Pulkit Samrat left for the marriage. | एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणबीर कपूर: शादी के लिए रवाना हुए पुलकित सम्राट, 11 मार्च से 16 मार्च तक दिल्ली में होंगे फंक्शन

Pulkit Samrat left for the marriage. | एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणबीर कपूर: शादी के लिए रवाना हुए पुलकित सम्राट, 11 मार्च से 16 मार्च तक दिल्ली में होंगे फंक्शन

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर आज यानी 11 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। रणबीर ऑलिव ग्रीन आउटफिट पहने क्लीन शेव लुक में नजर आए। इसी बीच पुलकित सम्राट को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि वो दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं, जहां वो कृति के साथ शादी करने वाले हैं। एयरपोर्ट पर पुलकित का काफी कूल लुक देखने को मिला। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ लाइट मैरूम शेड की लूज पैंट कैरी की थी।

एयरपोर्ट पर पैपराजी ने पुलकित को दुल्हे राजा कहा तो पुलकित ब्लश करने लगते हैं। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी मुंबई में ना होकर दिल्ली में होने जा रही है। कपल की शादी के फंक्शन पूरे चार दिन तक चलेंगे। शादी के फंक्शन 13 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगे। खबरों की मानें तो 15 मार्च को पुलकित और कृति फेरे लेंगे।