West Bengal Politics: TMC ने यूसुफ पठान को उतार कर अधीर रंजन को फंसाया, कांग्रेस नेता बोले- PM मोदी से डर गई ममता
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस लिस्ट को देखने के बाद सबसे बड़ा धक्का लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को लगा है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 06:02 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 06:02 PM (IST)

एएनआई, मुर्शिदाबाद। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस लिस्ट को देखने के बाद सबसे बड़ा धक्का लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को लगा है। दरअसल, टीएमसी ने बहरामपुर लोकसभा सीट से अधीर रंजन के सामने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इस सीट से वर्तमान सांसद अधीर रंजन चौधरी हैं। ऐसे में उन्होंने टीएमसी की लिस्ट पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डर गई हैं, इसलिए उन्होंने इंडी गठबंधन से नाता तोड़ लिया है।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर चौधरी ने कहा कि अगर टीएमसी यूसुफ पठान का सम्मान करना चाहती थी, तो उन्हें ‘बाहरी लोगों’ को भेजने के बजाय राज्यसभा भेजना चाहिए था। अगर ममता बनर्जी के पास यूसुफ पठान के लिए अच्छे इरादे थे, तो वह ऐसा करतीं।
गुजरात में उनके (यूसुफ पठान) लिए गठबंधन (इंडी गठबंधन) से एक सीट मांगतीं, लेकिन यहां पश्चिम बंगाल में उन्हें भाजपा की मदद करने के लिए एक उम्मीदवार के रूप में चुना है। उनका इरादा भाजपा को हराना नहीं, बल्कि कांग्रेस को हराना है।
पीएम मोदी को नाखुश नहीं करना चाहतीं ममता
#WATCH | Murshidabad, West Bengal: Chief of Congress in Lok Sabha Adhir Chowdhury says, “If TMC needed to honour Yusuf Pathan, they need to’ve despatched him to the Rajya Sabha as an alternative of sending ‘outsiders’… If Mamata Banerjee had good intentions for Yusuf Pathan, she would have… pic.twitter.com/hbV3D42aTo
— ANI (@ANI) March 10, 2024
ममता बनर्जी ने आज यह साबित कर दिया है कि भारत की किसी भी राजनीतिक पार्टी को उनके जैसे नेता पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ममता बनर्जी को डर है कि अगर वह इंडी गठबंधन में बनी रहीं तो पीएम मोदी नाखुश हो जाएंगे। उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया है।


