Yodha field workplace assortment day 1Sidharth Malhotra’s patriotic thriller earns lower than Rs 5 crore on opening day | सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ की बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत: पहले दिन सिर्फ 4.10 करोड़ का कलेक्शन; ‘शैतान’ की कमाई इससे बेहतर

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा की बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत हुई है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 4.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इससे बेहतर कलेक्शन अजय देवगन की फिल्म शैतान का है। शैतान ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म की टोटल कमाई 84.8 करोड़ रुपए हो गई है।

फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है।

फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली 5 फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन

  • थैंक गॉड- 8.10 करोड़
  • मरजावां- 7.03 करोड़
  • जबरिया जोड़ी – 2.70 करोड़
  • अय्यारी- 3.36 करोड़
  • इत्तेफाक- 4.05 करोड़

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली दो फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन योद्धा से बेहतर था। 2022 में रिलीज हुई थैंक गॉड ने 8.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं 2019 में रिलीज हुई फिल्म मरजावां ने 7.03 करोड़ रुपए का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था। योद्धा को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों का मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है, फिर भी फिल्म की पहले दिन की कमाई निराशाजनक है।

फिर से आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा
शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से आर्मी ऑफिसर के रोल में जंचे हैं। उनका इंटेंस अवतार लोगों को पसंद आएगा। फिल्म की शुरुआत एक प्लेन हाईजैक के सीक्वेंस से होती है। टास्क फोर्स (योद्धा) का कमांडर अरुण कटियाल ( सिद्धार्थ मल्होत्रा) भी प्लेन में मौजूद रहता है। अरुण कटियाल इस प्लेन हाईजैक को कंट्रोल करने में नाकाम साबित होता है। अरुण और उसके साथियों को सस्पेंड कर दिया जाता है।

टास्क फोर्स योद्धा को भी बंद कर दिया जाता है। इस घटना से अरुण काफी टूट जाता है, जिसका प्रभाव उनकी पर्सनल लाइफ में भी दिखाई देता है। कहानी इसी तरह आगे बढ़ती है। एक बार फिर प्लेन हाईजैक होता है। अरुण कटियाल इस बार भी प्लेन में मौजूद रहता है। अब उसके सामने दोबारा लोगों को बचाने की चुनौती है। क्या वो इससे पार पाएगा, पूरी कहानी अंत तक इसी बात पर फोकस करती है। रिव्यू पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

अजय देवगन और आर.माधवन की फिल्म शैतान भी इन दिनों थिएटर्स में लगी हुई है। फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन योद्धा के पहले दिन के कलेक्शन से बेहतर है।

हर दिन के हिसाब से शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहले दिन- 14.75 करोड़
  • दूसरे दिन- 18.75 करोड़
  • तीसरे दिन- 18.75 करोड़
  • चौथे दिन- 7.25 करोड़
  • पांचवें दिन- 6.5 करोड़
  • छठे दिन- 6.25 करोड़
  • सातवें दिन- 5.75 करोड़
  • आठवें दिन- 5.05 करोड़

Masik Durgashtami 2024: मनोकामना पूरी करने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये चमत्कारी उपाय

अगर आप मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग और फूल की माला चढ़ाएं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 03:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 03:18 PM (IST)

Masik Durgashtami 2024: मनोकामना पूरी करने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये चमत्कारी उपाय
Masik Durgashtami 2024

HighLights

  1. मासिक दुर्गाष्टमी व्रत उदया तिथि के अनुसार 17 मार्च, रविवार को रखा जाएगा।
  2. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कुछ विशेष उपायों के बारे में बताया गया है।
  3. ऐसा करने से साधक को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Masik Durgashtami 2024: सनातन धर्म में दुर्गाष्टमी का त्योहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन देवी दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही देवी मां के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। शास्त्रों में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कुछ विशेष उपायों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि इन उपायों को करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही इनसे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। आइए, जानते हैं कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किए जाने वाले उपाय कौन-से हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 16 मार्च 2024 को रात्रि 9 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो रही है। इसका समापन 17 मार्च को सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर होगा। मासिक दुर्गाष्टमी व्रत उदया तिथि के अनुसार 17 मार्च, रविवार को रखा जाएगा।

मासिक दुर्गाष्टमी उपाय

  • अगर आप मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग और फूल की माला चढ़ाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
  • इसके अलावा मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर, स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद मां दुर्गा के मंदिर जाएं और श्रद्धा-भाव से मां दुर्गा की पूजा करें। उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यापार में सफलता मिलती है।
  • अगर आप कर्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन विधि पूर्वक मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही कन्या पूजन भी करें। माना जाता है कि विधि-विधान से कन्या पूजन करने से कर्ज से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

Paytm Funds Financial institution: पेटीएम और पीपीबीएल से जुड़ी कौन-सी सेवाएं 16 मार्च से मिलती रहेंगी, कौन-सी होंगी बंद, पढ़ें यहां सब कुछ

Paytm Funds Financial institution Shutdown: पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर लगाए गए प्रतिबंध शनिवार (16 मार्च) से लागू हो रहे हैं। पेटीएम को पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को UPI जारी रखने के लिए भागीदार बैंकों से पांच हैंडल मिल गए है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 09:55 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 09:55 PM (IST)

16 मार्च से बंद होंगी पेटीएम की कई सेवाएं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Paytm Funds Financial institution Shutdown: पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर लगाए गए प्रतिबंध शनिवार (16 मार्च) से लागू हो रहे हैं। रिजर्व बैंक ने केवाईसी समेत विभिन्न नियमों का पालन नहीं करने पर PPBL पर बैन लगाए हैं। वहीं, पेटीएम को पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को UPI जारी रखने के लिए भागीदार बैंकों से पांच हैंडल मिल गए है। अब कंपनी के पास अपने ग्राहकों को यूपीआई सर्विस देने के लिए पांच हैंडल हो गए है। पहले पेटीएम के यूपीआई का ट्रांजेक्शन पीपीबाएल के जरिए होता था। जिसके कई कामकाज पर RBI ने रोक लगा दी है।

पीपीबीएल के प्रतिबंधों का ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा और कौन-सी सेवाएं जारी रहेंगी

  • बचत और चालू खाते में पैसा जमा नहीं किया जा सकेगा।
  • ब्याज, कैशबैक और रिफंड जमा हो सकेगा।
  • जमा राशि का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • भागीदार बैंक के जरिए PPBL के सेविंग और करंट अकाउंट में राशि जमा नहीं कर पाएंगे।
  • पीपीबीएल के अकाउंट में सैलरी और सब्सिडी जमा नहीं होगी।
  • ऑटोमैटिक भुगतान राशि उपलब्ध रहने तक जारी रहेगी।
  • दुकानदारों को भुगतान स्वीकार करने के लिए अन्य बैंक से जुड़े अकाउंट का क्यूआर कोड लेना होगा।
  • फास्टैग बंद करने की सलाह

    PPBL ने बदलावों को लेकर अपनी वेबसाइट पर एफएक्यू जारी किया है। इसमें कहा गया कि अब फास्टैग रिचार्ज नहीं किया जा सकेगा। ग्राहक अपने मौजूगा राशि इस्तेमाल कर सकते हैं। पीपीबीएव ने ग्राहकों से फास्टैग खाता बंद करने की सलाह दी है। पुराने फास्टैग का पैसा दूसरे बैंक के फास्टैग में हस्तांतरित नहीं होगा।

