Bilaspur Information: 28 से बिलासा टू दिल्ली-कोलकाता की सीधी उड़ान

12 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव से ने रायपुर से वर्चुअल शुभारंभ किया था। बिलासपुर से दिल्ली व बिलासपुर से कोलकाता के बीच सीधी विमान सेवा का जिम्मा अलायन्स एयर कम्पनी को दी गई है। बिलासा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी अब महानगरों के लिए होने लगी है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 01:17 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 01:17 AM (IST)

Bilaspur News: 28 से बिलासा टू दिल्ली-कोलकाता की सीधी उड़ान
बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा

HighLights

  1. राज्य सरकार व अलायन्स एयर के बीच अनुबंध
  2. एमओयू पर शासन और विमानन कम्पनी ने किया हस्ताक्षर
  3. बिलासपुर से दिल्ली व कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा संचालन की अनुमति

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। अंचलवासियों के लिए अच्छी खबर हो सकती है। केंद्र सरकार ने बिलासपुर से दिल्ली व कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा संचालन की अनुमति दे दी है। शनिवार को राज्य शासन और अलांयस एयर के अधिकारियों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। अनुबंध को केंद्र सरकार की अनुमति मिल गई है। 28 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली व कोलकाता के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होगी।

12 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव से ने रायपुर से वर्चुअल शुभारंभ किया था। बिलासपुर से दिल्ली व बिलासपुर से कोलकाता के बीच सीधी विमान सेवा का जिम्मा अलायन्स एयर कम्पनी को दी गई है। बिलासा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी अब महानगरों के लिए होने लगी है। विमानतल के उन्नयन के साथ ही हवाई सुविधा में विस्तार होने लगा है। प्रथम चरण में बिलासपुर से देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा प्रारम्भ करने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले विमानन मंत्रालय ने इसकी घोषणा कर दी है। समर शेड्यूल्ड में विमान के आवाजाही का समय तय किया जाएगा।

हवाई सुविधा समिति ने किया स्वागत

राज्य शासन और विमानन कंपनी के बीच अनुबंध को लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने स्वागत किया है। बता दें कि बिलासपुर से देश के प्रमुख महानगरों के लिए विमान सेवा, विमानतल का उन्नयन व सेना से जमीन वापसी को लेकर हवाई सेवा संघर्ष समिति लगातार दबाव बना रही है।

हाई कोर्ट की ठोस पहल

हवाई सुविधा की मांग को लेकर अधिवक्ता संदीप दुबे व कमल दुबे ने जनहित याचिका दायर की है। दोनों याचिकाओं पर हाई कोर्ट में एकसाथ सुनवाई हो रही है। कोर्ट की सख्ती के चलते ही सेना ने 256 एकड़ जमीन के स्थाई हस्तांतरण की अनुमति दे दी है। इससे रनवे विस्तार के साथ ही नाइट लैंडिंग के काम मे गति आएगी।

अनुबंध की प्रमुख शर्त

राज्य शासन और विमानन कम्पनी के बीच अनुबंध की। प्रमुख शर्त यही कि बिलासपुर से दिल्ली व बिलासपुर से कोलकाता के बीच विमान सेवा के दौरान निर्धारित टिकट दर लेने के बाद भी अगर विमानन कम्पनी को घाटा होगा तब ऐसी स्थिति में अंतर की राशि का भुगतान विमानन कम्पनी को राज्य शासन करेगा।

Nobody ought to copy me- Sara Ali Khan | किसी को मुझे कॉपी नहीं करना चाहिए- सारा अली खान: बोलीं- क्योंकि ‘नमस्ते करना’ कोई एक्टिंग नहीं, मेरा नेचर है, मैं लोगों से ऐसे ही मिलती हूं

