Jabalpur Information : बच्चे की मौत पर रिश्तेदारों से की मारपीट, इलाज में लापरवाही का आरोप
Jabalpur Information :देखभाल आप लोगों को करना थी आपकी बहू है, मारपीट कर दी, जिससे दोनों को चोटे आ गई हैं।
By Pankaj Tiwari
Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 07:05 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 07:05 AM (IST)

HighLights
- पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत गढ़ा थाने में दर्ज कराई है।
- ससुराल वालों ने महिला के रिश्तेदारों पर लापरवाही का आरोप।
- विवाद कर गालीगलौज कर मेडिकल गेट के बाहर उत्पात मचाया।
Jabalpur Information :नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। डिलेवरी के दौरान बच्चे की मौत हो जाने से नाराज ससुराल वालों ने महिला के रिश्तेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत गढ़ा थाने में दर्ज कराई है।
तुम लोगों ने अंजली का ठीक से उपचार नहीं कराया
पुलिस ने बताया कि चरगवां के ग्राम बिजौरी निवासी राजेश विश्वकर्मा की भांजी अंजली विश्वकर्मा की डिलेवरी पीरियड होने पर 7 मार्च को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिलेवरी होने के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई थी, उसकी भांजी अंजली उपचारार्थ भर्ती थी। बीते दिवस राजेश विश्वकर्मा अपने भांजे अंकित विश्वकर्मा के साथ भांजी को देखने मेडिकल अस्पताल गया था। जहां उसकी भांजी अंजली के पति हिमांशु विश्वकर्मा और उसकी मां ममता विश्वकर्मा ने कहा कि तुम लोगों ने अंजली का ठीक से उपचार नहीं कराया, जिस कारण बच्चे की मौत हो गई।
विवाद करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी
राजेश ने कहा कि अंजली की देखभाल आप लोगों को करना थी आपकी बहू है। इसी बात को लेकर हिमांशू ने राजेश व उसकी बहन राजकुमारी के साथ विवाद करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद मेडिकल गेट के बाहर हिमांशू का भाई शिवांशू विश्वकर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिला और राजेश व उसके भांजे अंकित के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों को चोटे आ गई।


