Baharampur Lok Sabha: बहरामपुर में अधीर रंजन के छक्के छुड़ा सकते हैं यूसुफ पठान, कमजोर हुई कांग्रेस, BJP भी टक्कर में
Baharampur Lok Sabha: अधीर रंजन 1999 से यहां जीत हासिल करते रहे हैं। मौजूदा सियासी हालात में माना जा रहा है कि यूसुफ पठान से अधीर रंजन को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 01:07 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 02:15 PM (IST)
बहरामपुर सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। अब तक टीएमसी यहां लोकसभा चुनाव नहीं जीती है।
HighLights
बहरामपुर सीट से टीएमसी ने युसूफ पठान को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी से मुकाबला लगभग तय
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से खेल चुके हैं युसूफ पठान
एजेंसी, बहरामपुर (पश्चिम बंगाल)। लोकसभा चुनाव में गठबंधन की सभी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने बंगाल की सभी 42 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। बहरामपुर (Baharampur Lok Sabha Seat) लोकसभा सीट से टीएमसी ने पूर्व क्रिकेट यूसुफ पठान को मैदान में उताया है।
बहरामपुर से कांग्रेस ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी का यहां से चुनाव लड़ना तय है। अधीर रंजन 1999 से यहां जीत हासिल करते रहे हैं। मौजूदा सियासी हालात में माना जा रहा है कि यूसुफ पठान से अधीर रंजन को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
Baharampur Lok Sabha Seat: Yusuf Pathan Vs Adhir Ranjan
टीएमसी ने बहरामपुर सीट पर कभी जीत दर्ज नहीं की है। यह मुस्लिम बहुल सीट है, जो कांग्रेस का गढ़ रही है।
इस बार टीएमसी बहरामपुर सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व तोड़ने के लिए पठान की लोकप्रियता पर भरोसा करेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी ने अधीर रंजन के वोट शेयर को 2014 के 50.5% से घटाकर 45.4% कर दिया था। 2014 और 2019 के बीच इस सीट पर टीएमसी का वोट शेयर 19.7% से बढ़कर 39.2% हो गया है।
2014 में अधीर रंजन चौधरी जहां 3.56 लाख वोटों से जीते थे, वहीं 2019 में उनकी जीत का मार्जिन मात्र 80,696 वोट रह गया था।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे भी कांग्रेस के लिए चिंता का कारण हैं। 2016 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इस लोकसभा क्षेत्र के अंदर आने वाली सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।
वहीं, 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बहरामपुर विधानसभा सीट जीती थी, जबकि अन्य छह टीएमसी के खाते में चली गई थी।
ABOUT THE AUTHOR
करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …