Paytm Funds Financial institution: पेटीएम और पीपीबीएल से जुड़ी कौन-सी सेवाएं 16 मार्च से मिलती रहेंगी, कौन-सी होंगी बंद, पढ़ें यहां सब कुछ

Paytm Funds Financial institution Shutdown: पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर लगाए गए प्रतिबंध शनिवार (16 मार्च) से लागू हो रहे हैं। पेटीएम को पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को UPI जारी रखने के लिए भागीदार बैंकों से पांच हैंडल मिल गए है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 09:55 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 09:55 PM (IST)

16 मार्च से बंद होंगी पेटीएम की कई सेवाएं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Paytm Funds Financial institution Shutdown: पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर लगाए गए प्रतिबंध शनिवार (16 मार्च) से लागू हो रहे हैं। रिजर्व बैंक ने केवाईसी समेत विभिन्न नियमों का पालन नहीं करने पर PPBL पर बैन लगाए हैं। वहीं, पेटीएम को पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को UPI जारी रखने के लिए भागीदार बैंकों से पांच हैंडल मिल गए है। अब कंपनी के पास अपने ग्राहकों को यूपीआई सर्विस देने के लिए पांच हैंडल हो गए है। पहले पेटीएम के यूपीआई का ट्रांजेक्शन पीपीबाएल के जरिए होता था। जिसके कई कामकाज पर RBI ने रोक लगा दी है।

पीपीबीएल के प्रतिबंधों का ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा और कौन-सी सेवाएं जारी रहेंगी

  • बचत और चालू खाते में पैसा जमा नहीं किया जा सकेगा।
  • ब्याज, कैशबैक और रिफंड जमा हो सकेगा।
  • जमा राशि का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • भागीदार बैंक के जरिए PPBL के सेविंग और करंट अकाउंट में राशि जमा नहीं कर पाएंगे।
  • पीपीबीएल के अकाउंट में सैलरी और सब्सिडी जमा नहीं होगी।
  • ऑटोमैटिक भुगतान राशि उपलब्ध रहने तक जारी रहेगी।
  • दुकानदारों को भुगतान स्वीकार करने के लिए अन्य बैंक से जुड़े अकाउंट का क्यूआर कोड लेना होगा।
  • फास्टैग बंद करने की सलाह

    PPBL ने बदलावों को लेकर अपनी वेबसाइट पर एफएक्यू जारी किया है। इसमें कहा गया कि अब फास्टैग रिचार्ज नहीं किया जा सकेगा। ग्राहक अपने मौजूगा राशि इस्तेमाल कर सकते हैं। पीपीबीएव ने ग्राहकों से फास्टैग खाता बंद करने की सलाह दी है। पुराने फास्टैग का पैसा दूसरे बैंक के फास्टैग में हस्तांतरित नहीं होगा।

    पेटीएम एप से कैसे बंद करें फास्टैग खाता

    • पेटीएम एप खोलकर मैनेज फास्टैग सर्च करें।
    • यहां पीपीबीएल फास्टैग से जुड़े गाड़ी की जानकारी मिलेगी।
    • अब बंद फास्टैग विकल्प का चय करें।
    • जिस वाहन का फास्टैग खाता बंद करना है उसका चयन करें।
    • अब अकाउंट बंद करने के लिए प्रोसीड पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर आवेदन की पुष्टि का मैसेज दिखाई देगा।
    • फास्टैग अकाउंट 5 से 7 दिन में बंद हो जाएगा।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह