भाजपा-एनडीए चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार, लोकसभा चुनाव तारीखों के एलान के बाद बोले पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024 Date: आगामी चुनावों की तारीखों की घोषणा होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि मतदाताओं को स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 04:56 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 04:56 PM (IST)

भाजपा-एनडीए चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार, लोकसभा चुनाव तारीखों के एलान के बाद बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Election Date 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। देश में सात चरणों में वोटिंग होगी। पहला मतदान 19 अप्रैल को होगा। जबकि मतगणना 4 जून को होगी। आगामी चुनावों की तारीखों की घोषणा होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर) पर एक के बाद एक ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। भाजपा-एनडीए इन चुनावों में उतरने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने कहा, ‘सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि मतदाताओं को स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह