Isha Ambani and I are superb friends- Alia Bhatt | ईशा अंबानी और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं- आलिया भट्ट: एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- हम दोनों ने एक ही समय पर बच्चों को जन्म दिया था

Isha Ambani and I are superb friends- Alia Bhatt | ईशा अंबानी और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं- आलिया भट्ट: एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- हम दोनों ने एक ही समय पर बच्चों को जन्म दिया था

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में ईशा अंबानी से अपनी दोस्ती पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि हमें इस बात की बहुत खुशी है कि हमको रिलायंस के साथ पार्टनरशिप मिली है। ईशा अंबानी और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि खास बात ये है कि हम दोनों ने एक ही समय पर अपने-अपने बच्चों को जन्म दिया है। आलिया ने मां बनने के एक्सपीरियंस पर कहा- एक मां होने के नाते मेरे लिए सब कुछ बेहतर हो गया है।

फोर्ब्स को दिए एक इंटरव्यू में अलिया ने कहा- मेरी बेटी और उनके जुड़वा बच्चों के जन्म में लगभग एक सप्ताह का ही अंतर है। इसलिए ये भी कहा जा सकता है कि इत्तेफाक से ही सही लेकिन हम दोनों एक ही वक्त पर मां बने हैं। इस तरह से आलिया ने ईशा संग अपने रिलेशन पर बात की है।

दोनों बच्चों के साथ ईशा अंबानी।

दोनों बच्चों के साथ ईशा अंबानी।

बिजनेस पार्टनर हैं आलिया भट्ट और ईशा अंबानी

ईशा अंबनी और आलिया भट्ट के बीच दोस्ती के अलावा बिजनेस का भी रिश्ता है। दरअसल, पिछले साल आलिया ने एक क्लोथिंग ब्रांड एड-ए-मामा की शुरुआत की थी। इसमें ईशा अंबानी भी 51% की हिस्सेदार हैं। इसके बाद आलिया और ईशा की दोस्ती और भी गहरी हो गई थी।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 18 अप्रैल 2022 में शादी की थी। वहीं ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर 2018 को आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लिए थे।

आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया था। राहा पूरे 15 महीनों की हो चुकी हैं। करीब एक साल तक राहा को दुनिया की नजरों से दूर रखने के बाद रणबीर कपूर और आलिया ने क्रिसमस के मौके पर राहा का चेहरा रिवील किया था। राहा की तस्वीरें सामने आने के बाद हर कोई उनके लुक की तुलना परदादा राज कपूर से कर रहा है।

आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगी।