BJP 2nd Candidate Record: आज जारी हो सकती है भाजपा की दूसरी लिस्ट, इस बार इन राज्यों पर फोकस

Lok Sabha Chunav 2024 BJP 2nd Record LIVE Updates: भाजपा ने पहली लिस्ट में 33 सांसदों के टिकट काट दिए थे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 10:51 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 12:37 PM (IST)

BJP 2nd Candidate List: आज जारी हो सकती है भाजपा की दूसरी लिस्ट, इस बार इन राज्यों पर फोकस
दूसरी लिस्ट में महाराष्ट्र और गुजरात के साथ ही यूपी और एमपी शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा सकते हैं।

HighLights

  1. भाजपा की पहली लिस्ट में शामिल थे 195 नाम
  2. दूसरी लिस्ट में हो सकते हैं 150 प्रत्याशियों के नाम
  3. गुजरात और महाराष्ट्र पर खास फोकस संभव

BJP Second Candidate Record: एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट आज जारी की जा सकती है। सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होना है।

बता दें, भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। दूसरी लिस्ट में उन राज्यों पर फोकस हो सकता है जहां के उम्मीदवारों के नाम पहली लिस्ट में नहीं थे। माना जा रहा है कि दूसरी लिस्ट में महाराष्ट्र और गुजरात के साथ ही यूपी और एमपी शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा सकते हैं।

Lok Sabha Chunav 2024 BJP 2nd Record LIVE Updates

भाजपा सीईसी की बैठक सोमवार शाम करीब पांच बजे दिल्ली में होगी। इससे पहले 2 मार्च को सीईसी की पहली बैठक हुई थी, जिसके बाद 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी।

सोमवार को 150 सीटों पर चर्चा होने की संभावना है जिसके बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

naidunia_image

भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, मध्य प्रदेश की 24, पश्चिम बंगाल की 20, गुजरात और राजस्थान की 15-15, केरल की 12, तेलंगाना की नौ, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड की 11-11, दिल्ली की पांच, उत्तराखंड की 3 सीट, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की दो-दो के साथ ही गोवा, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दमन और दीव की एक-एक सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इनमें 33 मौजूदा सांसदों की जगह नये चेहरों को शामिल किया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की