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सारा अली खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें कोई कॉपी करता है, तो ये बात सारा को पसंद नहीं आती है। सारा ने बताया कि ये अच्छी बात है कि मेरे फैंस को मेरा नमस्ते करना पसंद आता है। मैं इंडियन आउटफीट में एयरपोर्ट पर जाती हूं और गीली बालों के साथ भी कई बार स्पॉट हुई हूं। उन्होंने कहा- ये सब मेरी हकीकत है। ये कोई एक्टिंग नहीं है जिसे लोग कॉपी करें। ये मेरा स्वभाव है, मैं लोगों से ऐसे ही मिलती हूं। उन्होंने कहा कि उनके चाहनेवाले ये समझ जाते हैं, कि लोग उनकी कॉपी कर रहे हैं।

बता दें, सारा कई बार इंडियन लुक और गीले बालों में एयरपोर्ट पर नजर आ चुकी हैं। सारा के बाद कई एक्ट्रेसेस ने ऐसा किया। ये देखने के बाद सारा के फैंस ये कहने लगे कि सारा कि कॉपी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में मुझे अजीब लगता था। लेकिन अब मुझे लगता है कि जिसको कॉपी करना है कर लें।

सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

हाल ही सारा अली खान की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। अब वो फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में इमरान हाशमी गेस्ट अपीरियंस देने वाले हैं। इसमें एक्टर फ्रीडम फाइटर्स के किरदार में दिखेंगे। एक्टर स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया का किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में सारा अली खान का लुक।

फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में सारा अली खान का लुक।

क्या होगी फिल्म की कहानी
फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में सारा अली खान स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ती दिखेंगी। वहीं इमरान हाशमी गेस्ट अपीरियंस देते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। फिल्म में 1942 के उस दौर को दिखाया जाएगा, जिसमें भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान स्वतंत्रता सेनानी और देशवासी अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन के जरिए ब्रिटिश हुकूमत से लड़ते दिखेंगे।

Lok Sabha Chunav 2024 Dates Lok Sabha election Full Schedule

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले भाजपा ने ‘मेरा परिवार’ कैंपेन लांच किया। 

मेरा भारत-मेरा परिवार मेरे दिल के घर में वो रहता मेरी फिक्र हमेशा करता है… दुख दर्द मेरा समझे वो, मेरी खुशी में शामिल रहता है… वो नहीं अकेला खड़ा यहां, मैं उसका संसार हूं… मैं मोदी का परिवार हूं…

seventh Pay Fee: मार्च में कितनी बढ़कर आएगी सैलरी, किन भत्तों में होगा इजाफा, पढ़ें पूरी डिटेल यहां

seventh Pay Fee: केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 1 जनवरी 2024 से उनके मूल सैलरी का 50 फीसदी हो जाएगा। महंगाई भत्ते में इजाफे से ट्रांसपोर्ट, कैंटीन भत्ता और डेप्यूटेशन 25% वृद्धि होगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 06:13 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 06:13 PM (IST)

seventh Pay Fee: लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा फायदा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। seventh Pay Fee: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब केंद्र के कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए उनके बेसिक सैलरी के 50% के बराबर मिलेगा। इससे सरकारी खजाने पर वार्षिक 12,868.72 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा।

ये भत्ते बढ़ जाएंगे

महंगाई भत्ते में इजाफे से ट्रांसपोर्ट, कैंटीन भत्ता और डेप्यूटेशन 25% वृद्धि होगी। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 1 जनवरी 2024 से उनके मूल सैलरी का 50 फीसदी हो जाएगा। साथ ही हाउस रेंट अलाउंस, चाइल्ड एजुकेशन अलाउंस, हॉस्टल सब्सिडी और ग्रेच्युटी सीलिंग में बढ़ोतरी होगी।

हाउस रेंट अलाउंस में इजाफा

कर्मचारियों का भत्ता 50 फीसदी होने से हाउस रेंट अलाउंस बढ़ेगा। अगर कर्मचारी X,Y और Z श्रेणी के शहरों या कस्बों में रहते हैं तो एचआरए 30, 20 और 10 फीसदी हो गया है।

