Chhindwara Information : मध्‍य प्रदेश का पहला होम स्टे बना छिंदवाड़ा का पर्यटन ग्राम सावरवानी

Chhindwara Information : छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन ग्राम सावरवानी ने ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम में आकर फाइव लीफ रेटिंग हासिल की है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 10:55 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 11:56 AM (IST)

Chhindwara News : मध्‍य प्रदेश का पहला होम स्टे बना छिंदवाड़ा का पर्यटन ग्राम सावरवानी

HighLights

  1. ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम में फाइव लीफ रेटिंग पाई।
  2. वेदिका हिल्स होम स्टे उन सारे पैरामीटर को पूरा करता है।
  3. देशी-विदेशी पर्यटक छुट्टियां बिताने आ रहे हैं।

Chhindwara Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और स्वच्छ भारत मिशन के सारे मापदंडों पर पूरा उतरते हुए छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन ग्राम सावरवानी ने ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम में आकर फाइव लीफ रेटिंग हासिल की है। स्वच्छता में फाइव लीफ रेटिंग पाने वाला ग्राम सावरवानी का वेदिका हिल्स होम स्टे देश व प्रदेश का पहला होम स्टे बन गया है। सोमवार को छिंदवाड़ा में होने वाले एक सादे समारोह में इसका प्रमाण पत्र होम स्टे संचालक को दिया जायेगा।

naidunia_image

सुविधाओं के लिए स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम की शुरुआत

जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत और स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सुधीर कृषक ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पेयजल व स्वच्छता विभाग ने पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में देश में आतिथ्य सुविधा जैसे रिसोर्ट, होम स्टे, धर्मशाला आदि में सुविधाओं के लिए स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम की शुरुआत की है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा के सारे होम स्टे में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम को आंकने के लिए जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जैसवाल के निर्देशन में किया गया है।

naidunia_image

वेदिका हिल्स होम स्टे उन सारे पैरामीटर को पूरा करता है

समिति ने छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्राम सावरवानी में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम का सर्वे किया और पाया कि ग्राम में कमलेश यदुवंशी द्वारा संचालित वेदिका हिल्स होम स्टे उन सारे पैरामीटर को पूरा करता है, जो सुरक्षित स्वच्छता के लिए आवश्यक हैं। इस सर्वे के बाद कलेक्टर श्री सिंह ने सावरवानी के वेदिका हिल्स होम स्टे को ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम में फाइव लीफ रेटिंग का प्रमाण पत्र दिया है। यह प्रमाण पत्र सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा एक सादे समारोह में वेदिका हिल्स होम स्टे संचालक को प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि देश व प्रदेश में यह पहला होम स्टे है जिसे जिले की फाइव लीफ रेटिंग मिली है।

क्या है ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम

ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम के माध्यम से पर्यटन स्थल व उसके आसपास स्थित होटलों, होम स्टे और रिसॉर्ट्स के मालिकों को सुरक्षित और हरित स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देना है। रेटिंग प्रणाली का उद्देश्य वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली और पर्यटन उद्योग अर्थात होटल, रिसॉर्ट्स और होम स्टे में सुरक्षित स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने में इसके महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इसके लिए होने वाले सर्वे में 100-130 अंक प्राप्त करने वाली संस्थाओं को 1-लीफ स्टेटस, 130-180 अंक वाली संस्थाओं को 3-लीफ स्टेटस का दर्जा दिया जाता है, वहीं 180-200 के बीच स्कोर करने वाली संस्था को 5-लीफ स्टेटस के साथ सर्वश्रेष्ठ स्थान मिलता है। छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्राम सावरवानी के वेदिका हिल्स होम स्टे को सर्वश्रेष्ठ अंक मिले हैं।

जानिए पर्यटन ग्राम सावरवानी को

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी विकासखंड तामिया का ग्राम सावरवानी छिंदवाड़ा-भोपाल रोड पर झिरपा से 4 कि.मी. अंदर है। एमपी टूरिज्म बोर्ड ने यहां होम स्टे बनाए हैं, जो दुनिया भर के पर्यटकों को पंसद आ रहे हैं। ग्राम सावरवानी में देशी-विदेशी पर्यटक छुट्टियां बिताने आ रहे हैं और पर्यटक यहां की लोक संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। स्थानीय खान-पान, आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर सावरवानी के आसपास के पहाड़ और जंगल सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुये हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

काम की खबर: क्या आप भी बनना चाहती हैं ‘ड्रोन दीदी’, हर माह मिलेंगे 15 हजार रुपए, जानें PM मोदी की इस खास योजना के बारे में

Drone Didi Scheme इस योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने पर हर माह 15000 प्रतिमाह दिया जाएगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 10:05 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 10:05 AM (IST)

इस योजना के तहत महिलाओं को 15 दिन की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। महिलाएं ड्रोन उड़ा कर फसलों में कीटनाशक छिड़काव कर आत्मनिर्भर बन सकेगी।

HighLights

  1. तकनीक के इस्तेमाल से खेती को उन्नत करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है।
  2. इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
  3. इस योजना के जरिए महिलाओं को कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से नमो ड्रोन दीदी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1000 दीदीयों को ड्रोन सौंपेंगे। साथ ही भोपाल में 102 प्रशिक्षित दीदीयां ड्रोन उड़ाकर दिखाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ यदि आप भी लेना चाहती है तो यहां इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

जानें क्या है ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’

केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में युवा महिलाओं को सशक्त करने और तकनीक के इस्तेमाल से खेती को उन्नत करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस योजना के जरिए महिलाओं को कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस योजना के तहत महिलाओं को 15 दिन की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। महिलाएं ड्रोन उड़ा कर फसलों में कीटनाशक छिड़काव कर आत्मनिर्भर बन सकेगी। इस योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने पर हर माह 15000 प्रतिमाह दिया जाएगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पीएम मोदी ने ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ की शुरुआत 30 नवंबर 2023 को की थी ।

कौन ले सकता है योजना का लाभ

‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ का लाभ लेने के लिए महिला को किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना चाहिए। हितग्राही महिलाओं की आयु 18 साल होना चाहिए। इस योजना के तहत महिलाओं को 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाती है। योजना के तहत 10 से 15 गांव में एक क्लस्टर बनाकर महिलाओं को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जाएगी। महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये महिलाओं को सैलरी दी जाएगी।

naidunia_image

ये दस्तावेज होना जरूरी

आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, फोन नंबर, ईमेल ID, पासपोर्ट साइज फोटो, स्वयं सहायता ग्रुप का ID कार्ड

आवेदन की प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर नए पंजीकरण या साइन अप या ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी भरने के साथ ही जरूरी दस्तावेज भी जमा करें। आखिर में ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर दें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Electoral Bonds Case: चुनावी बॉन्ड पर SC में सुनवाई, SBI ने कहा- ब्योरा देने में दिक्कत नहीं, समय चाहिए

Electoral bonds case: चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपनी पिछली सुनवाई में राजनीतिक दलों के हरेक चुनावी बॉन्ड का नकदीकरण कराने का ब्योरा देने के लिए एसबीआई से कहा था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 11:12 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 11:12 AM (IST)

Electoral Bonds Case: चुनावी बॉन्ड पर SC में सुनवाई, SBI ने कहा- ब्योरा देने में दिक्कत नहीं, समय चाहिए

एजेंसी, नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रहो रही है। एसबीआई ने सर्वोच्च अदालत में बताया कि बैंक को चुनावी बॉन्ड की जानकारी देने में परेशानी नहीं है, लेकिन उसे कुछ और वक्त चाहिए। सुनवाई जारी है।

Electoral bonds case: जानिए क्या है पूरा मामला

चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपनी पिछली सुनवाई में राजनीतिक दलों के हरेक चुनावी बॉन्ड का नकदीकरण कराने का ब्योरा देने के लिए एसबीआई से कहा था। इसके बाद एसबीआई के 30 जून तक का समय मांगने के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई।

naidunia_image

चुनावी बांड की इस स्कीम को पिछले महीने ही सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया था। बता दें, यह सुनवाई प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों, जस्टिस संजीव खन्ना, बीआर गवई, जेबी पार्डीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ कर रही है।

आरोप है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जानबूझकर सर्वोच्च अदालत के फैसले की अवज्ञा कर रहा है। इसीलिए उसने सभी राजनीतिक दलों के चुनावी बांडों का ब्योरा 6 मार्च तक चुनाव आयोग को नहीं दिया है।

एसबीआइ ने चार मार्च को शीर्ष अदालत का रुख किया था, जिसमें चुनावी बांड के विवरण का खुलासा करने के लिए 30 जून तक का विस्तार करने की मांग की गई थी। अब इस मामले में एडीआर ने एसबीआइ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अवमानना याचिका दायर कर दी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

‘Adipurush’ film was a giant mistake | ‘आदिपुरुष’ फिल्म एक बड़ी गलती थी: विंदु दारा सिंह बोले- मेकर्स को डायलॉग बदलने के लिए कहा गया था

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विंदु दारा सिंह ने हाल ही में प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ के बारे में बात की। उन्होंने इस फिल्म को मेकर्स की गलती बताई।

विंदु दारा सिंह ने फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की
एक इंटरव्यू के दौरान विंदु दारा सिंह ने बताया कि डायरेक्टर ओम राऊत और राइटर मनोज मुंतशिर से फिल्म के डायलॉग पर सवाल किए गए थे। उन दोनों से पूछताछ हुई थी। ‘आदिपुरुष’ को ‘बहुत बड़ी गलती’ बताते हुए विंदू ने अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा प्रतिभाशाली डायरेक्टर और मेकर्स से ऐसी बड़ी गलती देखना आश्चर्यजनक था। यदि उनका इरादा युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का था, तो उन्हें कम से कम सही तरीके से चित्रण करना चाहिए था।

‘आदिपुरुष’ फिल्म की जमकर आलोचना की
उन्होंने कहा- ये वाकई चौंकाने वाली चीज थी, कि इतने प्रतिभाशाली डायरेक्टर और मेकर्स इस तरह की गलती कैसे कर सकते हैं। अगर वे इसका बोझ बच्चों पर डालना चाहते थे, तो उन्हें कम से कम सही चीजें दिखानी चाहिए थीं। फिल्म बेकार थी, बहुत बड़ी गलती थी। मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी।

फिल्म से जुड़े एक्टर्स ने भी डायलॉग में बदलाव करने को कहा था
ओम राउत द्वारा लंका को सोने से बने होने के वर्णन के बजाय काले रंग के रूप में चित्रित करने का जिक्र करते हुए, विंदू ने साझा किया कि फिल्म में शामिल एक्टर्स ने वास्तव में डायरेक्टर और राइटर से संवादों को संशोधित करने का अनुरोध किया था। क्योंकि उन्हें लगने लगा था कि वे गलत थे। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने बदलाव नहीं करने का फैसला किया क्योंकि उनका मानना ​​था कि वे कुछ असाधारण बना रहे थे।

‘आदिपुरुष’ ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया था
फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम, देवी सीता और भगवान हनुमान जैसे धार्मिक पात्रों का शर्मनाक चित्रण करके इसके मेकर्स ने बड़े पैमाने पर लोगों की भावनाओं को आहत किया था। मेकर्स के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। जहां कोर्ट ने कहा था- हमारे लिए, यह फिल्म पहली नजर से ही इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन के आर्टिकल 19 के तहत निर्धारित किए गए टेस्ट में ही क्वालीफाई नहीं होती है… न केवल फिल्म के डायलॉग घटिया भाषा के हैं, बल्कि देवी सीता को चित्रित करने वाले फिल्म के कई सीन भी उनके चरित्र के लिए अपमानजनक हैं। विभीषण की पत्नी का चित्रण करने वाले कुछ सीन भी पहली नजर से ही आपत्तिजनक हैं। यहां तक कि रावण, उसकी लंका आदि का पिक्चराइजेशन भी कितना फनी और चीप है।

कोर्ट- मेकर्स ने लोगों के इमोशंस का भी ख्याल नहीं रखा
कोर्ट ने आगे कहा- ऐसी फिल्म बनाते समय, फिल्म मेकर्स और डायलॉग राइटर ने बड़े पैमाने पर किरदारों और संवादों को शर्मनाक व अश्लील तरीके से पेश करते हुए पब्लिक के इमोशंस और फीलिंग्स का ख्याल नहीं रखा है, वो भी यह जानते हुए कि ये किरदार पूज्यनीय हैं।

सेंसर बोर्ड ने पूरी नहीं की लीगल ड्यूटी
इसके साथ ही कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि सेंसर बोर्ड सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के सेक्शन 5-बी के तहत जारी गाइडलाइन्स को फाॅलो किए बिना फिल्म रिलीज करने के लिए सर्टिफिकेट जारी करते समय अपनी लीगल ड्यूटी पूरी करने में असफल रहा।
कोर्ट ने ये टिप्पणियां उन दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए की थीं, जिसमें फिल्म ‘आदिपुरुष’ से आपत्तिजनक संवादों और दृश्यों को हटाने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

Deepak Joshi: कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी फिर भाजपा में होंगे शामिल, अरुणोदय चौबे भी लेंगे पार्टी की सदस्‍यता

Deepak Joshi: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और कांग्रेस नेता दीपक जोशी आज पार्टी को अलविदा कह भाजपा की सदस्‍यता लेंगे।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 10:08 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 10:08 AM (IST)

Deepak Joshi: कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी फिर भाजपा में होंगे शामिल, अरुणोदय चौबे भी लेंगे पार्टी की सदस्‍यता
दीपक जोशी भाजपा में होंगे शामिल

Deepak Joshi डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और कांग्रेस नेता दीपक जोशी कांग्रेस छोड़कर दोबारा भाजपा में लौटेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा सरकार पर उनके पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। दीपक जोशी के साथ ही अरुणोदय चौबे भी भाजपा की सदस्यता लेंगे

खातेगांव से दिया था टिकट

बता दे कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने उन्‍हें खातेगांव से विधानसभा चुनाव में टि‍कट दिया था, लेकिन उन्‍हें भाजपा प्रत्‍याशी आशीष शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Financial institution Vacation: बैंक कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, 5 दिन करना होगा काम, बस वित्तमंत्री की मंजूरी का इंतजार

5 Days Working in Financial institution: अगर वित्त मंत्रालय हामी भर देता हैं तो बैंक कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ 5 दिन काम करना पड़ेगा। उन्हें शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलेगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 06:46 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 06:46 PM (IST)

5 Days Working in Financial institution

HighLights

  1. सरकार जल्द बैंक कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है।
  2. बैंकों में पांच दिन काम के प्रपोजल पर एलान सरकार कर सकती है।
  3. पिछले साल बैंक यूनियनों ने 5 डे वर्किंग लागू करने की अपील की थी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 5 Days Working in Financial institution: बैंक कर्मचारियों को सैलरी में वृद्धि और छुट्टी के मामले में जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। अगर वित्त मंत्रालय हामी भर देता हैं तो बैंक कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ 5 दिन काम करना पड़ेगा। उन्हें शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलेगी। फिलहाल दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बैंकों में कामकाज नहीं होता है। बाकी छुट्टियां त्योहार पर निर्भर करती हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारण को लिखा पत्र

बैंक कर्मचारी के यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारण को पत्र लिखा है। जिसमें पांच दिन वर्किंग की सिफारिश की है।

बैंक यूनियंस ने सरकार को भरोसा दिया

अपने प्रस्ताव में बैंक यूनियंस ने सरकार को भरोसा दिया है। पांच दिनों के वर्किंग से बैकों का कामकाज प्रभावित नहीं होगा। कर्मचारियों के कामकाजी घंटों में कमी नहीं होगी। ग्राहकों की सेवा के लिए निर्धारित समय में भी कटौती नहीं की जाएगी। वित्त मंत्रालय ने इस मामले की समीक्षा करने और इंडियन बैंक एसोसिएशन को आगे बढ़ने क निर्देश दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने आरबीआई और एलआईसी के फाइव-डे वर्किंग वीक की दलील दी है।

कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी

भारतीय बैंक संघ और बैंक कर्मचारी यूनियनों के बीच पिछले साल एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ था। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों में 17% सैलरी वृद्धि के लिए समझौता हुआ था। इसकी लागत लगभग 12,449 करोड़ थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

PM Modi LIVE As we speak: 1 लाख करोड़ की राजमार्ग परियोजनाएं समर्पित करेंगे पीएम मोदी, द्वारका एक्सप्रेसवे से होगा यह बड़ा फायदा

PM Modi LIVE As we speak: आठ लेन वाले द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड को लगभग 4,100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 08:27 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 08:27 AM (IST)

PM Modi LIVE Today: 1 लाख करोड़ की राजमार्ग परियोजनाएं समर्पित करेंगे पीएम मोदी, द्वारका एक्सप्रेसवे से होगा यह बड़ा फायदा
1000 दीदियों को ड्रोन देंगे PM मोदी

HighLights

  1. द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का होगा उद्घाटन
  2. दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात में होगा सुधार
  3. लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के ताबड़तोड़ प्रोग्राम

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम से देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी ऐतिहासिक द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे, जो राष्ट्रीय राजमार्ग -48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात प्रवाह को बेहतर बनाने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद करेगा।

प्रधानमंत्री जिन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें दिल्ली में नांगलोई-नजफगढ़ रोड से सेक्टर 24 द्वारका खंड तक 9.6 किलोमीटर लंबी छह लेन का विस्तार, उत्तर प्रदेश में लगभग 4,600 करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ रिग रोड के तीन पैकेज, हिमाचल प्रदेश में एनएच-21 के कीरतपुर से नेरचौक खंड सहित विभिन्न राज्यों में 20,500 करोड़ रुपये की 42 अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

naidunia_image

जानिए द्वारका एक्सप्रेसवे के बारे में

आठ लेन वाले द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड को लगभग 4,100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें दिल्ली-हरियाणा सीमा से बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) तक 10.2 किलोमीटर लंबे और बसई आरओबी से खेड़की दौला तक 8.7 किलोमीटर लंबे दो मार्ग शामिल हैं। यह दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और गुरुग्राम बाईपास के लिए सीधी कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Ankita Lokhande’s assertion on Sushant Singh Rajput | सुशांत सिंह राजपूत पर अंकिता लोखंडे का बयान: कहा- कोई भी मुझे उसके बारे में बात करने से नहीं रोक सकता, तलाक की खबरों पर भी दी सफाई

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 का हिस्सा बनी थीं। शो में उन्हें कई बार एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बाते करते हुए देखा गया था, जिस पर उनकी सास समेत कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। अब अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि ये उनकी लाइफ है, कोई भी उन्हें नहीं रोक सकता। इसके अलावा अंकिता ने पति विक्की जैन से तलाक लेने की खबरों पर भी सफाई दी है।

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में सुशांत पर बात की है। इस दौरान अंकिता ने सुशांत के बारे में बात करने पर हुए विवाद पर कहा, मुझे लगता है ये मेरी लाइफ है। अगर मुझे किसी के बारे में कोई अच्छी बात पता है, तो मैं हमेशा उसके बारे में कहूंगा। कोई भी मुझे उसके बारे में बात करने से नहीं रोक सकता। इसके बाद जो बचता है वो बच जजमेंट है।

अंकिता लोखंडे और सुशांत 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहे हैं।

अंकिता लोखंडे और सुशांत 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहे हैं।

विक्की जैन से तलाक की खबरों पर बोलीं अंकिता

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आई थीं। शो में दोनों को कई बार लड़ते देखा गया था। शो खत्म होने के बाद खबरें रहीं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं, हालांकि अंकिता ने बताया है कि ये खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आप जिससे प्यार करते हैं, उसे आपको प्यार करते रहना होता है। उसके सिर पर बैठ कर नाचो, कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि वो आपसे प्यार करता है तो वो आपके साथ ही रहेगा और कहीं नहीं जाएगा।

अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में विक्की जैन से शादी की है।

अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में विक्की जैन से शादी की है।

शो खत्म होते ही मिली फिल्म वीर सावरकर

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे सेकेंड रनर-अप रही थीं। हालांकि शो से निकलते ही उन्हें रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म वीर सावरकर में अहम किरदार मिल गया। वो फिल्म में रणदीप की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।

फिल्म वीर सावरकर के ट्रेलर में अंकिता लोखंडे।

फिल्म वीर सावरकर के ट्रेलर में अंकिता लोखंडे।

Jabalpur Information : बच्चे की मौत पर रिश्तेदारों से की मारपीट, इलाज में लापरवाही का आरोप

Jabalpur Information :देखभाल आप लोगों को करना थी आपकी बहू है, मारपीट कर दी, जिससे दोनों को चोटे आ गई हैं।

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 07:05 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 07:05 AM (IST)

Jabalpur News : बच्चे की मौत पर रिश्तेदारों से की मारपीट, इलाज में लापरवाही का आरोप

HighLights

  1. पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत गढ़ा थाने में दर्ज कराई है।
  2. ससुराल वालों ने महिला के रिश्तेदारों पर लापरवाही का आरोप।
  3. विवाद कर गालीगलौज कर मेडिकल गेट के बाहर उत्‍पात मचाया।

Jabalpur Information :नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। डिलेवरी के दौरान बच्चे की मौत हो जाने से नाराज ससुराल वालों ने महिला के रिश्तेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत गढ़ा थाने में दर्ज कराई है।

तुम लोगों ने अंजली का ठीक से उपचार नहीं कराया

पुलिस ने बताया कि चरगवां के ग्राम बिजौरी निवासी राजेश विश्वकर्मा की भांजी अंजली विश्वकर्मा की डिलेवरी पीरियड होने पर 7 मार्च को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिलेवरी होने के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई थी, उसकी भांजी अंजली उपचारार्थ भर्ती थी। बीते दिवस राजेश विश्वकर्मा अपने भांजे अंकित विश्वकर्मा के साथ भांजी को देखने मेडिकल अस्पताल गया था। जहां उसकी भांजी अंजली के पति हिमांशु विश्वकर्मा और उसकी मां ममता विश्वकर्मा ने कहा कि तुम लोगों ने अंजली का ठीक से उपचार नहीं कराया, जिस कारण बच्चे की मौत हो गई।

विवाद करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी

राजेश ने कहा कि अंजली की देखभाल आप लोगों को करना थी आपकी बहू है। इसी बात को लेकर हिमांशू ने राजेश व उसकी बहन राजकुमारी के साथ विवाद करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद मेडिकल गेट के बाहर हिमांशू का भाई शिवांशू विश्वकर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिला और राजेश व उसके भांजे अंकित के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों को चोटे आ गई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Oscars 2024 Winners LIVE Updates; Academy Awards | Oppenheimer Cillian Murphy Robert Downey Jr | ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024: ‘द होल्डओवेर्स’ के लिए डा’वाइन जॉय रैंडोल्फ बनीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, ‘वॉर इज ओवर’ बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म

10:59 PM10 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

रेड कारपेट पर स्टार्स के पहुंचने का सिलसिला शुरू

एमिली ब्लंट ने अपने पार्टनर जॉन क्रॉसिंस्की के साथ ऑस्कर रेड कारपेट पर पोज किया। एमिली को ओपेनहाइमर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला है।

एमिली ब्लंट ने अपने पार्टनर जॉन क्रॉसिंस्की के साथ ऑस्कर रेड कारपेट पर पोज किया। एमिली को ओपेनहाइमर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला है।

क्रिस्टोफर नोलन और एमा थॉमस रेड कारपेट पर पोज करते हुए। क्रिस्टोफर को फिल्म 'ओपेनहाइमर' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का नॉमिनेशन मिला है।

क्रिस्टोफर नोलन और एमा थॉमस रेड कारपेट पर पोज करते हुए। क्रिस्टोफर को फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का नॉमिनेशन मिला है।

एक्ट्रेस अमेरिका फरेरा भी रेड कारपेट पर नजर आईं। उन्हें फिल्म 'बार्बी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नोमिनेशन मिला है।

एक्ट्रेस अमेरिका फरेरा भी रेड कारपेट पर नजर आईं। उन्हें फिल्म ‘बार्बी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नोमिनेशन मिला है।

एमा स्टोन वाइट आउटफिट में पोज करती दिखीं। उन्हें ऑस्कर में इस बार फिल्म 'पुअर थिंग्स' के लिए दो नॉमिनेशन मिले हैं।

एमा स्टोन वाइट आउटफिट में पोज करती दिखीं। उन्हें ऑस्कर में इस बार फिल्म ‘पुअर थिंग्स’ के लिए दो नॉमिनेशन मिले हैं।

ऑस्कर में पहुंचकर एक्ट्रेस वेनेसा हजेंस ने गुड न्यूज दी। उन्होंने सेरेमनी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

ऑस्कर में पहुंचकर एक्ट्रेस वेनेसा हजेंस ने गुड न्यूज दी। उन्होंने सेरेमनी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

डा'वाइन जॉय रैंडोल्फ लाइट ब्लू गाउन में नजर आईं। उन्हें 'द होल्डओवेर्स' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटगरी में 'द होल्डओवेर्स' के लिए ऑस्कर मिला।

डा’वाइन जॉय रैंडोल्फ लाइट ब्लू गाउन में नजर आईं। उन्हें ‘द होल्डओवेर्स’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटगरी में ‘द होल्डओवेर्स’ के लिए ऑस्कर मिला।

'एनाटमी ऑफ ए फॉल' स्टार डॉगी मैसी को ऑस्कर सेरेमनी में अपनी सीट पर बैठे देखा गया। इस फिल्म के बाद मैसी को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है।

‘एनाटमी ऑफ ए फॉल’ स्टार डॉगी मैसी को ऑस्कर सेरेमनी में अपनी सीट पर बैठे देखा गया। इस फिल्म के बाद मैसी को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है।