इलेक्टोरल बॉन्ड्स के सार्वजनिक होने के बाद राहुल का हमला, बोले- चंदे के नाम पर हुई वसूली

चुनावी बॉन्ड के सार्वजनिक होने के बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनावी बॉन्ड लेकर आई थी। यह दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट था।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 09:01 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 09:01 PM (IST)

इलेक्टोरल बॉन्ड्स के सार्वजनिक होने के बाद राहुल का हमला, बोले- चंदे के नाम पर हुई वसूली
भाजपा पर राहुल का हमला।

एएनआई, ठाणे। चुनावी बॉन्ड के सार्वजनिक होने के बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनावी बॉन्ड लेकर आई थी। यह दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट था।

क्या कुछ बोले राहुल गांधी?

  • सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश के बाद चुनावी बॉन्ड का डेटा सार्वजनिक हो गया। उसके एक दिन बाद राहुल गांधी ने ठाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चुनावी बॉन्ड से धन को इकट्ठा किया गया। उसका इस्तेमाल भाजपा ने राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए किया। राज्यों में चुनी हुई विपक्ष की सरकारों को तोड़ने में किया।
  • उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड्स के नाम पर ‘हफ्ता वसूली सरकार’ ने दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया है। कंपनियों से एक्सटोर्शन का यह मॉडल खुद पीएम मोदी का तैयार किया हुआ था। इस ‘आपराधिक खेल’ के नियम स्पष्ट थे कि एक तरफ कॉन्ट्रैक्ट दिया, दूसरी तरफ से कट लिया। एक तरफ से रेड की, दूसरी तरफ चंदा लिया।
  • उन्होंने कहा कि ED, IT, CBI जैसी जांच एजेंसियां पीएम मोदी की ‘वसूली एजेंट’ बन कर काम कर रही हैं। जो कभी देश के संस्थान हुआ करते थे, वो अब भाजपा के हथियार के रूप में काम कर रहे हैं। भारतीय मीडिया इस स्थिति में नहीं है कि वह इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई जनता को बता सके, इसलिए आपको खुद ही भाजपा का असली चेहरा पहचानना होगा। सरकारी तंत्र को पूरी तरह संगठित भ्रष्टाचार में झोंक देने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।
    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन