Film Assessment Homicide Mubarak, sara ali khan, pankaj tripathi, Film Assessment Homicide Mubarak on dainik bhaskar | मूवी रिव्यू- मर्डर मुबारक: सस्पेंस और कॉमेडी का तगड़ा डोज, पंकज त्रिपाठी फिर लाइमलाइट ले उड़े; होमी अदजानिया का डायरेक्शन कमाल

मुंबई1 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

फिल्म मर्डर मुबारक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज हुई। सस्पेंस और कॉमेडी ड्रामा इस फिल्म की लेंथ 2 घंटे 13 मिनट है। दैनिक भास्कर ने फिल्म को 5 में 3.5 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी अपर क्लास लोगों की दुनिया की झलक दिखाती है। साथ ही यह एहसास भी दिलाती है कि अक्सर जो दिखता है वो होता नहीं। द रॉयल दिल्ली क्लब, यह वो जगह है जहां इस कहानी की शुरुआत होती है। दिवाली पार्टी चल रही होती है, एक्टर से लेकर बिजनेस पर्सन, राजा से लेकर महाराजा तक सभी इसमें मौजूद होते हैं। तभी एक बच्ची के चिल्लाने की आवाज आती है।

इसके कुछ देर बाद लियो मैथ्यू (आशिम गुलाटी) की एक्सरसाइज करते हुए मौत हो जाती है। इस मौत को क्लब के प्रेसिडेंट एक हादसा बता कर केस बंद करने को कहते हैं। हालांकि, एसीपी भवानी सिंह (पंकज त्रिपाठी) अपने अनोखे अंदाज से पता लगा ही लेते हैं कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है।

शक की सुई सभी पर जाती है। सब एक-एक करके एसीपी भवानी सिंह के रडार पर हैं और इस तरह सभी की जिंदगी से जुड़ी असलियत सामने आ जाती है। फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न हैं। जब लगेगा कि आपने असली कातिल को पहचान लिया तब शक की सुई किसी और की तरफ इशारा करने लगेगी।

फिल्म शुरू से लेकर अंत तक एंटरटेनमेंट से लेकर रोमांच बनाए हुए है। फिल्म में यह देखना बेहद दिलचस्प है कि किस तरह से एसीपी भवानी सिंह इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हैं और इसके साथ कई और राज से भी पर्दा उठाते हैं।

फिल्म आज यानी 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

फिल्म आज यानी 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?
फिल्म मल्टीस्टारर है, फिल्म में काशी (विजय वर्मा) और बांबी तोड़ी (सारा अली खान) की लव स्टोरी भी देखने मिलती है। इसके साथ ही फिल्म में टिस्का चोपड़ा, संजय कपूर, डिंपल कपाड़िया और लंबे वक्त बाद करिश्मा कपूर भी देखने को मिलेंगी। हालांकि, इस बार भी पंकज त्रिपाठी ने अपनी शानदार एक्टिंग से लाइमलाइट लूट ली है। पूरी फिल्म में पंकज त्रिपाठी आपको अपने अनोखे अंदाज से हंसने के साथ केस में दिलचस्पी बनाए रखने को मजबूर करते हैं।

यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है।

यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है।

डायरेक्शन कैसा है?
होमी अदजानिया फिल्म के डायरेक्टर हैं। उन्होंने फिल्म को शुरू से लेकर अंत तक क्रिस्प बनाए रखा है। गजल धालीवाल और सुप्रोतिम सेनगुप्ता की लिखी कहानी अलग है और खुद के साथ बांधे रखती है। फिल्म की शुरुआत में ही बोल्ड सीन्स हैं, जो दर्शकों को खटक सकते हैं। फिल्म में एक-दो सीन बेवजह रखे गए हैं। अगर इसे ट्रीम किया गया रहता तो फिल्म और भी क्रिस्प हो सकती थी।

होमी अदजानिया (बाएं) ने कॉकटेल और सास बहू और फ्लेमिंगो जैसी कई फिल्में और शोज का डायरेक्शन किया है।

होमी अदजानिया (बाएं) ने कॉकटेल और सास बहू और फ्लेमिंगो जैसी कई फिल्में और शोज का डायरेक्शन किया है।