    पेटीएम एप से कैसे बंद करें फास्टैग खाता

    • पेटीएम एप खोलकर मैनेज फास्टैग सर्च करें।
    • यहां पीपीबीएल फास्टैग से जुड़े गाड़ी की जानकारी मिलेगी।
    • अब बंद फास्टैग विकल्प का चय करें।
    • जिस वाहन का फास्टैग खाता बंद करना है उसका चयन करें।
    • अब अकाउंट बंद करने के लिए प्रोसीड पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर आवेदन की पुष्टि का मैसेज दिखाई देगा।
    • फास्टैग अकाउंट 5 से 7 दिन में बंद हो जाएगा।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    इलेक्टोरल बॉन्ड्स के सार्वजनिक होने के बाद राहुल का हमला, बोले- चंदे के नाम पर हुई वसूली

    चुनावी बॉन्ड के सार्वजनिक होने के बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनावी बॉन्ड लेकर आई थी। यह दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट था।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 09:01 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 09:01 PM (IST)

    इलेक्टोरल बॉन्ड्स के सार्वजनिक होने के बाद राहुल का हमला, बोले- चंदे के नाम पर हुई वसूली
    भाजपा पर राहुल का हमला।

    एएनआई, ठाणे। चुनावी बॉन्ड के सार्वजनिक होने के बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनावी बॉन्ड लेकर आई थी। यह दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट था।

    क्या कुछ बोले राहुल गांधी?

    • सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश के बाद चुनावी बॉन्ड का डेटा सार्वजनिक हो गया। उसके एक दिन बाद राहुल गांधी ने ठाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चुनावी बॉन्ड से धन को इकट्ठा किया गया। उसका इस्तेमाल भाजपा ने राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए किया। राज्यों में चुनी हुई विपक्ष की सरकारों को तोड़ने में किया।
  • उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड्स के नाम पर ‘हफ्ता वसूली सरकार’ ने दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया है। कंपनियों से एक्सटोर्शन का यह मॉडल खुद पीएम मोदी का तैयार किया हुआ था। इस ‘आपराधिक खेल’ के नियम स्पष्ट थे कि एक तरफ कॉन्ट्रैक्ट दिया, दूसरी तरफ से कट लिया। एक तरफ से रेड की, दूसरी तरफ चंदा लिया।
  • उन्होंने कहा कि ED, IT, CBI जैसी जांच एजेंसियां पीएम मोदी की ‘वसूली एजेंट’ बन कर काम कर रही हैं। जो कभी देश के संस्थान हुआ करते थे, वो अब भाजपा के हथियार के रूप में काम कर रहे हैं। भारतीय मीडिया इस स्थिति में नहीं है कि वह इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई जनता को बता सके, इसलिए आपको खुद ही भाजपा का असली चेहरा पहचानना होगा। सरकारी तंत्र को पूरी तरह संगठित भ्रष्टाचार में झोंक देने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।
    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    All three Khans wish to do a movie collectively | तीनों खान एक साथ फिल्म करना चाहते हैं: बर्थडे पर आमिर ने किया खुलासा, बोले- सही कहानी मिलने का इंतजार है

    43 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    आमिर खान ने शुक्रवार को अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान वो इंस्टाग्राम लाइव सेशन के जरिए फैंस से मुखातिब हुए। यहां एक फैन ने शाहरुख और सलमान खान के साथ मिलकर काम करने पर सवाल किया। इस पर आमिर ने जवाब दिया कि वो तीनों भी एक साथ फिल्म करने को तैयार हैं।

    आमिर ने 59वां बर्थडे फैंस और पैपराजी के साथ सेलिब्रेट किया।

    आमिर ने 59वां बर्थडे फैंस और पैपराजी के साथ सेलिब्रेट किया।

    आमिर बोले- हम तीनों को सही स्क्रिप्ट की तलाश है
    आमिर ने कहा कि उन तीनों ने इस मुद्दे पर बात की है। तीनों को लगता है कि फैंस के लिए उन्हें एक साथ फिल्म जरूर बनानी चाहिए। इस बारे में आमिर ने आगे कहा- मुझे भी लगता है कि हम तीनों को एक साथ एक फिल्म में काम करना चाहिए। मैं, सलमान और शाहरुख ने इस बारे में बात की है कि अपने करियर में हम तीनों को एक साथ फिल्म करने की कोशिश जरूर करनी चाहिए। हालांकि देखते हैं कि आगे क्या होता है। मुझे उम्मीद है कि जब हमें एक अच्छी कहानी मिलेगी, तो हम साथ जरूर दिखेंगे।

