Sena Vs Sena: उद्धव की याचिका पर 8 अप्रैल को सुप्रीम करेगा सुनवाई, CM शिंदे को दाखिल करना होगा जवाब

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे स्पीकर राहुल नार्वेकर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। गुरुवार को अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मामले की सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिवादियों से कहा कि वह अपने जवाबों को एक अप्रैल या उससे पहले ही दाखिल कर दें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 05:31 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 05:31 PM (IST)

Sena Vs Sena: उद्धव की याचिका पर 8 अप्रैल को सुप्रीम करेगा सुनवाई, CM शिंदे को दाखिल करना होगा जवाब
उद्धव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।

एजेंसी, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे स्पीकर राहुल नार्वेकर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। गुरुवार को अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मामले की सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिवादियों से कहा कि वह अपने जवाबों को एक अप्रैल या उससे पहले ही दाखिल कर दें।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने उद्धव ठाकरे से शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने से मना कर दिया था। नार्वेकर के खिलाफ उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव की याचिका पर 8 अप्रैल को सुनवाई की तारीख दी है। मुख्यमत्री शिंदे से कहा गया है कि वह एक अप्रैल या उससे पहले इस याचिका पर अपना जवाब दे दें।

स्पीकर के ऑफिस से मंगवाए दस्तावेज

प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। उन्होंने उद्धव ठाकरे की याचिका से जुड़े दस्तावेजों को स्पीकर राहुल नार्वेकर के ऑफिस मंगवाने के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने शिंदे गुट को असली शिवसेना बताया। यह देख उद्धव ठाकरे ने स्पीकर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। 22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ठाकरे की याचिका पर मुख्यमंत्री शिंदे और उनके गुट को नोटिस जारी जवाब मांगा था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश की 22 विधानसभा सीटें ऐसी जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हुआ नुकसान

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में सबसे कम वोट 14 आदिवासी विधानसभा सीटों से मिले, पार्टी का अब बूथवार वोट शेयर बढ़ाने पर फोकस।

By sourabh soni

Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 03:33 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 03:33 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश की 22 विधानसभा सीटें ऐसी जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हुआ नुकसान
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी।

HighLights

  1. भाजपा लोकसभा चुनाव में विधानसभावार वोटों का आकलन तो कर ही रही है।
  2. एमपी में भाजपा बूथ वार भी वोट शेयर बढ़ाने पर फोकस कर रही है।
  3. भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: सौरभ सोनी, भोपाल। मध्य प्रदेश में भले ही भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में विधानसभावार मिले वोटों की बात करें तो 230 विधानसभा सीटों में से 22 सीटें ऐसी थीं जहां पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा था। इन 22 सीटों पर भाजपा को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अपेक्षा कम वोट मिले थे। इनमें से 14 आदिवासी सीटें ऐसी रहीं जहां भाजपा को बहुत कम वोट मिले।

इनमें ग्वालियर की दो, मंडला की पांच, छिंदवाड़ा और रतलाम की तीन- तीन, भोपाल और धार की दो -दो, मुरैना, गुना, सीधी, शहडोल, बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की एक-एक विधानसभा सीटें शामिल हैं। पार्टी इन सीटों को चिन्हित कर पूरी तैयारी से इस बार चुनावी मैदान में उतरी है। पार्टी लोकसभा चुनाव में विधानसभावार वोटों का आकलन तो कर ही रही है साथ ही बूथ वार भी वोट शेयर बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

naidunia_image

MP Lok Sabha Election 2024: इन विधानसभा सीटों पर भाजपा का कमजोर रहा जनाधार

लोकसभा सीट– विधानसभा सीट– वोटों का अंतर

– मुरैना : सबलगढ़– 16407

– ग्वालियर : भितरवार 3278, डबरा–18780

– गुना : पिछौर– 15780

– सीधी : चुरहट– 13044

– शहडोल (अजजा)– पुष्पराजगढ़ (अजजा) 1700

– मंडला : बिछिया (अजजा) 23325, निवास (अजजा) 3744, शाहपुर (अजजा) 8995, डिंडौरी (अजजा) 18245, लखनादौन (अजजा) 1106

– बालाघाट — बैहर (अजजा) 6273

– छिंदवाड़ा — जुन्नारदेव (अजजा) 12068, अमरवाड़ा (अजजा) 22256, छिंदवाड़ा 15871

– भोपाल — भोपाल उत्तर 24760, भोपाल मध्य 8734

– रतलाम– जोबट (अजजा) 18013, झाबुआ (अजजा) 7600, सैलाना (अजजा) 2037

– धार– गंधवानी (अजजा) 11216, कुक्षी (अजजा) 35351

Madhya Pradesh BJP: प्रत्येक बूथ पर 470 वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य

भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं जहां भाजपा ने जीत दर्ज की है, उन सीटों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त वोट शेयर बढ़ाने पर विशेष फोकस है। पार्टी ने बूथ प्रभारी, पन्ना प्रमुख सहित ग्रामीण स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की है। इस कार्य में विस्तारकों की भी मदद ली जा रही है।

2024 Aam Chunav: एक-एक वोटर को साधने का प्रयास

भाजपा इस बार एक-एक वोटर को साधने का प्रयास कर रही है। इसके लिए भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जा रहा है। पार्टी ने इसे लाभार्थी सेना नाम दिया है। पार्टी इन लाभार्थियों की मदद से लोकसभा चुनाव में बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रही है। यही वजह है कि भाजपा ने बार 400 पार का नारा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में पिछले लोकसभा चुनावों में 65 प्रतिशत बूथ पर विजयी हुई थी और 58 प्रतिशत मत ज़्यादा प्राप्त किए थे। कुछ विधानसभा क्षेत्र जो चूक गए थे वहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार के लाभार्थियों से संपर्क, बूथ पर रहने वाले कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगातार जनाधार बढ़ाने के सघन प्रयास और स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि एवं विधायकों द्वारा समाधान भरे प्रयासों से उन हारे हुए बूथों पर कार्य चल रहा है। सब मिलाकर हर बूथ को अपग्रेड करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी विधानसभाओं में विजय प्राप्त करें ऐसा सबका प्रयास है। – रजनीश अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश बूथ प्रबंधन प्रभारी

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014