जनवरी-फरवरी का डीए एरियर मिलेगा

यह फैसला जनवरी 2024 से लागू होगा। केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च की सैलरी में जनवरी और फरवरी का डीए एरियर मिलेगा। साथ ही एचआरए और दूसरे अलाउंस भी जुड़कर आएंगे। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों का मार्च का वेतन अच्छा खासा बढ़कर आएगा।

कितना बढ़ेगा वेतन

अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं। आपका मूल वेतन 25,600 रुपये महीना है। ऐसे में 46% के हिसाब से डीए 11,776 रुपये था। अब महंगाई भत्ता 50 फीसदी होने के बाद यह राशि 12,800 रुपये हो जाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IPL 2024: CSK में ये खिलाड़ी हैं शामिल, कौन हैं सबसे महंगे, पर्स में कितने पैसे बचें, यहां पढ़ें सब कुछ

IPL 2024 CSK Full Squad: चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीते हैं। टीम 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में उपविजेता रही है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 04:30 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 04:30 PM (IST)

IPL 2024: CSK में ये खिलाड़ी हैं शामिल, कौन हैं सबसे महंगे, पर्स में कितने पैसे बचें, यहां पढ़ें सब कुछ
IPL 2024 CSK Full Squad

HighLights

  1. चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच आरसीबी के साथ होगा।
  2. सीएसके के पास पर्स में 1 करोड़ रुपये बचे हैं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 CSK Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 17वां सीजन 22 मार्च (शुक्रवार) से शुरू होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। सीएसके का दूसरा मैच 26 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा। इसके बाद 31 मार्च को सामना दिल्ली कैपटिल्स से होगा। आईपीएल का चौथा मैच चेन्नई सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 अप्रैल को खेलेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में कई प्लेयर्स को खरीदा है। इसमें 25 खिलाड़ी शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीते हैं। टीम 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में उपविजेता रही है। आइए जानते हैं CSK के खिलाड़ियों की लिस्ट, सबसे महंगे खिलाड़ी, बची रकम और स्लॉट।

चेन्नई सुपर किंग्स 2024 स्क्वॉड (IPL 2024 Chennai Tremendous Kings Squad)

बल्लेबाज- अरवेल्ली अवनीश राव, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़, समीर रिजवी, शेख रशीद

कप्तान/विकेटकीपर- एमएस धोनी

ऑलराउंडर- मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर, निशांत सिंधु, रचिन रवींद्र,

तेज गेंदबाज- दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे

स्पिन गेंदबाज- महेश थीक्षणा, प्रशांत सोलंकी

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सीएसके के टॉप खिलाड़ी

डेरिल मिचेल- 14 करोड़ रुपये

समीर रिजवी- 8.40 करोड़ रुपये

शार्दुल ठाकुर- 4 करोड़ रुपये

मुस्तफिजुर रहमान- 2 करोड़ रुपये

रचिन रवींद्र- 1.8 करोड़ रुपये

अवनीश राव अरावली- 20 लाख रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स पर्स और स्लॉट

सीएसके के पास बची हुई राशि- एक करोड़ रुपये

सीएसके के लिए कितने खिलाड़ियों का स्लॉट बचा है- शून्य

विदेश खिलाड़ियों के लिए कितने स्लॉट- शून्य

चेन्नई सुपर किंग्स के एडमिनिस्ट्रेशन और सपोर्ट स्टाफ

सीईओ- काशीनाथ विश्वनाथन

दल प्रबंधक- रसेल राधाकृष्णन

सलाहकार- सुंदर रमन

प्रमुख कोच- स्टीफन फ्लेमिंग

बैटिंग कोच- माइकल हसी

बॉलिंग कोच- ड्वेन ब्रावो

गेंदबाजी सलाहकार- एरिक सिमंस

फील्डिंग कोच- राजीव कुमार

फिजियो- टॉमी सिमसेक

शारीरिक प्रशिक्षण- ग्रेग किंग

टीम डॉक्टर- मधु थोटापिल्लिल

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

ICC T-20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में 12 टीमें सीधे क्वालीफाय करेंगी, कुल 20 टीमें खेलेंगी

