूट मिल गई है।

सुनवाई के बाद AAP पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा, ED के समन के संबंध में हमारा रुख स्पष्ट है कि वे कानून के अनुरूप नहीं हैं और अवैध हैं। अब ये कोर्ट तय करेगी… हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। अदालत जो भी निर्णय लेगी, हमारा निर्णय उसी के अनुरूप होगा।

AAP पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने बताया, अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब किया था। पिछली बार जब उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें भाग लिया तो जब उन्हें दोबारा निर्देशित किया गया तो उन्होंने कहा कि वह शारीरिक रूप से उपस्थित होंगे। वे आज पेश हुए और बेल बॉन्ड जमा किया। ज़मानत मंजूर हो गई…”

व्यक्तिगत पेशी से छूट वाली याचिया खारिज

इससे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा जारी दो समन के विरुद्ध सत्र न्यायालय पहुंचे केजरीवाल को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनकी व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग वाली याचिका पर राउज एवेन्यू के विशेष न्यायाधीश राकेश सयाल ने समन पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया।

के कविता की गिरफ्तारी के बाद चिंता में आम आदमी पार्टी

naidunia_image

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में ईडी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले साल मार्च में अरुण पिल्लई की गिरफ्तारी के बाद से ही के कविता पर भी शिकंजा कसने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की वजह से वह बच रही थीं।

28 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने 13 मार्च तक के लिए कविता को गिरफ्तारी से राहत दी थी। सुप्रीम कोर्ट की रोक हटने के बाद ईडी ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आधी रात के समय उन्हें हैदराबाद से दिल्ली लाया गया। शनिवार को उन्हें मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा अंचल

अष्टमुखी शिव पंचायती मंदिर बिलासपुर में 100 किलो ठंडाई का भोग लगाया गया। वहीं शाम चार बजे भगवान की बरात निकाली जाएगी। तिलक नगर श्रीराम मंदिर में पूरे दिन के नमः शिवाय का जाप चला। बारात चांटीडीह शिव मंदिर पहुंची। झूलेलाल मंदिर चकरभाठा में निशुल्क सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। सुबह 11 बजे सिंधु अमर धाम आश्रम से बारात निकली।

कल निकलेगी शोभायात्रा

10 मार्च को महाकाल सेना पहली बार उज्जैन की भस्म झांकी सहित 25 झांकियों के साथ शोभायात्रा निकालेगी। ड्रोन से पुष्प वर्षा की जाएगी। जो बेहद खास होगा। इसके लिए महाकाल सेना ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को भव्य तरीके से सजाया गया है। बिलासपुर में अगले तीन दिनों तक महाउत्सव मनेगा। यानी यह रविवार शहरवासियों के लिए बेहद खास होगा।

चांटीडीह मेला प्रारंभ, लोक संस्कृति की झलक

शहर के चांटीडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में परंपरानुसार महाशिवरात्रि पर मेला प्रारंभ हुआ। मेले का आयोजन सन् 1932 से किया जा रहा। खास बात यह है कि मेले में आने वाले व्यक्ति को भगवान शंकर के दर्शन के साथ ही चारों धाम के दर्शन हो जाते हैं, क्योंकि यहां चारों धाम की मूर्तियां मौजूद हैं। पहले दिन मिट्टी, लकड़ी के खिलौने के साथ ही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।

भगवान शिव को चढ़ाया ध्वज

चांटीडीह शिव मंदिर में ध्वज चढ़ाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। इस साल भी इसका पालन किया गया। भक्त अपनी मनोकानाओं की पूर्ति होने पर मंदिर में ध्वज चढ़ाने पहुंचे। बैंडबाजा पार्टी, कुम्हार, किन्नर, बजरंग दल, शिव सेना की ओर से शिवरात्रि में ध्वज चढ़ाया गया। भगवान के दर्शन करने बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।

बाजार में पूजन सामग्री खरीदने भीड़

महाशिवरात्रि पर पूजन सामग्री खरीदने बाजार में खचाखच भीड़ रही। सुबह से भक्त पूरी तैयारी के साथ दूध से लेकर फल-फूल और पूजन सामग्री खरीदने पहुंचे। इस बार फल और फूलों के दाम में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। दाम सामान्य थे। दूध, शहद, जल, दही, पंचामृत, घी आदि द्रव्यों के साथ शिव को प्रिय धतूरा, आंक, गुलमोहर, बेलपत्र, और श्वेत पदार्थ खरीदने भक्त उत्साहित थे।

जगराता में शक्ति की आराधना

रिवर व्यू में हिंदू एकता संगठन द्वारा आयोजित जगराता में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भजन गायक संदीप शिवहरे, अंजली गुप्ता और ओम सराफ ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। अंगना पधारो महारानी…मां शारदा भवानी। जय दुर्गे मैय्या। आ जा मां तुझे दिल ने पुकारा जैसे गीतों की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं जगराता में राधा कृष्ण की झांकी ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाशिवरात्रि पर देवकीनंदन चौक, रेलवे कालोनी, कुंदन पैलेस सहित कई अन्य जगहों में भी देर रात तक जगराता हुआ।

श्याम रेसीडेंसी में सामूहिक पूजा

उसलापुर स्थित श्याम रेसीडेंसी फेस वन में कालोनीवासियों ने सामूहिक रूप से महाशिवरात्रि पूजा का आयोजन किया। जिसमें सामूहिक रुप से भंडारा भी कराया गया। मुख्य रूप से सुधा सिंह, तनमय,देवकुमारी पाठक,राजेश पाठक, संजना पाठक,अभिलाष पाठक,तनु शर्मा,प्रशांत शर्मा,किरण शर्मा तुषार सिंह उपस्थित थे।

इंटरनेट पर छाए भोलेनाथ

महाशिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश भी भेजे। बच्चों से लेकर युवा और बड़ों में जबरदस्त क्रेज था। घर से लेकर मंदिरों में पूजा के साथ बकायदा तस्वीरें खिंचकर उसे अपने व्हाटसएप स्टेटस पर लगाया। इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक सहित अन्य इंटरनेट माध्यम से वायरल भी किया। कुछ ने अपने पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए बधाई दी। खास बात यह कि बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने व्रत भी रखा था। जिसे वे इंटरनेट के माध्यम से अपनी खुशी का इजहार भी कर रहे थे।

Aaj Ka Love Rashifal 18 March 2024: किस राशि को मिलेगा प्यार, किसका होगा ब्रेकअप, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 18 March 2024: आपका जीवनसाथी आपके लिए सहूलियत लाएगा। तनाव को किनारे कर अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपको पता है कि इस रिश्ते को आगे कैसे ले जाना है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 04:00 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 04:00 AM (IST)

Aaj Ka Love Rashifal 18 March 2024: किस राशि को मिलेगा प्यार, किसका होगा ब्रेकअप, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 18 March 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Love Rashifal 18 March 2024: मेष लव राशिफल- सोमवार का दिन रोमांस से भरा है। जीवनसाथी के साथ संवाद करें। अपने रिश्ते की प्रशंसा करें। अगर आप किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं तो कोई विशेष मित्र मिल सकता है।

वृषभ लव राशिफल

आप खुले दिल से अपने जीवनसाथी से मन की बात कह पाएंगे। ईमानदारी रिलेशन की जान होती है। आप अपनी स्थिति से संतुष्ट रहेंगे। आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।

मिथुन लव राशिफल

आपका जीवनसाथी आपके लिए सहूलियत लाएगा। तनाव को किनारे कर अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपको पता है कि इस रिश्ते को आगे कैसे ले जाना है। आप उसे महसूस कराएं। इस दुनिया में आपके लिए उससे बढ़कर कोई नहीं है।

कर्क लव राशिफल

कुछ मनमुटाव के बाद आप एक दूसरे से बंध जाएंगे। अपने जीवनसाथी की बात को तरजीह दें और उनकी बातों को ध्यान से सुनें। रिश्ता फिर से चल पड़ेगा। यह आप दोनों को खुशी देगा।