    मुझे लगता है कि हम तीनों एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। अब काफी समय हो गया है, लेकिन इसके लिए हमें सही समय जरूर चाहिए।

    आमिर, शाहरुख और सलमान 30 साल से फिल्मों का हिस्सा हैं। लीड रोल तो नहीं लेकिन इन सभी ने एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो किया है। वहीं, आमिर और सलमान ने फिल्म अंदाज अपना अपना में साथ काम किया है। लेकिन शाहरुख और आमिर ने कभी किसी फिल्म में एक साथ लीड रोल नहीं प्ले किया है। शाहरुख ने आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में कैमियो किया था।

    राजकुमार संतोषी फिल्म अंदाज अपना अपना 2 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे
    इसी लाइव सेशन के दौरान आमिर ने बताया कि राजकुमार संतोषी फिल्म अंदाज अपना अपना 2 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मुझे अभी पता चला है कि राजकुमार संतोषी अंदाज अपना-अपना की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। यह हालिया खबर है। मुझे खुशी है कि वह इसके बारे में सोच रहे हैं। मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए और दर्शकों के देखने के लिए एक बेहतरीन फिल्म होगी।

    फिल्म अंदाज अपना अपना 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर, सलमान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर लीड रोल में दिखाई दिए थे। यह फिल्म आज भी इंडियन सिनेमा की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक है।

    Aaj Ka Rashifal 16 March 2024: आज का दिन शानदार, किसी खास काम से यात्रा पर जाने के योग

    Aaj Ka Rashifal 16 March 2024: आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से परेशान होंगे। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 05:20 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 05:20 AM (IST)

    Aaj Ka Rashifal 16 March 2024: आज का दिन शानदार, किसी खास काम से यात्रा पर जाने के योग
    16 मार्च 2024, शनिवार का राशिफल

    HighLights

    1. मेष: परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा।
    2. वृषभ: परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।
    3. मिथुन: शारीरिक थकावट महसूस करेंगे।

    Aaj Ka Rashifal 16 March 2024: आज दिनांक 16 मार्च 2024, शनिवार को विक्रम सम्वत 2080, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत फाल्गुन और तिथि सप्तमी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

    आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें। परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा। सभी मिलकर बाहर घूमने जा सकते हैं।

    Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope In the present day)

    naidunia_image

    आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू ना करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

    Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope In the present day)

    naidunia_image

    आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। मानसिक चिंता का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा हो सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें।

    कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope In the present day)

    naidunia_image

    आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट केस में आपके पक्ष में फैसला आएगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

    Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope In the present day)

    naidunia_image

    आज मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है, परंतु आप अपनी कुशलता से उसे हल करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

    Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope In the present day)

    naidunia_image

    आज का दिन सफल रहेगा। नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

    Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope In the present day)

    naidunia_image

    आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य ना होने से मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में इस समय गिरावट महसूस होगी। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

    Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope In the present day)

    naidunia_image

    आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से परेशान होंगे। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है।

    Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope In the present day)

    naidunia_image

    आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा।

    Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope In the present day)

    naidunia_image

    आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। आज नया वाहन ना लें। नया कार्य भी शुरू ना करें।

    Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope In the present day)naidunia_image

    आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार में नए काम की शुरुआत होगी। इससे बड़ा लाभ होगा। परिवार में भी खुशियां रहेंगी।

    Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope In the present day)

    naidunia_image

    आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। नए काम में बाधा आएगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती हैं। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की