ICC T-20 World Cup 2026: आईसीसी ने जून 2024 से टी-20 और वनडे में स्टाप क्लाक नियम को वेस्टइंडीज व अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप से लागू कर दिया है।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 02:48 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 02:51 PM (IST)

ICC T-20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में 12 टीमें सीधे क्वालीफाय करेंगी, कुल 20 टीमें खेलेंगी
टी-20 विश्व कप 2026

ICC T-20 World Cup 2026 स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर । भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में साल 2026 में होने वाले पुरूषों के टी-20 विश्व कप में सीधे 12 टीमें क्वालीफाई करेंगी। अभी तक आईसीसी रैंकिंग की शीर्ष आठ टीमें विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करती थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का संचालन करने वाली सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग प्रक्रिया पर मुहर लगा दी है। साल 2026 में मेजबान भारत और श्रीलंका के साथ ही इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप संस्करण की शीर्ष आठ टीमें क्वालीफाई करेंगी।

साल 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। शेष आठ टीमों का फैसला क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिये किया जाएगा।

स्टाप क्लाक, रिजर्व डे नियम लागू होंगे

आईसीसी ने जून 2024 से टी-20 और वनडे में स्टाप क्लाक नियम को वेस्टइंडीज व अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप से लागू कर दिया है। आईसीसी ने इस नियम के सफल ट्रायल के बाद यह निर्णय लिया है। इस नियम को दिसंबर 2023 में प्रायोगिक तौर पर शुरू किया था, जिसे अब क्रिकेट के छोटे फार्मेट (टी-20 व वनडे) में लागू कर दिया गया है। इस नियम के तहत गेंदबाजी करने वाली टीम को एक ओवर समाप्त होने के 60 सेकंड के अंदर नया ओवर शुरू करना होता है।

आईसीसी के मुताबिक, इस नियम के ट्रायल के दौरान एक मैच के दौरान करीब 20 मिनटों की बचत हुई है। मैदान के भीतर फील्ड अंपायरों को टीम को यह सुनिश्चित करना होगा। इस नियम के उल्लंघन पर टीम को दो चेतावनी दी जाएगी, जिसके बाद 5 रनों की पेनाल्टी की जाएगी।

टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल व फाइनल के लिए रिजर्व डे

आईसीसी की शुक्रवार को संपन्न हुई बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों में विश्व कप के नाकआउट मैचों में रिजर्व डे रखे जाने का भी निर्णय लिया गया है। टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल (27 जून) और फाइनल (29 जून) के लिए रिजर्व डे रखा गया है। सुपर एट दौर के लिए किसी भी एक मैच में कम से कम पांच ओवर प्रति टीम फेंके जाने हैं। वहीं नाकआउट मैचों में किसी मैच के पूरे होने के लिए कम से कम 10 ओवर प्रति टीम होना जरूरी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

कार व बाइक के पार्ट बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा हादसा, धमाके के बाद कैमिकल से 40 श्रमिक झुलसे

औद्योगिक कस्बा धारुहेड़ा स्थिति लाइफलॉन्ग फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। शनिवार शाम करीब पौने सात बजे धमाके बाद पाइप से केमिकल निकलने से 40 श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायल श्रमिकों को धारुहेड़ा के प्राइवेट अस्पताल व रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 10:04 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 10:04 PM (IST)

कार व बाइक के पार्ट बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा हादसा, धमाके के बाद कैमिकल से 40 श्रमिक झुलसे
रेवाड़ी में फैक्ट्री में धमाका।

एएनआई, रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बा धारुहेड़ा स्थिति लाइफलॉन्ग फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। शनिवार शाम करीब पौने सात बजे धमाके बाद पाइप से केमिकल निकलने से 40 श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायल श्रमिकों को धारुहेड़ा के प्राइवेट अस्पताल व रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। कंपनी का टू व्हीलर व फोर व्हीलर वाहनों के लिए स्पेयर पार्ट्स बनाना है।

एक श्रमिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसको रोहतक पीजीआई में रेफर किया है। कंपनी में धमाके के बाद चारों तरफ आग लगने से धुआं-धुआं हो गया। यह देख कंपनी के अंदर अफरा-तफरी वाला माहौल हो गया। फायर ब्रिगेड सूचना के बाद मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की पूरी कोशिश की।

अस्पतालों को किया सतर्क

#WATCH | Haryana: Dr Surender Yadav, Civil Surgeon, says “A boiler has exploded in a manufacturing unit in Dharuhera, Rewari. We now have alerted the hospitals. We now have despatched the ambulance to the manufacturing unit. A number of folks have burn accidents. Round 40 individuals are injured and there may be one severe… pic.twitter.com/r9BR27IlFR

— ANI (@ANI) March 16, 2024

सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया है। हमने अस्पतालों को सतर्क कर दिया है। हमने फैक्ट्री में एम्बुलेंस भेज दी है। कई लोग झुलस गए हैं। लगभग 40 लोग घायल हैं। एक गंभीर मरीज को रोहतक रेफर किया है।

घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

सिटी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली कि धारूहेड़ा की एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया है। घायलों को रेवाडी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर है उन्हें रोहतक रेफर किया जा रहा है। कोई हताहत नहीं हुआ है।

घायलों का वीडियो

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Tata Group ने एयर इंडिया में की 180 कर्मचारियों की छुट्टी, कंपनी ने दी ये सफाई

Air India इससे पहले 12 मार्च को एयरलाइन ने 53 स्टाफ को बाहर निकाला था।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 11:43 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 11:43 AM (IST)

करीब 180 से कुछ अधिक पुराने कर्मचारी थे, जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। आपको बता दें कि एयर इंडिया में करीब 18,000 कर्मचारी हैं।

HighLights

  1. एयर इंडिया जब घाटे में चल रही थी तो टाटा ग्रुप ने साल 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया था।
  2. एयर इंडिया ने कैंटीन सर्विस, हायजीन और एसी सर्विस स्टाफ के कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।
  3. एयरलाइन की ओर से नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई गई है।

पीटीआई, नई दिल्ली। एयर इंडिया ने बीते कुछ सप्ताह में 180 से अधिक गैर-उड़ान संबंधित कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस संबंध में एयरलाइन की ओर से सफाई देते हुए कहा गया है कि नौकरी से निकाले गए सभी कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजनाओं और पुनः कौशल के अवसरों का उपयोग करने में सक्षम नहीं थे।

साल 2022 में टाटा ने किया एयर इंडिया का अधिग्रहण

गौरतलब है कि एयर इंडिया जब घाटे में चल रही थी तो टाटा ग्रुप ने साल 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया था और तब से इसके बिजनेस मॉडल को व्यवस्थित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि फिटमेंट प्रक्रिया के हिस्से के रूप में गैर-उड़ान कार्यों में कर्मचारियों को उनकी योग्यताओं और संगठनात्मक आवश्यकताओं के आधार पर जिम्मेदारी दी गई थी।

इस कारण कर्मचारियों की छंटनी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ने टाटा ग्रुप के प्रवक्ता के हवाले से जानकारी दी है कि हमारे एक फीसदी से भी कम लोग VRS या रेस्किलिंग अवसरों का उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए उनकी छंटनी करना पड़ी। हम इस प्रक्रिया के दौरान सभी संविदात्मक दायित्वों (Contractual Obligations) का सम्मान कर रहे हैं।” गौरतलब है कि बीते कुछ समय से एयर इंडिया खुद को ग्लोबल एयरलाइन के तौर पर स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है।

एयर इंडिया में कुल 18 हजार कर्मचारी

मिली जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया ने कैंटीन सर्विस, हायजीन और एसी सर्विस स्टाफ के कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। एयरलाइन की ओर से नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई गई है। सूत्रों के मुताबिक, करीब 180 से कुछ अधिक पुराने कर्मचारी थे, जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। आपको बता दें कि एयर इंडिया में करीब 18,000 कर्मचारी हैं। इससे पहले 12 मार्च को एयरलाइन ने 53 स्टाफ को बाहर निकाला था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

IPL 2024 RCB Squad: क्या इस बार होगा आरसीबी का चैंपियन बनने का सपना पूरा, यहां देखें मैच शेड्यूल व स्क्वॉड

IPL 2024 RCB Squad: आईपीएल के पिछले सीजन में आरसीबी अंक तालिका में 6वें स्थान पर रही थी। इस बार उन्होंने अपनी पहली ट्रॉफी जीतने पर नजर गढ़ा रखी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 06:17 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 06:17 PM (IST)

IPL 2024 RCB Squad: क्या इस बार होगा आरसीबी का चैंपियन बनने का सपना पूरा, यहां देखें मैच शेड्यूल व स्क्वॉड
IPL 2024 RCB Squad

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 RCB Squad: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 22 मार्च से आईपीएल 2024 की शुरुआत करेगी। टीम का सामना पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। फिलहाल टूर्नामेंट के 15 दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है। आरसीबी की कमान फाफ डु प्लेसिस संभालेंगे। अनुभवी दिग्गजों और यंग खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ टीम एक मजबूत लाइनअप का दावा करती है। जिसमें डु प्लेसिस और विराट कोहली टीम में स्टार पावर जोड़ते हैं।

आईपीएल के पिछले सीजन में आरसीबी अंक तालिका में 6वें स्थान पर रही थी। इस बार उन्होंने अपनी पहली ट्रॉफी जीतने पर नजर गढ़ा रखी है। आरसीबी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। रॉयल चैलेंजर्स 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची, लेकिन ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहीं।

आईपीएल 2024 आरसीबी का शेड्यूल

मैच तारीख समय कार्यक्रम का स्थान
चेन्नई बनाम आरसीबी 22 मार्च रात के 8 बजे से चेन्नई
आरसीबी बनाम पीबीकेएस 25 मार्च शाम के 7.30 बजे से बेंगलुरु
आरसीबी बनाम केकेआर 29 मार्च शाम के 7.30 बजे से बेंगलुरु
आरसीबी बनाम एलएसजी 2 अप्रैल शाम के 7.30 बजे से बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को स्क्वॉड

बल्लेबाज- फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सौरव चौहान।

विकेटकीपर- दिनेश कार्तिक, अनुज रावत।

ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, आकाश दीप, टॉम कुरेन, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, विल जैक्स, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर।

तेज गेंदबाज- लॉकी फर्ग्यूसन, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ,विजयकुमार वैश्य, यश दयाल, राजन कुमार।

स्पिन गेंदबाज- कर्ण शर्मा, मयंक डागर, स्वप्निल सिंह, हिमांशु शर्मा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

भाजपा-एनडीए चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार, लोकसभा चुनाव तारीखों के एलान के बाद बोले पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024 Date: आगामी चुनावों की तारीखों की घोषणा होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि मतदाताओं को स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 04:56 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 04:56 PM (IST)

भाजपा-एनडीए चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार, लोकसभा चुनाव तारीखों के एलान के बाद बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Election Date 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। देश में सात चरणों में वोटिंग होगी। पहला मतदान 19 अप्रैल को होगा। जबकि मतगणना 4 जून को होगी। आगामी चुनावों की तारीखों की घोषणा होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर) पर एक के बाद एक ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। भाजपा-एनडीए इन चुनावों में उतरने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने कहा, ‘सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि मतदाताओं को स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह