Mohan Cupboard Assembly: किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं की खरीदी पर प्रति क्विंटल 125 रुपये का बोनस देगी मध्य प्रदेश सरकार
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मोहन यादव कैबिनेट की अंतिम बैठक आयोजित हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।
By Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 06:42 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 02:24 PM (IST)

HighLights
- चुनाव से पहले मोहन यादव कैबिनेट की अंतिम बैठक आज
- मध्य प्रदेश में सोलर कृषि पंप पर बढ़ सकता है अनुदान
- साइबर तहसील को पूरे प्रदेश में लागू किए जाने का निर्णय का होगा अनुसमर्थन
राज्य ब्यूरो, भोपाल। लोकसभा चुनाव की घोषणा अब किसी भी समय की जा सकती है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट की अंतिम बैठक आज आयोजित की गई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दे रहे हैं#CabinetDecisionsMP https://t.co/wHW6ekH7YU
— Jansampark MP (@JansamparkMP) March 11, 2024