फाइनल वर्डिक्ट, फिल्म देखें या नहीं?
सस्पेंस और हल्की फुल्की कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म मस्ट वॉच की कैटेगरी में आती है। फिल्म में अंत तक इंटरेस्ट बनाए रखने की कोशिश की गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है, इसलिए इसे देखने के लिए आपको बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। हालांकि फिल्म में कुछ बोल्ड सीन्स हैं, इसलिए फैमिली के साथ अपनी रिस्क पर देखें।

Vidhan sabha Election 2024: जम्‍मू-कश्‍मीर के साथ इन चार राज्‍यों में होंगे विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग कल करेगा घोषणा

Vidhansabha Chunav 2024: देश में लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के साथ जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव का एलान हो सकता है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 02:39 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 03:10 PM (IST)

Vidhan sabha Election 2024: जम्‍मू-कश्‍मीर के साथ इन चार राज्‍यों में होंगे विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग कल करेगा घोषणा
आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के साथ जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है।

HighLights

  1. कुछ राज्यों में लोकसभा के साथ होंगे विधानसभा चुनाव
  2. चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस कल
  3. जून में खत्म होना है कार्यकाल

Vidhan sabha Election 2024 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की घोषणा के लिए शनिवार को चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव का भी ऐलान होगा। बता दे कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम का नाम शामिल है। इन राज्यों में विधानसभा का कार्यक्रम जून में ही खत्म होना है। इसके साथ ही जम्‍मू-कश्‍मीर में भी आयोग चुनाव की घोषणा कर सकता है।

इन राज्यों में होना है विधानसभा चुनाव

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2024)

अरुणाचल प्रदेश में जून में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होना है, इससे पहले राज्य में चुनाव होना जरूरी है। राज्य में भाजपा की सरकार है और पेमा खांडू मुख्यमंत्री है। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 में से 41 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। जबकि यूपीए को चार और पीपीए को एक सीट पर जीत मिली थी।

आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2024)

आंध्र प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव करवाए जा सकते हैं। यहां वर्तमान में जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली वाईएसआर कांग्रेस की सरकार है। 2019 में 175 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने 151 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं इस चुनाव में भाजपा, टीडीपी और पवन कल्याण की जन सेवा पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी।

ओडिशा (Odisha Vidhan Sabha Chunav 2024)

यहां बीजू जनता दल की सरकार है और नवीन पटनायक मुख्यमंत्री है। 2019 में बीजन ने 137 में से 112 सीटों पर जीत दर्ज की बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

सिक्किम (Sikkin Vidhan Sabha Chunav 2024)

सिक्किम विधानसभा की 32 सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे। यहां एनडीए की सरकार है। 2019 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024)

2024 में जम्‍मू-कश्‍मीर में भी विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। बता दे साल 2019 में धारा 370 हटाए जाने के बाद से ही केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव नहीं हुए हैं, ऐसे में लंबे समय से चुनाव की मांग भी की जा रही है। लिहाजा संभावना है कि इसी साल जम्‍मू-कश्‍मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

EPFO Joint Declaration: PF Account में बदलना चाहते हैं नाम-पता, तो पढ़ें पूरी प्रोसेस

आप परेशान है कि आपका नाम व घर का पता बदल गया है, लेकिन ईपीएफ अकाउंड में वह अपडेट नहीं है। इस बात की चिंता छोड़ दीजिए, क्यों कि इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 04:33 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 14 Mar 2024 04:33 PM (IST)

PF Account में बदलाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। आप परेशान है कि आपका नाम व घर का पता बदल गया है, लेकिन ईपीएफ अकाउंड में वह अपडेट नहीं है। इस बात की चिंता छोड़ दीजिए, क्यों कि इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे।

पीएफ अकाउंट में अपडेशन की प्रक्रिया को करने के लिए आपको एक स्व-घोषणा पत्र सबमिट करना होगा। इसमें कंपनी के सिग्नेचर का होना बहुत जरूरी है।

संयुक्त घोषणा पत्र क्या है

आपको अपने पीएफ अकाउंट में जानकारी को बदलने के लिए संयुक्त घोषणा पत्र देना होगा। एक फॉर्म आपको कर्मचारी भविष्य निधि से मिल जाएगा। इस फॉर्म के जरिए आप अपनी सही जानकारी पीएम अकाउंट में भर सकते हैं।

इस पत्र में आपके और कंपनी के सिग्नेचर का होना जरूरी होता है। उसके बाद इस फॉर्म को अपने रिजनल के पीएफ आयुक्त को दे दें।

पीएफ अकाउंट में क्या अपडेट कर सकते हैं

पीएफ अकाउंट में कई बदलाव किए जा सकते हैं। आपका नाम, लिंग, माता-पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, मैरिट स्टेटस, आधार कार्ड नंबर आदि जानकारी बदलवा सकते हैं।

कैसे करें अपडेट

  • सबसे पहले ईपीएफओ (epfoindia.gov.in) वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बार सर्विस विकल्प पर जाकर क्लिक करें। फिर कर्मचारी के लिए दिए गए विकल्प को सेलेक्ट कर लें।
  • उसके बाद एक नया वेबपेज आपके सामने आ जाएगा। आप सर्विस में जाकर ऑनलाइन सर्विस को चुन सकते हैं।
  • आपके इस ऑप्शन को चुनने के बाद स्क्रीन के सामने नया वेबपेज खुज जाएगा।
  • उसके बाद अपना यूएएन नंबर और फिर कैप्चा डाल दें।
  • उसके बाद मैनेज पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद ड्रॉप डाउन में जाएं। वहां पर संयुक्त घोषणा का ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें।
  • यहां फिर आपको अपनी आईडी डालनी होगी।
  • अब अपनी जानकारी बदलने के उससे जुड़े डॉक्यूमेंट को यहां अपलोड कर दें। उसके बाद सबमिट का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें।
  • उसके तुरंत बाद ही कंपनी के पास एक रिक्वेस्ट आएगी। कंपनी को बस उसको एक्सेप्ट करना है, तो तुरंत ही बदलाव हो जाएगा।
  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

IPL 2024 में Dhoni को खिताब बचाना में होगी मुश्किल, इरफान पठान ने बताई CSK की कमजोरियां

एमएस धोनी भारत के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान हैं। धोनी के बारे में फैंस कहते हैं कि जो अनहोनी को होनी में बदल दे वो धोनी है। ऐसे में इरफान पठान का मानना है कि आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खिताब बचाना आसान नहीं होगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 06:55 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 14 Mar 2024 06:55 PM (IST)

IPL 2024 में Dhoni को खिताब बचाना में होगी मुश्किल, इरफान पठान ने बताई CSK की कमजोरियां
Dhoni के लिए समस्या।

खेल डेस्क, इंदौर। एमएस धोनी भारत के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान हैं। धोनी के बारे में फैंस कहते हैं कि जो अनहोनी को होनी में बदल दे वो धोनी है। ऐसे में इरफान पठान का मानना है कि आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खिताब बचाना आसान नहीं होगा। उन्होंने सीएसके की कमजोरियां बताई हैं, जिससे उनको इस आईपीएल में मुश्किल होने वाली है।

धोनी के सामने मुश्किलें हैं कई

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान स्टार स्पोर्ट्स के शो में थे। इस दौरान बातचीत में उन्होंने सीएसके की कमजोरियों को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि दीपक चाहर कुछ समय से चोट से परेशान थे। अब वह वापस आए हैं। पथिराना भी खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम श्रीलंका की ओर से खराब खेल खेला था। कॉनवे भी चोटिल हैं। अब अगर देखें, तो आपकी टीम के मुख्य खिलाड़ी चोट या खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। ऐसे में आपके सामने परेशानी आना स्वभाविक है।

इरफान पठान ने इस शो में ये भी माना कि महेंद्र सिंह धोनी के सामने कोई चुनौती टिकना मुश्किल है। वह हर चुनौती का हल खोज ही लेते हैं। उनका मास्टर माइंट दिमाग हर परेशानी को मैनेज कर सकता है। वह इसका भी हल खोज लेंगे।

आरसीबी से होगी चेन्नई की भिड़ंत

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी। 22 मार्च को दोनों टीमें चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। चेन्नई ने आईपीएल का पिछला सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

जानिए कौन हैं ज्ञानेश कुमार और सुखविंदर संधू, जिनको चुनाव आयुक्त बनाए जाने का अधीर रंजन चौधरी ने किया है दावा – EC: Adhir Ranjan Chaudhary’s declare

Election Commissioner Appointment: अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने और अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों के पद खाली थे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 07:57 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 14 Mar 2024 02:25 PM (IST)

जानिए कौन हैं ज्ञानेश कुमार और सुखविंदर संधू, जिनको चुनाव आयुक्त बनाए जाने का अधीर रंजन चौधरी ने किया है दावा
राष्ट्रपति की अनुमति मिलने के बाद आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

HighLights

  1. चुनाव आयोग में तीन सदस्य होते हैं – मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त।
  2. चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय 14 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए थे।
  3. इसके बाद हाल ही में चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने भी इस्तीफा दे दिया था।

एजेंसी, नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार और सुखविंदर संधू को चुनाव आयोग का आयुक्त चुना गया है। यह दावा नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने किया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल थे। हालांकि आधिकारिक ऐलान शाम तक किया जा सकता है।

कौन हैं ज्ञानेश कुमार और सुखविंदर सिंह संधू

ज्ञानेश कुमार केरल के हैं जबकि सुखविंदर सिंह संधू पंजाब मूल के हैं। सुखविंदर संधू उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी और NHAI के चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अफसर हैं और गृह मंत्रालय में तैनात रह चुके हैं। धारा 370 पर फैसले के वक्त गृह मंत्रालय में तैनात थे।

#WATCH | Gyanesh Kumar from Kerala and Sukhbir Singh Sandhu from Punjab chosen as election commissioners, says Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury. pic.twitter.com/FBF1q44yuG

— ANI (@ANI) March 14, 2024

हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर चुनाव आयुक्त की नियुक्तियों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद इनकी नियुक्ति की जाएगी।

बता दें, अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने और अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों के पद खाली थे। इनकी नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में बैठक हुई।

बैठक में हिस्सा लेने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बीती रात उनके सामने 212 नाम रखे गए। सुबह ही बैठक में हिस्सा लेना था। मैं इन लोगों के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाया। मुझे सिर्फ औपचारिकता के लिए बुलाया गया था। होने वही है, तो सरकार चाहेगी।

कैसे होता है चुनाव आयुक्त का चयन

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और सेवा शर्त कानून 2023 के मुताबिक चुनाव आयुक्तों का चयन तीन सदस्यीय समिति करती है। इस समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं, लोकसभा में नेता विपक्ष या सबसे बड़े विपक्षी दल का नेता और प्रधानमंत्री द्वारा नामित कोई एक कैबिनेट मंत्री चयन समिति में शामिल होता है।

ये पांच नाम भी थे रेस में

  1. प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व प्रमुख संजय कुमार मिश्रा (सेवानिवृत्त आईआरएस)
  2. पूर्व सीबीडीटी प्रमुख पीसी मोदी (सेवानिवृत्त आईआरएस)
  3. जेबी महापात्र (सेवानिवृत्त आईआरएस)
  4. एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता (आईपीएस)
  5. राधा एस चौहान (आईएएस)

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को अहम सुनवाई

इस बीच, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की चयन समिति में प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को शामिल नहीं किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने यह याचिका दायर की है।

naidunia_image

16 या 17 मार्च को हो सकती है लोकसभा चुनाव की घोषणा

संकेतों के अनुसार, 16 या 17 मार्च को लोकसभा चुनावों की घोषणा की जा सकती है। 2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च को ही कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त के जम्मू-कश्मीर दौरे से लौटने के बाद इन तारीखों के ऐलान का संकेत दिया था। उनका 12 और 13 मार्च का दौरा खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने 2019 में भी लोकसभा चुनाव का एलान रविवार को किया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की