सिंह लव राशिफल

अपने पार्टनर को अपनी दिल की बात कहें। इससे आपसी रिश्ते में मजबूती आएगी। आपके विचारों से आगे का मार्ग सुगम होगा। कटु शब्दों से अपने रिश्तों में खटास ना आने दें। सच्चाई और प्रेम आपसी रिश्ते की डोर को मजबूत बनाता है।

कन्या लव राशिफल

आपका प्रेम पार्टनर के लिए गहराता जा रहा है। आप ऐसा महसूस करेंगे। खुद को साथी के सामने खुलकर पेश करें। यह आपके लिए अच्छा साबित होगा। हालांकि बहुत आगे बढ़ने से परहेज करें।

तुला लव राशिफल

पार्टनर के प्यार के कारण आज का दिन शानदार रहेगा। छोटी-छोटी खुशियां दिन का यादगार बना देगी। आपका रोमांस बरकरार रहेगा। यह आपसी रिश्तों को भी मजबूत बनाएगी।

वृश्चिक लव राशिफल

आप अपने साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। यह समय खुशियां मनाने का है।

धनु लव राशिफल

भावुकता में बहकर आप अपने जीवनसाथी की तरफ से हतोस्ताहित हो जाएंगे। आपका पार्टनर आपकी उम्मीदों पर शायद खरा नहीं उतरे। मतभेद भुलाकर अपने रिश्तों पर उसका प्रभाव ना पड़ने दें। प्यार में छोटी-मोटी तकरार चलती हैं।

मकर लव राशिफल

आपके पार्टनर को आपसे दोस्ती की जरूरत है। उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें और भरपूर सहयोग दें। तनावपूर्ण माहौल से बाहर लाकर उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाएं।

कुंभ लव राशिफल

आपको उस सच्चाई से अवगत कराने का मौका मिलेगा। जिसे एक पार्टनर में ढूंढने का प्रयत्न कर रहे थे। अपने प्रति ईमानदारी रखें और खुशियों के बारे में विचार करें।

मीन लव राशिफल

किसी कारणवश प्रेमी से दूर जाना पड़ सकता है। अगर रिश्ते में कोई गलतफहमी आ रही थी, अब खुद ही दूर हो जाएगी। आप दोनों एक दूसरे की कमा महसूस करेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

MP Politics: ‘आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही’, कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने पर बोले सीएम मोहन यादव

MP Politics: शनिवार को पूर्व सांसद सुरेश पचौरी और गजेंद्र सिंह के साथ पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल समेत अन्य नेता भाजपा में शामिल हुए। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 10:18 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 10:18 AM (IST)

MP Politics: ‘आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही’, कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने पर बोले सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने किया राहुल गांंधी पर कटाक्ष

HighLights

  1. कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  2. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया राहुल गांधी पर कटाक्ष

MP Politics, डिजिटल डेस्‍क, भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को पार्टी ने नेता अलविदा कह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व सांसद सुरेश पचौरी और गजेंद्र सिंह के साथ पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल समेत अन्य नेता भाजपा में शामिल हो गए।

वहीं इसको लेकर मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं का स्वागत भी किया।

#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और संजय शुक्ला आज भाजपा में शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है।” pic.twitter.com/DVvjUuXpgD

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

BJP 2nd Record: इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, भाजपा की दूसरी सूची में उज्जैन सांसद को भी मिला मौका

MP BJP second listing भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी जिसमें एमपी की बाकी बची पांचों सीटों पर नाम की घोषणा कर दी है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 07:12 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 13 Mar 2024 07:22 PM (IST)

BJP 2nd List: इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, भाजपा की दूसरी सूची में उज्जैन सांसद को भी मिला मौका

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें मध्यप्रदेश के बाकी बची पांचों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। धार से सावित्री ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया है। उज्जैन से अनिल फिरोजिया को भाजपा ने एक बार फिर से मौका दिया है। वहीं बालाघाट भारती पारधी चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जिसमें बालाघाट और धार सीट है। इस तरह भाजपा ने मध्य प्रदेश से अपने सभी 29 उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्